2-8डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच रखा जाएगा टीका। प्रत्येक व्यक्ति को दो डोज पड़ेगा टीका। वन्दना झा मधुबनी:- वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव के लिए कोविड-19 टीकाकरण किया जाना है। इसी क्रम में जिला के सभी टीकाकरण से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा ज़ूम वीसी के माध्यम से किया गया। जिसमें कोविड वैक्सीन हेल्थ केअर वर्कर एवं लाभार्थी को टीकाकरण के लिए वैक्सीन प्लानिंग, कोविन सॉफ्टवेयर अपडेशन, वैक्सीन की रख रखाव, कोल्ड चैन प्रबंधन, सेफ वैक्सीन, सोशल डिस्टेंस के बारे में…
Category: Featured
*मोटरसाइकिल सवार तीन युवक ने ट्रक में मारी ठोकर, एक युवक की हुई मौत, दो जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही ट्रक को समस्तीपुर से कल्याणपुर की ओर जा रहा बाइक सवार तीन युवक ने ठोकर मार दी । जिसमें बाइक सवार एक युवक रघुनाथ सहनी के पुत्र नागिना सहनी की मौत हो गई जिसमें दो युवक जख्मी हो गया। टिंकू ठाकुर बरहेत्ता निवासी और अनिल कुमार सहनी। ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। चालक भाग निकला प्रभारी थाना अध्यक्ष टूनानंद सिंह ने ट्रक और बाइक…
*अनुमण्डल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन अस्पताल प्रसाशन द्वारा आहान और केयर इंडिया के सहयोग से किया गया। वहीं लोगों ने रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मदर बल्ड बैंक समस्तीपुर की टीम बादल, निशा, दीपक के द्वारा रक्त संग्रह कर प्रोसेसिंग के लिए मदर ब्लड बैंक ले जाया गया। उपाधीक्षक डॉ० अरुण कुमार ने बताया की अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में मरोजों को जरूरत पड़ने पर रक्त की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा…
*आरसी समस्तीपुर सिटी की गतिविधियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- रोटरी गिरिडीह से रोटेरियन डॉ० एसपी बागरिया एवं रोटेरियन अभिषेक सिंह ने रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की गतिविधियों का बारीकि से निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरसी समस्तीपुर द्वारा संचालित प्रोजेक्ट व प्रशिक्षण कार्यक्रम खास कर मोती की खेती और मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। आगे उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी ऊर्जावान है। मशरुम उत्पादन सहित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और मोती की खेती आने वाले दिनों में समाज के आर्थिक आजादी का वाहक बनेगा। इस क्षेत्र में…
*नीलगाय के आतंक से किसान है परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:-जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के किसान इन दिनों नीलगाय (घोड़प्राश) से परेशान हैं। बताते चलें कि क्षेत्र के सरसौना, बंगरा, कोठिया, मानपुरा, दिघरुआ, रामापुर महेशपुर, कस्बेआह, हरिशंकरपुर बघौनी, चकपहार, सोंगर, इत्यादि पंचायतों में इन दिनों नीलगाय (घोड़प्राश) झुण्ड में आते हैं और किसानों के खेत मे लगे फसलों को क्षति पहुँचाते हैं। सबसे ज्यादा इस समय क्षेत्र में तम्बाकू की फसल लगी हुई हैं। वहीं तम्बाकू उत्पाद राजदेव राय, पप्पू सिंह, मो० इस्तेयक, शीतल कुमार, जागेश्वर राय, राजेन्द्र महतो इत्यादि किसानों का कहना है कि नीलगाय (घोड़प्राश) तम्बाकू…
*किसान चौपाल का हुआ आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र के कुरसाहा पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। वहीँ किसान चौपाल का उदघाटन करते हुए पंयायत समिति सदस्य पार्वती देवी ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित करती है। लेकिन आम किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। किसानों को समय पर अनुदानित बीज और खाद का लाभ मिले इसकी व्यवस्था विभाग को करनी चाहिए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्वती देवी एवं संचालन एटीएम धनंजय…
*सर्वभाषा कवि सम्मेलन में श्रोता हुए लोट पोट, पुस्तक का विमोचन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में आयुष्मति कुमारी कोमल की शादी समारोह के उपलक्ष में सर्वभाषा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार सह साहित्यकार चांद मुसाफिर, राम दयाल सिंह आदि ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन अवधेश सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार चांद मुसाफिर ने कहा कि साहित्यिक विकास के बिना समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की तैल्य चित्र के समक्ष दीप…
*हर जिले में कम से कम एक मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा, हर खबर पर पैनी नजर।*
10वीं एंव 12वीं पास युवकों के लिए भी दीर्घकालीन प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। रमेश शंकर झा पटना:- सुशासन के कार्यक्रम, 2020-2025 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 (2020-2025) एवं अन्य कार्यक्रमों को लागू करने तथा इसके कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति देने के संबंध में। वर्ष 2020 के विधान सभा के चुनाव तथा सरकार के गठन के पश्चात् ‘‘न्याय के साथ विकास’’ के सिद्धान्त के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए आगामी 5 वर्षों में बिहार के विकास के लिए सुशासन के कार्यक्रम, 2020- 2025 के…
*मुख्यमंत्री ने समाजवादी सह मजदूर नेता रंजीत भानु के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य, प्रसिद्ध समाजवादी एवं मजदूर नेता रंजीत भानु के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० रंजीत भानु एक प्रख्यात अधिवक्ता एवं न्यू इंडिया को-आॅपरेटिव बैंक लिमिटेड के सह-संस्थापक भी थे। उन्होंने मजदूरों को ऋण देने के लिए न्यू इंडिया को-आॅपरेटिव बैंक लिमिटेड की स्थापना की थी। वे प्रसिद्ध समाजवादी नेता स्व० जाॅर्ज फर्नान्डिस के करीबी भी थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं बैंकिंग के…
*मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बुद्ध स्मृति स्तूप व बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध स्मृति स्तूप एवं बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर मुख्यमंत्री के समक्ष बुद्ध स्मृति स्तूप एवं बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के मास्टर प्लान की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति स्तूप, अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय, निर्माणाधीन पार्क, विजिटर गैलरी एवं अन्य निर्माण कार्यो का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिये। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री…
