*नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर सत्याग्रह का 57वाँ दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन 57वाँ दिन अनवरत जारी। इस मौके पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमे राजाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार मुन्ना एवं मसूद जावेद ने सभा की अध्यक्षता किया।

वहीँ सुनील कुमार एवं मेराज आलम ने सभा का संचालन किया। सभा को सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, लालबाबू महतो, शत्रुघ्न राय, रामचंद्र राय, राम प्रीत पासवान, गंगा प्रसाद पासवान, मो० सलमान, महेंद्र नारायण राय, राम विनोद पासवान, अवधेश महतो, सुमल यादव, महजबी रहमान, खालीद अनवर, मो० रुबैद, पप्पू खान, सादिया जैनब, नासरीन अंजुम, सरोवर परवीन आदि ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा केंद्र की संविधान विरोधी सरकार को आड़े हाथों लिया। अपने अध्यक्षीय भाषण में सुरेन्द्र कुमार मुन्ना ने कहा कि इस नागरिकता कानून में संविधान को ताक पर रखकर धर्म का इस्तेमाल किया गया है। सरकार को इसे हर हाल में वापस लेना होगा। वक्ताओं ने सत्याग्रह आंदोलन को तन मन धन से सहयोग देने की अपील उपस्थित सत्याग्रहियों से किया।

Related posts

Leave a Comment