*थाना प्रभारी को किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।* 

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विदेह नगर डरोडी में चकमेहसी थानाध्यक्ष को पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली व उत्कृष्ट कार्य के लिए मंगलवार को समाजसेवी पीयूष पुष्कर के द्वारा मिथिला परम्परा के अनुसार सम्मानित किया गया। इस मौके पर एकता त्रिवेदी, प्रणय पल्लव, अमृत ठाकुर, अनमोल कुमार, अजय कुमार, दिनेश ठाकुर सहित आदि मौजूद थे।

*कल्याणपुर चौक स्थित दुकान में लगी आग। हर खबर पर पैनी नजर।* 

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर चौक पर रुई दुकान में जेरेनेटर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गया। वहीं ग्रामीणों व स्थानीय पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कल्याणपुर चौक स्थित केडिया रजाई दुकान में अचानक जेरेनेटर से आग लग गई।वहीं दुकान जितवरिया पंचायत के लक्षरामपुर गांव निवासी मोहम्मद तेलगी के पुत्र मोहम्मद लालो की बताई गई है।आग लगने से दुकान में रखे रूई से बनने…

*पुलिस ने वाहन के साथ शराब किया बरामद, दो गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।* 

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना के सहुरी गांव से मंगलवार की देर रात सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब अनलोडिंग करते एक ट्रक और पिकअप को 266 कार्टून शराब के साथ पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। वहीं मौके से पुलिस ने पिकअप चालक और एक अन्य को दबोच लिया। घटना स्थल से शराब धंधेबाज और ट्रक चालक फरार हो गया। गिरफ्तार दोनों  पूसा थाना क्षेत्र के देवपार गांव का चालक राजीव कुमार…

*कार सहित दो शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।* 

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर चौक से कार  सहित दो विदेशी शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। वहीं एक कार बीआर 06 सी 8672 पर लदी 10 कार्टून विदेशी शराब के साथ लदौरा गांव निवासी के राजेश्वर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार, दूसरा व्यक्ति मालीपुर गांव निवासी दिगंबर राय का पुत्र 23 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में पहचान हुई है। वहीं कल्याणपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गस्ती के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया।

*विटामिन ए से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में होती वृद्धि। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा मधुबनी:- जिले के सदर अस्पताल के सभागार में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च संस्था के तत्वावधान में नियमित टीकाकरण के महत्व और विटामिन ‘ए’ को लेकर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ० एस०के० विश्वकर्मा ने बताया की नियमित टीकाकरण बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काफी अहम है। वही विटामिन’ ए’ बच्चों में एनीमिया, रतौंधी एवं अन्य बीमारी को रोकने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मीडिया की अहम भूमिका है:- जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ० एस०के० विश्वकर्मा ने बताया नियमित…

*प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वधान में प्रदान रूरल एंडीएवोर्स एसोशिएन द्वारा वेणु शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का सामापन समारोह का आयोजन पांचूपुर रोसेरा मे किया गया। जिसमे जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड जयंत विष्णु ने सभी प्रशिक्षुओ को बताये कि आगे आपलोगो का भाविषय बहुत अच्छा है, आपलोगो ऑनलाइन के माध्यम से आगे बढ़े और बैंक से जुड़े। वहीं एलडिएम पी० के० सिंह ने बताया कि नारी शक्ति का रूप है, प्रशिक्षुओ का समान बना देख कर बोले…

*ईडी ने दिया डीएस व सीएस को निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।* 

रमेश शंकर झा मधुबनी:- कोरोना संक्रमण के प्रसार के ट्रेंड को समझने एवं इसकी व्यापकता की निगरानी के मद्देनजर जिले में जनसंख्या आधारित सीरो-सर्वेक्षण के तीसरे चरण की शुरुआत गुरुवार 24 दिसंबर से होगी। विदित हो कि जिले में मई एवं अगस्त में भी सीरो सर्वे किया गया था। आईसीएमआर की टीम करेगी सर्वे -जारी दिशा-निर्देश के अनुसार भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अंतर्गत पटना में स्थित आर०एम०आर०आई० एम० एस० संस्था के सदस्य जिले में सीरो-सर्वेक्षण करेंगे। वहीं सिविल सर्जन सुनील कुमार झा ने बताया आईसीएमआर की टीम में…

*सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाएं:- मुख्यमंत्री।*

RSJDesk पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में श्रम संसाधन तथा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के तहत श्रम संसाधन तथा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग से कार्यान्वित होने वाली योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में श्रम संसाधन विभाग के सचिव मिहिर कुमार सिंह ने आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के तहत विभाग से जुड़ी योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतीकरण में आई०टी०आई० को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाना, नए…

*कबाब और बिरयानी के शौकीनों के लिए बेहतर विकल्प बना फिगट्री कैफे। हर खबर पर पैनी नजर।*

ANSDESK पटना:- अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से ग्राहकों का दिल जीतने के लिए प्रसिद्ध फिगट्री होटल्स ने पटना में अपने पहले फिगट्री कैफे की शुरुआत की। इस कैफे का शुभारंभ मुख्य अतिथि फिगट्री कैफे के चीफ कंसलटेंट बिपिन झा के द्वारा पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित पी मॉल (बिग बाजार के निकट) में किया गया। शुभारंभ के पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बिपिन झा ने बताया कि कबाब, बिरयानी और करी की विशेषता से परिपूर्ण यह कैफे पाटनवासिओं को बेहतरीन स्वाद और बेहतर सर्विस से रूबरू कराएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहक…

*तीन एटीएम फ्रॉडर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर थाने के टाइगर मोबाइल ने बीते सोमवार के दिन थाना क्षेत्र के ताजपुर कोल्ड स्टोर चौक पर अवस्थित स्टेट बैंक परिसर से एटीएम फ्रॉड करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं  थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने बताया कि थाना में पदस्थापित टाइगर मोबाइल अशोक कुमार सिंह, पवन कुमार एवं सूरज कुमार गस्ती कर रहे थे, उसी दरमियान तीनो को स्टेट बैंक ताजपुर परिसर में लगे एटीएम के पास मंडराते हुए देखा। शक होने पर तीनो को पकड़ कर तलासी ली गयी तो उसके पास से…