*विधायक आलोक कुमार मेहता के निजी कोष से उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में गरीब, जरूरतमंद तथा आइसोलेशन में रह रहे लोगो के बीच सामाग्री वितरित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- कोरोना महामारी से बचाव हेतु उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता के निजी कोष से उजियारपुर प्रखंड के अंतर्गत गरीब, जरूरतमंद तथा आइसोलेशन में रह रहे लोगो के बीच साबुन, मास्क, ग्लोब्स आदि वितरित किया गया। वहीँ विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार तथा प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रमोद राय के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर, करिहारा, निकसपुर, रायपुर, कमला, महिसारी, पतैली, मुरियारो, अंगारघाट, चैता दक्षिणी, रामचंद्रपुर अंधैल, मथुरापुर, परोड़िया आदि पंचायतो में जागरूकता अभियान चलाया गया।

वहीँ लोगों के हाथों को हैंड सेनिटाइजर से साफ कराया गया तथा उनके बीच साबुन, ग्लब्स तथा मास्क वितरित किया गया। लोगों को बीमारी से बचाव व सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें हाथ धोने की विधि भी बताई गई।

विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार ने कहा कि ज्यादा जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्प लाइन नंबर 104 का प्रयोग करे। इसके साथ हाथो को सही से धोए, सेनिटाइजर तथा मास्क का प्रयोग करे, घरों में रहे व स्वास्थ्य सम्बन्धी नियमों का पालन करे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, लालो सिंह,

मो० परवेज आलम, मो० नसीम, मो० रहमान, शोभाकांत राय, संजीत राय, गोपाल साह, उमेश साह, सुरेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, डा० रामपुकार कुशवाहा, डा० गोपाल चौरसिया, धर्मेश राय, नोखे राय, दिनेश दास आदि मौजूद थे। इस आशय की जानकारी राजद के राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दिया।

Related posts

Leave a Comment