![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0018-840x548.jpg)
नवीन कुमार वर्मा
समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर:- जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा में आपसी विवाद को लेकर सोए अवस्था में गौतम कुमार सिंह उम्र 21 वर्ष पिता संजय कुमार सिंह को मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती। पीड़ित और उसके परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद है
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200106-WA0001-840x473.jpg)
और इस विवाद के कारण दूसरे पक्ष के लोग के घर के महिला ने मेरे बेटे और भतीजा को रोक कर केस उठाने की धमकी दी थी और केस नही उठाने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। रात्रि में उसी परिवार के लोग मोटरसाइकिल से तीन नकाबपोश लोग घर पर आये और सोये अवस्था मे गोली मार दिया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0005-1-557x840.jpg)
आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई और समस्तीपुर सदर अस्तपताल में रात्रि 3 बजे में भर्ती कराया गया जहा तत्काल डॉक्टर उमाशंकर सिंह ने इलाज जारी कर दिया। वहीँ अब पीड़ित खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित के परिजनों ने गोली मारने वाले व्यक्ति को पहचान गए और उसका नाम शशि राय पिता बासुदेव राय बरबट्टा थाना मुसरीघरारी के बताए गए है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191216-WA0009-840x835.jpg)