*तीन मोटरसाइकल सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा में आपसी विवाद को लेकर सोए अवस्था में गौतम कुमार सिंह उम्र 21 वर्ष पिता संजय कुमार सिंह को मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती। पीड़ित और उसके परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद है और इस विवाद के कारण दूसरे पक्ष के लोग के घर के महिला ने मेरे बेटे और भतीजा को रोक कर केस उठाने की धमकी दी थी और केस नही उठाने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। रात्रि में…

*विद्यापतिधाम स्टेशन कार्यालय को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम। पद्माकर लाला समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

पद्माकर लाला समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- हाजीपुर-बछबाड़ा रेल खंड पर अवस्थित विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन कार्यालय को हथियारबंद बदमाशों निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। रविवार की अल सुबह उस समय लूट की घटना को अंजाम दिया गया जब डयूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के दो जवान स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी का निरीक्षण कर रहे थे । तभी अचानक हथियारबंद बदमाशों ने स्टेशन कार्यालय में लूटपाट कर दिया घटना को अंजाम दे कर आसानी से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब  4 बजकर 20 मिनट…

*शहर में भीषण डाका, अपराधियों ने नगदी समेत लाखों रुपए लूटे, विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुरः- जिले के मशहूर दंत चिकित्सक डॉ उदय शंकर झा के यहां बीती देर रात सशस्त्र अपराधियों के गिरोह ने  लूटपाट कर नगदी समेत 5 लाखसे अधिक के आभूषण एवं कीमती सामान लूटकर चले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चार संदिग्ध अपराधियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। डॉक्टर के परिजनों के मुताबिक यह घटना देर रात लगभग 3:30 बजे सुबह की है।बताया गया है कि  दंत चिकित्सक का क्लीनिक शहर के बंगाली टोला में स्थित है,…

*ब्रेकिंग न्यूज* कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद। ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद। स्थानीय पुलिस को सूचना के आधार पर एक युवक की अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी, प्रथम दृष्टया यह घटना हत्या या आत्महत्या के बाद लाश को छुपाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह दल बल के साथ पहुंचे तथा जांच में जुट गए हैं। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

*महिला का शव बरामद, राजद प्रवक्ता ने इस घटना की निंदा करते हुए जिले में बढ़ते हुए अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी जांच कराने की मांग जिला प्रशासन से किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खेरबन गांव में गेहूं के खेत मे अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ। राजद ने इस घटना की निंदा करते हुए जिला में बढ़ते हुए अपराध पर चिंता व्यक्त किया है। वहीँ राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर जिला में अपराध का ग्राफ बेहद तेजी से बढ़ रहा है। अपराधियों व माफ़िया का बोलबाला है। सरकार इसीके ईशारे पर चल रही है। इसलिए समस्तीपुर सहित सम्पूर्ण प्रदेश की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर…

*महिला से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की सूचना पर रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने तत्काल घटना स्थल का जायजा लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा,समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के नगर पंचायत बेलबन्ना में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर इंदु देवी के शव को खेत में फेके जाने की सूचना पर रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने तत्काल घटना स्थल का जायजा लिया। वहीँ पति एवं परिजनों को सांत्वना देने के बाद बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार के राज में मां बहने सुरक्षित नहीं हैं।नित्य बलात्कार और हत्या का तांडव जारी है। उन्होंने कहा कि जंगल राज की दुहाई देकर सुशासन का राज स्थापित करने को लेकर…

आंदोलन के साथ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाकपा माले:- *सुरेंद्र।* हर खबर पर पैनी नजर।

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के सिंघिया थाना के हरदिया गांव निवासी सरोज साहू की 11 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या 5 अप्रैल को गाँव में ही कर दिया गया था। न्याय के लिए बार-बार थाना के चक्कर लगाया गया। इसके बावजूद थाना दबंग आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टे परिजनों को केस वापस लेने के लिए आरोपियों द्वारा तरह-तरह से डराया- धमकाया जाता है। इससे परेशान परिजनों एवं समाज के लोगों ने शुक्रवार को पूर्वसूचना के अनुसार पुलिस…

*दिनदहाड़े अपराधियो ने एक व्यक्ति को मारी गोली, हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या अज्ञात अपराधियो ने कर दिया। उसके बाद से इलाके में आग की तरह सनसनी फैल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिथलेश पासवान पूर्णिया का रहने वाला था, और भोजपुरी फिल्म में काम कर चुका हैं। अभी मृतक मिथलेश एक दवा कंपनी से जुड़े हुए थे और समस्तीपुर के रेलवे कॉलनी में रहता था। आज मंगलवार को मिथलेश अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आधारपुर जा…

*रेप पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- उत्तर प्रदेश के उन्नाव में फिर मानवता शर्मशार हुई, ₹ रेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वहीँ राजद ने इस घटना को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इस घटना की निंदा करते हुए कानून व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।  राजद नेता ने कहा कि हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन…

पेट्रोल पंप पर दिन दहाड़े हुई लूट, लूट के दौरान अपराधियो ने दो कर्मी को मारी गोली।

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पूसा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर दिन दहाड़े हुई लूट। लूट के दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली। गंभीर रूप से घायल दो कर्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया भर्ती। मोटरसाइकिल सवार छह की संख्या में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी।