*कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू की गई लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की सहायता पैकेज की घोषणा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

पटनाः- एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण की गंभीर स्थिति की समीक्षा की। वहीँ समीक्षा बैठक के मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा तथा मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में लॉकडाउन के परिपे्रक्ष्य में लोगों को सहायता पैकेज देने के संबंध में निम्न प्रकार का निर्णय लिया गया:-


०१. सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक माह का राशन मुफ्त में दिया जायेगा।
०२. सभी प्रकार के पेंशनधारियों (मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन,
वृद्धावस्था पेंशन) को अगले तीन माह की पेंशन अग्रिम तौर पर तत्काल दी जायेगी। यह राशि उनके खाते में सीधे अंतरित की जायेगी।
०३. लॉकडाउन क्षेत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों एवं प्रखंड मुख्यालय की पंचायत में अवस्थित सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक हजार रूपये प्रति परिवार दिया जायेगा। यह राशि
डी०बी०टी० के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की जायेगी।
०४. वर्ग 1 से 12 के सभी छात्र/छात्राओं को देय छात्रवृति 31 मार्च 2020 तक उनके खाते में
दे दी जायेगी।


०५. सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को एक माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। वहीँ मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि लॉकडाउन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सलाह का अनुपालन करें। आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment