वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड एवं अनुमंडल के पदाधिकारियों से कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने हेतु लगाए गए लॉकडाउन के संबंध में दिशा निर्देश दिए, और साथ ही 6 कोषांग के गठन के लिए विस्तार से निर्देश दिए। वहीँ लॉकडाउन (Lockdown) का आदेश शहरी क्षेत्रों में लगाया गया है। लॉकडाउन में जिन संस्थाओं प्रतिष्ठानों कार्यालयों को दिए गए छूट का विवरण पूर्व में साझा किया गया है। सरकारी कार्यालयों पर पूर्व के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा…
Category: राज्य
*कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी ने जारी किया संयुक्त आदेश। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आदेश के मद्देनजर आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर शशांक शुभंकर ने संयुक्त आदेश जारी कर जिला मुख्यालय, सभी अनुमंडल मुख्यालय, सभी प्रखंड मुख्यालय एवं सभी नगर निकायों को निर्देशित किया है। यह आदेश तात्कालिक प्रभाव से फिलहाल 31 मार्च 2020 तक लागू रहेगा। इस आदेश पत्र में कहा गया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा द एपिडेमिक डिजीजेज एक्ट 1897 की धारा- 2 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कंडिका-1…
*कोरोना से बचाव को लेकर सत्याग्रह को किया गया संक्षिप्त, मात्र 5 लोग रहेंगे मौजूद – फैज हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- कोरोना वायरस से बचाव को लेकर संपूर्ण बिहार को लॉकडाउन करने के सरकार के निर्णय के आलोक में समाहरणालय के समक्ष नागरिकता कानून के खिलाफ जारी सत्याग्रह आंदोलन को जनहित- राष्टहित में संक्षिप्त कर दिया गया है। अब सत्याग्रह आंदोलन में प्रतिदिन 5 लोग ही सरकारी सुरक्षा मानक अपनाकर शामिल होंगे और सत्याग्रह का नेतृत्व एक वरीय पदधारक करेंगे। सत्याग्रह स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की गई है। इस आशय का निर्णय गत रात्री संविधान बचाओ संघर्ष समिति की एक इमरजेंसी बैठक में…
*लोजपा सांसद प्रिंस राज ने अपने संसदीय क्षेत्र के सभी संसाधनों की व्यवस्था कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- प्रदेश लोजपा अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज ने विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिये समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के सभी पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल एंव जिला स्तरीय मे इस परिस्थिति मे उपयोग होने वाली सभी संसाधनों की व्यवस्था कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से किया। ताकि समय रहते हुए समस्तीपुर के आम अवाम को इस महामारी से निपटने का संसाधन मिल सके एवं आम जनमानस को किसी भी तरह की असंभावित परिस्थितियों मे कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। वही सांसद…
*कोरोना वायरस को ताली बजाकर भगाने का जोश विभिन्न क्षेत्रों में दिखा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के युवाओं, महिलाएं बुजुर्ग और बच्चों में दिखा कोरोना वायरस को भगाने का जोश। लोगों का कहना है कि ताली बजाना कितना जरूरी है कोरोना वायरस को भगाने के लिए। कोरोना वायरस के खिलाफ बिहार के समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना से लड़ने का दिखा जोश। वहीँ डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, सेना के जवान एवं इस आपदा में लगे हुए पत्रकार एवं समाजसेवी के सम्मान में लोगो ने शाम के 5:00 बजते ही ताली, थाली, घंटी, और शंख सहित इत्यादि बजाकर…
*जिले के विभिन्न क्षेत्रो और बाजारों में देखने को मिला जनता कर्फ्यू का असर, पसरा सन्नाटा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रो और बाजारों में देखने को मिलाजनता कर्फ्यू का असर, पसरा है सन्नाटा। जनता कर्फ्यू का असर चौक-चौराहों में दिख रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए घरों में सिमटे है लोग।
*बेरोजगारी पर फिल्माया गया हिंदी गाना, आज जनता बड़ी परेशान है। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह समस्तीपुर/दलसिंहसराय:- अक्षत फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बुधवार को हिंदी वीडियो एल्बम ” आज जनता बड़ी परेशान है ” कि शूटिंग समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में की गई। गाने की शूटिंग दलसिंहसराय के रामपुर – जलालपुर के मंदिर परिसर में कई गयी। अजय कुमार द्वारा निर्देशित इस गाने में आज बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को दिखाया गया है जो नौकरी के आभाव में शराब पीते, बकरी चराते, पकोड़े तलते, कांचा खेलने जैसे काम करते हैं। अजय कुमार ने बताया कि यह गाना सरकार को बेरोजगारी…
*नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर सत्याग्रह का 57वाँ दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन 57वाँ दिन अनवरत जारी। इस मौके पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमे राजाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार मुन्ना एवं मसूद जावेद ने सभा की अध्यक्षता किया। वहीँ सुनील कुमार एवं मेराज आलम ने सभा का संचालन किया। सभा को सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, लालबाबू महतो, शत्रुघ्न राय, रामचंद्र राय, राम प्रीत पासवान, गंगा प्रसाद पासवान, मो० सलमान, महेंद्र नारायण राय, राम विनोद…
*19वें दिन शिक्षक अपनी मांगो के प्रति हड़ताल पर डटे रहे। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले में 19वें दिन समस्तीपुर प्रखंडाधीन सभी शिक्षक अपनी मांगो के प्रति हड़ताल पर डटे रहे। वहीँ सभा को संबोधित करते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राजाराम महतो ने कहा कि नियोजित शिक्षक अपने लिए नियमित शिक्षकों की भांति वेतनमान, संवैधानिक अधिकारों, मान-सम्मान की रक्षा और न्यायोचित माँगों की पूर्ति के लिए विगत 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने अपनी चट्टानी एकता,जोश और जुनून के बल पर घमंडी बिहार सरकार को यह एहसास कराया…
*जल जीवन हरियाली कार्यों की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में जल जीवन हरियाली कार्यों की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक के मौके पर उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा, डायरेक्टर डीआरडीए, सिविल सर्जन, संबंधित प्रोग्राम ऑफिसर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। *इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई:-* ०१. जिला के संचयन संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त करने और उनके जीर्णोद्धार की प्रगति। ०२. सार्वजनिक कुआं को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार (शहरी एवं कृषि…
