*विधायक राजेश कुमार सिंह को वैश्य पोद्दार महासभा ने सम्मानित किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के  मोहनपुर प्रखण्ड स्थित बघड़ा में वैश्य पोद्दार महासभा द्वारा नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित‌ किया। महासभा‌ ने विधायक‌ श्री सिंह को शॉल व अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस समारोह की अध्यक्षता करते हुए महासभा के जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने वैश्य पोद्दार जाति की पिछड़ी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिलाते हुए विधायक से आरक्षण दिलाने में सहयोग करने की बात कही। सभा का संचालन कर रहे महासभा के मोहनपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी संतोष पोद्दार ने कहा कि…

*पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत समिति भवन के सभागार में पंचायत समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी ने किया। वहीं बैठक में नामापुर पंचायत के मुखिया राम विनोद ठाकुर ने नाविकों के बकाया राशी का भुगतान कराने का मुद्दा उठाया तो वहीं नामापुर पंचायत मे उन्होंने शिक्षक नियोजन में अनियमितता होने की बात कही। वहीं  पुरुषोत्तमपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सरिता सुमन ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर की शिक्षिका रेखा रानी के द्वारा स्कूल में समय पर नहीं…

*माले का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन 7वें दिन भी जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

आक्रोशित कार्यकर्ता करेंगे चक्का जाम। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के पांडेय पोखर में मनरेगा के 9 लाख रूपये फर्जीवाड़ा की जांच कर एफआईआर दर्ज करने समेत अन्य 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय पर शुरू भाकपा माले का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन मंगलवार को  7वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर इनौस जिला सचिव आशिफ होदा की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। मोके पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, नौशाद तौहीदी, अरशद कमाल बबलू, मो० एजाज, मो० कलीम, बासुदेव…

*जिलाध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में विरोध जुलूस निकाला गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

बिजली विधेयक सहित किसान विरोधी तीनों काला कानून रद्द हो:- बंदना सिंह। वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस की मूल्यवृद्धि, बिजली विधेयक 2020 एवं किसान विरोधी तीनों काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को महिला संगठन ऐपवा के झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे बाजार क्षेत्र के चांदनी चौक से जिलाध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में विरोध जुलूस निकाला गया। वहीं नेशनल हाईवे से गगनभेदी नारे के बीच जुलूस राजधानी चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस सभा…

*राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बिहार प्रदेश के निर्देश पर मोरवा- १३५ विधानसभा चुनाव की हार की समीक्षा बैठक निजी कोचिंग संस्थान ताजपुर बस स्टैंड के समीप की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने किया। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह प्रभारी ब्रजेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम हार जरूर गये है। लेकिन हिम्मत नहीं हारे हैं। हमारे नेता उपेन्द्र कुशवाहा का कहना है कि संगठन का मजबूती पर ही हमारा भविष्य निर्भर है।…

*जदयू कार्यकर्ताओ की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दामन बेदाग है और सदा ही बेदाग रहेगा। इसीलिए बिहार की सम्मानित जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री का ताज पहनाया है। उक्त बातें कहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधानसभा के पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने सोमवार को निकसपुर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित मोरवा विधानसभा स्तरीय जदयू की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही। वहीं श्री निषाद ने मोरवा विधानसभा में जदयू की असफलता के संबंध में चुनौती के रूप में कार्यकर्ताओं को लेने…

*वनजारा परिवार से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए लिया आवेदन। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर आज सुपौल ग्राम के वार्ड नं 01 में लगभग बीस साल से बसे वनजारा परिवार के दर्जनों लोगों ने अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए भाकपा माले प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर पहुँचा। जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर के आदेश पर जीपीएस सुरेश पासवान ने सभी वनजारा परिवार से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन लिया। वहीं प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने प्रखंड विकास…

*इतिहास को संरक्षित कर नई पीढ़ी को प्रेरित करना ही हमलोगों का उद्देश्य है:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

मुख्यमंत्री ने राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन ग्लास फ्लोर ब्रिज का किया निरीक्षण, जू सफारी का भी लिया जायजा। सिक्युरिटी, सेफ्टी एवं प्रोटेक्शन का पूरा ध्यान रखने का अधिकारियों को दिया निर्देश। Desk पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन ग्लास फ्लोर ब्रिज (स्काई वाक), जीप लाईन, जीप बाइक एवं नेचर सफारी के मेन कैम्प एरिया का निरीक्षण किया। राजगीर स्थित हॉकी ग्राउंड में बने हेलिपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं नेताओ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने…

*मुख्यमंत्री ने भागलपुर के गुवारीडीह ग्राम में पुरातात्विक स्थल का किया परिभ्रमण। हर खबर पर पैनी नजर।*

DESK पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत बिहपुर अंचल के गुवारीडीह में पुरातात्विक स्थल का परिभ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने परिभ्रमण के दौरान गुवारीडीह ग्राम से प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों का बारीकी से मुआयना किया। गौरतलब है कि यहां से प्राप्त अवशेष ताम्र पाषाणिक संस्.ति के हो सकते हैं। जानकारों की मानें तो प्राचीन चम्पा एवं गुवारीडीह के बीच परस्पर किसी न किसी प्रकार के व्यापारिक व सांस्कृतिक संबंध भी रहे होंगे। इस दौरान बिहार हेरिटेज डेवेलपमेंट सोसाइटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ0 विजय कुमार चैधरी…

*केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय के समर्थन में उतरे डॉ० विनय कुमार सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- भारतीय मेहनतकश किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ० बिनय बिहारी के नेतृत्व में भारत सरकार के किसान हित में कृषि बिल एवं बिहार सरकार द्वारा अनेकों सुविधाएं प्रदान के लिए धन्यवाद यात्रा, जन जागरण, जनमत संग्रह, हस्ताक्षर अभियान,जागरूकता के साथ एवं शांति पूर्ण प्रदर्शन का राज्य व्यापी अभियान का शुभारंभ बापू महात्मा गाँधी की मूर्ति के समक्ष किया गया। देश के किसान हित आत्म शुद्धि हेतु शंखनाद फूंक, मंत्र उच्चारण से कैंडल जलाओ अभियान से शुभारंभ किया गया, जो भिन्न भिन्न चरणों में बिहार के गाँव…