*सरसों की फसल को लाही कीट के खतरे से बचाव हेतु समेकित कीट प्रबंधन अपनाए। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर/ताजपुर:- इस शीतलहर के मौसम में राई, सरसों की खेत में लाही कीट (मस्टर्ड एफिड) का आक्रमण देखा जा रहा है। राई, सरसों में लगने वाले प्रमुख कीट के प्रबंधन हेतु कृषि समन्वयक पंकज कुमार ने ताजपुर प्रखंड के हरिशंकरपुर बघौनी पंचायत के किसानों को बताया कि लाही कीट सरसों का प्रमुख कीट है। जिसके आक्रमण से राई, सरसों में 70-80 प्रतिशत तक क्षति होती है। कीट का आक्रमण आमतौर से मध्य दिसंबर के बाद शुरू होता है, परंतु इनकी संख्या जनवरी, फ़रवरी में काफी बढ़ जाती है।…

*कुलपति ने शिशु सदन भवन का किया उद्घाटन। हर खबर पर नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं मैडम कुलपति नीता श्रीवास्तव ने राजेंद्र शिशु सदन के नये भवन का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में कुलपति डॉ० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों के बच्चों के लिये मैडम कुलपति हमेशा चिंतित रहती हैं। वह स्वयं भी चाहते हैं कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। स्कूल के नये भवन में श्रेष्ठ सुविधाये हो और भवन भी बड़ा हो। इससे बच्चों को पढ़ने और खेलने में सुविधा…

*स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने हेतु किये जा रहे हैं अच्छे प्रयास:- सीएस। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति की बैठक जिला परिषद कार्यालय समस्तीपुर स्थित सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामदेव राय ने की जबकि संचालन सिविल सर्जन डॉ० एस० के० गुप्ता ने किया। इस बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष रामदेव राय ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गया है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप केंद्र पर न तो चिकित्सक समय से बैठते हैं और न ही…

*चार दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के गढसिसई चौक पर  नवयुवक वालीबॉल क्लब  की ओर से आयोजित  वालीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने फिता काट कर किया। उद्घाटन के बाद पहला मैच गढ़सिसई की स्थानीय टीम तथा गौरा के बीच खेला गया। जिसमें गढ़सिसई की टीम विजई हुई। पहला मैच लगभग सुबह के 9 बजे आरंभ हुआ। इस दौरान मैदान पर काफी तादाद में दर्शक भी मैच का आनंद ले रहे थे। वहीं दूसरा मैच बरौनी और मधेपुरा के बीच खेला गया। जिसमें बरौनी की टीम…

*सेमीफाइनल में पहुंची बिंदगामा की टीम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र के मोगलचक गांधी मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बिंदगामा एवं मेजबान मोगलचक के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें मोगलचक के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं  बिंदगामा के शुरूआती बल्लेबाजों ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टीम को 232 रनों का स्कोर पहुंचा दिया। कप्तान चंदन ने 53 एवं आकाश 45 रनों की आतिशी पाली खेली। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोगलचक की टीम  निर्धारित 12 ओवर में 4…

*प्राकृतिक केले के रेशों से हस्तकला का चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- केले के रेशे से हस्तकला प्रशिक्षण सह प्रतियोगिता वस्तु एंव तन्तु विभाग में आयोजित चार दिवसीय 18 जनवरी, 2021 से 21 जनवरी 2021 तक रेशों से प्राकृतिक केले के रेशों से हरतकला प्रशिक्षण के समापन के सम्बोधन सत्र में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता माहोदया डॉ० मीरा सिंह, प्रशिक्षणर्थियों को बहुत बढावा दिया उन्होने विभिन्न उत्पाद बनाकर रोजगार के रूप में अपनाने को कहा । तन्तु विभाग के परियोजना निदेशक अपशिष्ट प्रबंधन पर उच्च अध्धयन केन्द्र के डॉ० संगीता देव ने उत्पाद बनाने एंव उसके महत्व…

*छात्र आयुष कुमार के पारिवारिक स्थिति को देखते हुए मुफ्त पढ़ाई उपलब्ध कराने की घोषणा विद्यालय के चैयरमैन प्रोफेसर मुकुन्द कुमार ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीनगर प्रखंड क्षेत्र के न्यू टेक्नो मिशन स्कूल नंदिनी के चेयरमैन प्रोफेसर मुकुन्द कुमार, IWC मिथिला के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सह परशुराम उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका नीरू कुमारी, स्कूल के प्रिंसिपल मैडम टेलमा, कोऑर्डिनेटर डॉ० मुस्कान चंद्रा, मैनेजर सुरेश कुमार यादव ने विद्यालय के छात्र आयुष कुमार जो बहादुरचक नन्दनी के स्वर्गीय मुकेश दास का पुत्र है। उसके घर पहुँच कर उसके परिवार का हाल चाल जाना। वहीं विद्यालय के छात्र आयुष कुमार के पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उनके बच्चों को फ्री में पढ़ाई…

*किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र  अंतर्गत तीरा पंचायत में कोरटेवा एग्रीसाइंस के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी टीएसएम के के तिवारी एवं एमडीआर भास्कर कुमार के द्वारा बताया गया कि इस ठंड में मक्के में होने वाली समस्या 10 डिग्री से कम टेंपरेचर में मक्का में दाना नहीं बनने से बचने के लिए ठंड में समय-समय पर यूरिया और सल्फेस का उपयोग करने एवं अधिक ठंड में बोरवेल से पानी देने से मक्का में होने वाली समस्या से बचा जा सकता…

*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लांच किया जा रहा है वोटर हेल्पलाइन एप्प। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस (NVD) का आयोजन जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों एवं जिला स्तर पर किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम दिनांक 25/01/2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे से नगर भवन समस्तीपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ली जाने वाली शपथ का महत्व छात्रों को समझाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी नव पंजीकृत निर्वाचकों के…

*शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर:- वर्षों से बिहार के युवा  बीटीईटी- सीटेट- एसटीइटी उत्तीर्ण कर सड़क पर बेरोजगार है। सरकार भी सालों से पूरे बिहार में नियोजन इकाइयों में फॉर्म भरवा कर युवाओं को परेशान कर रही है। पिछले दिनों जब अपने अधिकार को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जहां उन्हें नियुक्ति पत्र देना चाहिए वहां उन पर वर्तमान सरकार द्वारा लाठी बरसाई गई। इसी के खिलाफ आज रोसरा में शिक्षक अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन जिले के रोसड़ा सिनेमा चौक…