*कुछ राजनीतिक दल किसानों को बहला-फुसलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहते है:- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नित्यानंद राय ने आज दलसिंहसराय के कृषि बाजार समिति में आयोजित महा किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह संकल्प है की किसानों की आमदनी दुगुनी करेंगे। इससे उनके घरों में खुशियां आएगी। इस दुगुनी आमदनी करने के लिए किसानों के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाएं गए हैं। किसान अपनी फसल को कहीं भी बेच सकते हैं। जहां उन्हें अधिक कीमत मिले। मंडी को समाप्त नहीं किया गया है। किसान अपने मन के अनुसार मंडी या खुले बाजार में अपनी फसल को बेच सकते हैं। एमएसपी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है भोले-भाले किसानों को बहला-फुसलाकर कुछ राजनीतिक दल अपनी रोटी सेकना चाह रहे हैं। जिनमें राजद, कांग्रेस एवं कम्युनिस्ट शामिल है। माननीय प्रधानमंत्री दिन-रात किसानों के लिए ही लगे हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment