*मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के कार्य योजना की ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण कार्य योजना की जानकारी ली। इस दौरान जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निदेशक भूपेन्द्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर और बेहतर सुविधाओं के लिए विस्तारीकरण के तहत…

*आंदोलन के नौवें दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे निर्णय के खिलाफ महागठबंधन संघर्ष समिति के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह आज मंगलवार को नौवें दिन भी जारी है। वहीं  महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज स्थित बैंक की शाखा पर पांचवे दिन तालाबंदी कर कॉलेज की प्राचार्या तथा बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया। वहीं वक्ताओं ने आंदोलनकारियों की सुरक्षा हेतु आंदोलन स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस…

*अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं रात्रि गस्ती कर रही पुलिस ने दोनों जख्मी को कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० बीके ठाकुर ने बताया कि जख्मीयों की पहचान सिमरिया गांव निवासी उम्र 35 वर्षीय गया सहनी, उम्र 32…

*लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि मनायी गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर में लौह पुरुष व भारत के प्रथम गृहमंत्री सह उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि मंगववार को विभिन्न संस्थाओं के द्वारा मनाया गया। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल 15 दिसंबर 1950 को अंतिम सांस ली थी। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आज उनके विशाल वैचारिक कद की याद दिलाती है। सरदार पटेल का शुरुआती जीवन काफी कठिन था। परंतु उन्होंने अपनी कर्मठता से देश-दुनिया के नागरिकों के सामने असामान्य उदाहरण प्रस्तुत कर गये थे।…

*पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा कुहासे के कारण रद्द होंगी मेल व एक्सप्रेस गाड़ियाँ। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने आगामी कुहासे के मौसम को ध्यान में रखते हुए दिनांक:- 16/12/2020 से 31/01/2021 तक समस्तीपुर मंडल से चलने वाली अथवा गुजरने वाली निम्न गाड़ियों को रदद व फेरों में कमी करने का निर्णय लिया है:- *फेरों में कमी:-* ०१. 02561 जयनगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक गुरूवार को रद्द रहेगी अर्थात् 02561 जयनगर से दिनांक 17/12/2020, 24/12/20, 31/12/20, 07/01/2021, 14/01/21, 21/01/21 तथा 28/01/2021 को रद्द रहेगी। ०२. 02562 नई दिल्ली- जयनगर विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को रहेगी अर्थात्…

*आंदोलन की मजबूती से ही बिहार में सामंती साम्प्रदायिक ताकतों का वर्चस्व टूटेगा:- राजाराम सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/विभूतिपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के पतैलिया पुस्तकालय भवन के प्रांगण में भाकपा-माले के द्वारा पार्टी व संगठन को विस्तार और बिहार राज्य में भाकपा (माले) लिबरेशन की नई जवाबदेही विषय पर आयोजित सेमिनार का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य वक्ता पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ० राजाराम सिंह ने कहा कि खेत-खेती किसान की न कि कॉरपोरेट बेइमान की है। उन्होंने कहा कि किसानों के लागत का पचास प्रतिशत अधिक मुल्य देने की गारंटी करने के बजाय, सरकार पहले से किसानों के हित में बनाई गई…

*अनशनकारी को जूस पिलाकर करवाया अनशन समाप्त। हर खबर पर पैनी नजर।*

माले का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन:- सुरेन्द्र रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र में अनशनकारी को जूस पिलाकर डीईओ द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि ने कार्रवाई से संबंधित पत्र सौपते हुए अनशन समाप्त करवाया। वहीं अरविंद प्रसाद साह एवं संजीव कुमार को बीआरपी से विरमित कर उनके मूल विद्यालय में योगदान देने, कमलेश्वर प्रसाद को सीआरसीसी से विरमित कर मूल विद्यालय में योगदान हेतु भेजने, चंद्रभूषण प्रसाद को आदेशपाल के पद से हटाते हुए मूल विद्यालय में योगदान करने, दो जगह से वेतन उठाने वाले शिक्षक अजय…

*फूलगोभी के तैयार फसल पर किसान ने चलाया ट्रैक्टर। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- फूलगोभी की सही कीमत नही मिलने की वजह से नाराज़ किसान ने चलवाया ट्रैक्टर। इसी नाराज़गी के चलते उसने फूलगोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर खेत मे ही खत्म कर दिया। वहीं किसान को फूलगोभी का रेट एक रुपए प्रति किलो मिल रहा था, इसलिए खेत मे ट्रैक्टर से हल चलवाकर फूलगोभी का फसल खत्म करने का निर्णय लिया। बतादे की यह मामला समस्तीपुर ज़िले के मुक्तापुर इलाके का है। किसान ओम प्रकाश यादव ने फूलगोभी लगाई थी। इस वर्ष फूलगोभी की फसल की पैदावार बहुत…

*होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाने की पुलिस ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समीप अवस्थित एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। इस संदर्भ में प्रशिक्षु एएसपी सुधांशु  ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलता है। इसी क्रम में छापेमारी की गई तो कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें होटल संचालक फरार हो गया, जबकि उसके पुत्र एक कर्मी आदि को गिरफ्तार किया गया…

*पुलिस ने देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कन्हौली गांव में अवैध शराब बिक्री करने की गुप्त सूचना मिलते ही छापेमारी कर विकास चौधरी के घर से 4 लीटर अवैध देशी शराब एवं अनिल चौधरी के घर से 3 लीटर अवैध देशी शराब बरामद करने में सफलता पायी है।  पुलिस ने देशी शराब जप्त कर थाने ले आयी। वहीं उक्त दोनों के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत केस दर्ज करते हुए विकास कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक आनंद कुमार…