बिहार के मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई सहायता राशि।

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड ने तीन करोड़ रूपये का चेक, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिषन कम्पनी लिमिटेड ने 5 करोड़ 27 लाख रूपये का चेक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने ढ़ाई करोड़ रूपये, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 20 करोड़ रूपये का चेक, बिहार मेडिकल सर्विसेज एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर काॅरपोरेषन लिमिटेड ने 10 करोड़ रूपये का चेक एवं भारतीय प्रषासनिक सेवा संघ, बिहार शाखा की तरफ से 5 लाख रूपये का चेक सौंपा गया।

*कोरोना वायरस जैसे महामारी खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन विधायक ने दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

विजय भारती बेगूसराय/भगवानपुर:- बिहार में कोरोना से हुई पहली मौत को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विधायक रामदेव राय ने अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिया तथा कोरोना वायरस को दुनियां के लिए गम्भीर विषय बताया । बिहार में कोरोना के बढते प्रभाव को मजबूती ढंग से रोकने के लिये बछवाड़ा विधायक ने सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की तथा लोगों से सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश का आवश्यक रूप से पालन करने की सलाह दी । विधायक श्री…

*एसएफआई कमिटी के द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर भगत सिंह स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के भारत का छात्र फेडरेशन SFI विभूतिपुर अंचल कमिटी के द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर भगत सिंह स्मारक पुस्तकालय नरहन स्थित भगत सिंह के स्मारक पर एसएफआई के जिला सचिव संतोष कुमार सिंटू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, अंचल सचिव सूरज कुमार, विरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, डीवाईएफआई के बबलू कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद एक संक्षिप्त सभा एसएफआई के प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई सभा को एसएफआई जिला मंत्री संतोष कुमार सिंटू, अंचल मंत्री…

*कोरोना वायरस की वजह से राजद द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित करने तथा अगामी 31 मार्च तक राजद कार्यालय बंद रहेगा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी के निर्देश पर कोरोना वायरस की वजह से समस्तीपुर जिला के विभिन्न प्रखंडों में राजद द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमो को भी फिलहाल स्थगित करने तथा अगामी 31 मार्च तक कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला राजद कार्यालय सचिव रोशन यादव ने बताया कि दुनिया के 165 देशों में कहर बरपाने के बाद कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दिया है। पूरी दुनिया…

*दशकों से लंबित सड़क का मुख्यमंत्री गली- नाली योजना के तहत ईट करण का शुभारम्भ किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड संख्या’- 13 में जितवारपुर निजामत पंचायत में मुखिया शालिनी देवी वार्ड 13 के वार्ड सदस्य सुनीता देवी, ग्रामीणों एवं यादव सेना समस्तीपुर के सामाजिक युवा कार्यकर्ताओ के मदद से कई दशकों से लंबित सड़क का मुख्यमंत्री गली- नाली योजना के तहत ईट करण का शुभारम्भ किया गया। इस सराहनीय कदम में यादव सेना समस्तीपुर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पंचायत के युवाओं का बहुत ही बड़ा योगदान रहा। जिनके पहल के वजह से आज इस कई वर्षों से लंबित सड़क…

*जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र वधु व राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की पत्नी आषा ठाकुर की असामयिक निधन पर समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र वधु राज्यसभा सांसद माननीय रामनाथ ठाकुर की पत्नी आषा ठाकुर की असामयिक निधन पर समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। उन्होंने कहा आषा ठाकुर की निधन सोमवार की सुबह दिल्ली मे हुआ। वह लगभग 64 वर्ष की थी। उनकी इलाज कई महीने से बसंत कुंज नई दिल्ली स्थित फोर्टिज अस्पताल में चल रहा था। वहीँ आषा जी मधुर भाषी, मिलनसार, शिक्षाविद समाज सेवी महिला थी। उन्होंने कहा लॉक…

*राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सरकार से निवेदन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सरकार से निवेदन किया है कि वृद्ध, ग़रीब, दैनिक मज़दूरों, निम्न आय वर्ग, BPL व APL परिवारों के लिए मुफ़्त राशन व कम से कम 6000/ माह विशेष आर्थिक सहायता का तत्काल प्रबन्ध किया जाय। पेन्शनधारियों को 5000 अग्रिम राशि, राशन, सरकारी कर्मचारियों को आंशिक अग्रिम वेतन की अविलंब व्यवस्था किया जाय। किसानो को उचित मुआवजा तथा छोटे दुकानदारों को ऋण माफी की मांग भी…

*सार्वजनिक परिवहन बस और ऑटो रिक्शा 31 मार्च तक नहीं चलाए जाएंगे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दिया आदेश। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड एवं अनुमंडल के पदाधिकारियों से कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने हेतु लगाए गए लॉकडाउन के संबंध में दिशा निर्देश दिए, और साथ ही 6 कोषांग के गठन के लिए विस्तार से निर्देश दिए। वहीँ लॉकडाउन (Lockdown) का आदेश शहरी क्षेत्रों में लगाया गया है। लॉकडाउन में जिन संस्थाओं प्रतिष्ठानों कार्यालयों को दिए गए छूट का विवरण पूर्व में साझा किया गया है। सरकारी कार्यालयों पर पूर्व के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा…

*कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू की गई लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की सहायता पैकेज की घोषणा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटनाः- एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण की गंभीर स्थिति की समीक्षा की। वहीँ समीक्षा बैठक के मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा तथा मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में लॉकडाउन के परिपे्रक्ष्य में लोगों को सहायता पैकेज देने के संबंध में निम्न प्रकार का निर्णय लिया गया:- ०१. सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक माह का राशन मुफ्त में दिया जायेगा। ०२.…

*कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी ने जारी किया संयुक्त आदेश। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आदेश के मद्देनजर आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर शशांक शुभंकर ने संयुक्त आदेश जारी कर जिला मुख्यालय, सभी अनुमंडल मुख्यालय, सभी प्रखंड मुख्यालय एवं सभी नगर निकायों को निर्देशित किया है। यह आदेश तात्कालिक प्रभाव से फिलहाल 31 मार्च 2020 तक लागू रहेगा। इस आदेश पत्र में कहा गया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा द एपिडेमिक डिजीजेज एक्ट 1897 की धारा- 2 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कंडिका-1…