रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं के लिए 30 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एलडीएम पी० के० सिंह ने किया। उन्होंने महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में बैंक हर तरह से वित्तीय मदद करने को तैयार है। इसका लाभ लेकर अपने स्वरोजगार को बढ़ावा दें। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उप क्षेत्र प्रमुख जितेंद्र चौधरी ने प्रशिक्षुओं को बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं आरसेटी निदेशक के०सी० मलिक ने बताया की ब्यूटी पार्लर…
Category: समस्तीपुर
*किसान बिल किसानो के हक में बेहतर है:- उपेन्द्र कुमार कुशवाहा। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा/टिंकू कुमार समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार में भारतीय जनता पार्टी कल्याणपुर विधानसभा स्तरीय किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री सह विधानसभा संयोजक प्रभात कुमार ने किया। संचालन कृष्ण कुमार झा ने किया, धन्यवाद ज्ञापन चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि किसानों के आमदनी को 2022 तक दोगुना करने को संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार किसानों के हित मे कई कल्याणकारी योजना लाई है। जोकी…
*जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्राधिकृत किया गया है। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों व अंचलों में सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास, मनरेगा, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने हेतु जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्राधिकृत किया गया है। इस क्रम में शनिवार दिनांक 12/12/2020 को वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा अपने आवंटित प्रखंड/अंचल में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की जांच, आरटीपीएस केंद्रों की जांच एवं आरटीपीएस के…
*राष्ट्रीय उच्च पथ, राज्य उच्च पथ, वृहत जिला पथों के निर्माण एवं रख रखाव की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने की। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय उच्च पथ, राज्य उच्च पथ, वृहत जिला पथों के निर्माण एवं रख रखाव की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की गई। वहीं जिलाधिकारी ने कैंप लगाकर एलपीसी निर्गत करने का निर्देश दिया और अगली बैठक में प्रत्येक गांव में रैयतों की संख्या की सूची के साथ- साथ कितने एलपीसी निर्गत के प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक के मौके पर अपर समाहर्ता समस्तीपुर, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर, परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण निगम एवं जिला…
*चिकित्सक के हड़ताल पर होने से मरीजों को परेशानियो का सामना करना पड़ा। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- आयुर्वेद स्नातक चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति दिए जाने के विरोध में आज शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहने से मरीजों को परेशानियो का सामना करना पड़ा। आयुर्वेद स्नातक चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति दिए जाने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर आज हड़ताल पर थे। आइएमए एलोपैथी से जुड़े डाॅक्टरों की संस्था है। चिकित्सकों का कहना है कि आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी के लिए समुचित प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। इसलिए उन्हें सर्जरी के लिए अनुमति देने का फैसला गलत है। केंद्र सरकार…
*पुस्तक का विमोचन कर बच्चों के बीच निःशुल्क वितरण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के निजी कोचिंग आर कुमार्स क्लासेज की ओर से 12वीं वर्ग के छात्रों को बेहतर तैयारी के लिए राफेल-1 लॉन्च किया गया। कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित होने के वजह से पूर्ण सिलेबस की पढ़ाई नहीं हो पाई थी। जिससे छात्र-छात्राएं परेशान थे कि वे बोर्ड परीक्षा में क्या लिखेंगे। इन सभी कारणों को देखते हुए आर कूमार्स क्लासेज के संचालक आर कुमार ने बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए भौतिकी के पूर्ण सिलेबस के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर एक सीरीज…
*बदलते मौसम से बढ़ी किसानों की परेशानी। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले में सर्दी एवं शीतलहर बढ़ने के कारण मौसम में काफी बदलाव आया है। इस मौसम में पाला गिरने की काफी हद तक संभावना रहती है। जिस वजह से किसानों की दिल की धड़कन तेज हो जाया करती है। बताते चलें कि मौसम में बदलाव आने के कारण किसान चिंतित हैं कि उनके द्वारा लगाए गए फसल जैसे आलू, टमाटर, मटर सहित अन्य फसल काफी हद तक प्रभावित होगी। जानकारों की माने तो इस तरह के मौसम में बर्फ अर्थात पाला गिरने की काफी संभावना बनी रहती है,…
*किसानों को सही समय पर खाद व बीज मिले:- राम अकबाल। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पुरब पंचायत में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन मध्य विद्यालय कल्याणपुर बस्ती के सभागार में किया गया। किसान चौपाल का उदघाटन करते हुए पूर्व शिक्षक राम अकबाल राय ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित करती है। लेकिन आम किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। किसानों को समय पर अनुदानित बीज और खाद का लाभ मिले इसकी व्यवस्था विभाग को करनी चाहिए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि समन्वयक धीरेन्द्र कुमार…
*कॉलेज की समस्या समाधान कराने की मांग को लेकर प्राचार्य ने कुलपति से लगाई गुहार । हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर को कुछ उपद्रवी छात्रों, असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा जबरन तालाबंदी कर महाविद्यालय के कामकाज को बाधित कर रखा है। वहीं प्रभारी प्राचार्य डॉ० घनश्याम राय ने बताया कि इस संबंध में सभी पदाधिकारियों से लगातार संवाद किया जा रहा है। विदित हो कॉलेज के बगल के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को वित्तीय अनियमितता व प्राचार्य डॉ० घनश्याम राय पर मॉबलिंचिंग के कारण विश्वविद्यालय द्वारा एएनडी कॉलेज पटोरी स्थानांतरित किया गया है। इसीके प्रतिशोध में आपराधिक प्रवृत्ति के छात्रों…
*दुध उत्पादकों के बीच बोनस वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*
आज़ाद इदरीसी समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर गांव में वीरपुर दूध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा दुध उत्पादकों के बीच पांच लाख इकतीस हजार पांच सौ पांच रुपयें नगद बोनस के रूप में वितरित किया गया। इसके साथ ही दुध उत्पादकों को कम्बल और पशु के लिए मिनरल पाउडर दी गई। वहीं समस्तीपुर डेयरी की ओर से समिति के कुल 100 सदस्यों में से रतन यादव को प्रथम विजेता के रूप में 9000 हजार रूपए की राशि दी गई, रंजीब मुखिया 8500, वित्तीय वर्ष 2014-2015, 2016-2017…
