DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड के वनवीरा पंचायत के वार्ड संख्या दस की आबादी के लिए आजादी के सत्तर वर्षों बाद भी यातायात के लिए सड़क उपलब्ध नहीं है। फल स्वरूप पांच सौ से अधिक गरीब व दलित आबादी के लोगों को यातायात में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा के द्वारा कई बार सड़क निर्माण का प्रयास किया गया लेकिन निजी जमीन मालिकों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने के कारण अब तक सड़क की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।…
Category: राजनीतिक
*पुल के पहुंच पथ के लिए सीओ व जेई ने सर्वे किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर विधायक की पहल पर वर्षों से लंबित मरवा घाट पुल के एप्रोच पथ जल्द बनने की आस जगी है। विदित हो कि करीब सात वर्षो से मरवा घाट पुल के एप्रोच पथ का मामला नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयासों से शीघ्र बनने वाला है। इसके बन जाने से करीब लाखों की आवादी लाभान्वित होंगे। आज इस एप्रोच पथ को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन ने स्थल का सर्वेक्षण किया। किन लोगों की भूमि इस एप्रोच…
*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जीएवीआई बोर्ड के सदस्य नामित हुए। हर खबर पर पैनी नजर।*
2021 से 31 दिसंबर 2023 तक करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व। रमेश शंकर झा मधुबनी:- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन को ग्लोबल एलायंस फॉर वैक्सिीन एंड इम्यूनाइजेशन (जीएवीआई) द्वारा जीएवीआई बोर्ड के सदस्य के रूप में नामित किया गया है. वह अब दक्षिण पूर्व क्षेत्रीय कार्यालय सहित पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय का प्रतिनिधत्व करेंगे। वर्तमान में कमान की बागडोर म्यांमार के मिंट हटवे के पास है। जीएवीआई के सदस्य के रूप में डॉ० हर्षवर्धन 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आमतौर पर…
*सरकारी सहायता से बनने वाले पशु शेड में लूट के खिलाफ होगा आंदोलन:- सुरेन्द्र। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र में मनरेगा से 1 लाख 60 हजार रूपये सरकारी सहायता से बनने वाले पशु शेड में भारी बंदरबांट के खिलाफ भाकपा माले जोरदार संघर्ष की शुरुआत करेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए सोमवार को भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मनरेगा से बतौर सरकारी सहायता 1 लाख 60 हजार रूपये पशुपालक किसानों को शेड बनाने में देने का प्रावधान है। लेकिन मनरेगा से संबंधित कर्मियों की मिलीभगत से इसमें पशुपालकों से भी मोटी राशि वसूला जाता…
*समन्वय समिति भवन परिसर में बैठक सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के हरपुर एलौथ पंचायत स्थित कुम्हार (प्रजापति ) समन्वय समिति भवन परिसर में बैठक सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने किया। संचालन दिलीप कुमार प्रजापति ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता, राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रणविजय साहू, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा युवा राजद प्रदेश महासचिव पप्पू यादव…
*पूर्व प्रधानमंत्री सह कवि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशाशन दिवस मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
टिंकू कुमार। समस्तीपुर:- जिले के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री सह कवि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशाशन दिवस चकमेहसी मंडल कार्यालय सोरमार में मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर संघ प्रचारक बलिराम मिश्र, उमाशंकर ठाकुर, अभिषेक बजरंगी, विनय ठाकुर, मनीष शर्मा, आशुतोष आशु, अनीश त्रिवेदी, अश्विनी ठाकुर, रूपेश तिवारी, रमेश ठाकुर, कृष्ण कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*लोजपा नगर कार्यालय पर भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह कार्यकर्ताओं ने मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के लोजपा नगर कार्यालय मे भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस जयंती समारोह कि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यो को याद किया। इस जयंती समारोह के मौके पर लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा की भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के धनी महापुरुष थे। उनके बारे मे कुछ कहना सुर्य को दीप…
*एक सप्ताह के अंदर फर्जीवाड़ा का एफआईआर दर्ज नहीं तो जिलाधिकारी के समक्ष अनशन;- बंदना सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के स्थानीय पांडेय पोखर फर्जीवाड़ा मामले पर एफआईआर दर्ज करने, नलजल योजना, दाखिल- खारिज, एलपीसी, मातृ वंदना योजना आदि में गड़बड़ी की जांच व कार्यवाई करने से संबंधित पत्र अधिकारियों को 2 दिसंबर को देने के बाद मामले पर सुधी नहीं लिए जाने के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर 16 दिसंबर से शुरू भाकपा माले द्वारा घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के 8वें दिन बुधवार की संध्या जिला मुख्यालय से सदर एसडीओ रवींद्र कुमार दीवाकर, डीएसपी प्रीतीश कुमार के अलावे बीडीओ मनोज कुमार,…
*कुछ राजनीतिक दल किसानों को बहला-फुसलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहते है:- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नित्यानंद राय ने आज दलसिंहसराय के कृषि बाजार समिति में आयोजित महा किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह संकल्प है की किसानों की आमदनी दुगुनी करेंगे। इससे उनके घरों में खुशियां आएगी। इस दुगुनी आमदनी करने के लिए किसानों के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाएं गए हैं। किसान अपनी फसल को कहीं भी बेच सकते हैं। जहां उन्हें अधिक कीमत मिले। मंडी को समाप्त नहीं किया गया है। किसान अपने मन…
*सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाएं:- मुख्यमंत्री।*
RSJDesk पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में श्रम संसाधन तथा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के तहत श्रम संसाधन तथा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग से कार्यान्वित होने वाली योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में श्रम संसाधन विभाग के सचिव मिहिर कुमार सिंह ने आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के तहत विभाग से जुड़ी योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतीकरण में आई०टी०आई० को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाना, नए…
