*फूलगोभी के तैयार फसल पर किसान ने चलाया ट्रैक्टर। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- फूलगोभी की सही कीमत नही मिलने की वजह से नाराज़ किसान ने चलवाया ट्रैक्टर। इसी नाराज़गी के चलते उसने फूलगोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर खेत मे ही खत्म कर दिया। वहीं किसान को फूलगोभी का रेट एक रुपए प्रति किलो मिल रहा था, इसलिए खेत मे ट्रैक्टर से हल चलवाकर फूलगोभी का फसल खत्म करने का निर्णय लिया।

बतादे की यह मामला समस्तीपुर ज़िले के मुक्तापुर इलाके का है। किसान ओम प्रकाश यादव ने फूलगोभी लगाई थी। इस वर्ष फूलगोभी की फसल की पैदावार बहुत अच्छी हुई है। लेकिन किसानों को मंडी में इसका सही दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान जब फूलगोभी को मंडी ले जा रहा है, तो वहां उसे उसका रेट एक रुपए प्रति किलो मिल रहा है। इसी बात से ओम प्रकाश यादव किसान नाराज़ थे। इसी नाराज़गी में लगभग चार बिगहा उन्होंने फूलगोभी की फसल ट्रैक्टर से जोतवा दिया।

उन्होंने बताया कि बीज खरीदकर, खेती करने और फसल उगने से लेकर मंडी तक पहुंचाने तक की कीमत भी वसूल नहीं हो पा रही है, तो फायदा मिलना तो दूर की बात है, पूरे फसल का नुकसान लगभग दो लाख रू० बताया है। इसी वजह से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाता है। कही- कही तो किसान आत्महत्या कर भी लेता है। यह सारी जानकारी किसान ओम प्रकाश यादव से खास बातचीत में उन्होंने प्रेस को बताया।

Related posts

Leave a Comment