*जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह के अध्यक्षता में निम्न रूप से टास्क फोर्स गठित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति और वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए जनता के हित में बाजार में आवश्यक वस्तुओं की निगरानी एवं उसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने के मद्देनजर सोमनाथ सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, समस्तीपुर के अध्यक्षता में निम्न रूप से टास्क फोर्स गठित किया गया है। ०१. ज्ञानेंद्र कुमार भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय, समस्तीपुर। ०२. मोहम्मद आफाक अहमद अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पटोरी, समस्तीपुर।

०३. जयचंद यादव भूमि सुधार उप समाहर्ता रोसरा, समस्तीपुर।०४. अवधेश प्रसाद सिंह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन योजना, समस्तीपुर। ०५. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, समस्तीपुर। गठित टास्क फोर्स जिला अंतर्गत खाद्यान्न, दालें, तिलहन, खाद्य तेल, चीनी आदि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य की जांच करेंगे। यदि आवश्यक वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों के द्वारा खाद्यान्न जमा करने या अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत प्राप्त होती है तो उनके प्रतिष्ठान को सील कर उनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के धारा 7 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसे जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समस्तीपुर के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment