DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी पंचायत के चकरसलपुर ग्राम में पूर्व सरपंच प्रत्यासी वंशी महतो के आवासीय परिसर में रबी मौसम में किसान चौपाल कार्येक्रम का आयोजन पूर्व मुखिया सुनील महतो एवं उप मुखिया अमीना खातून के अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन पंचायत के कृषि समन्वयक पंकज कुमार ने किया। वहीं किसान चौपाल कार्यक्रम में किसानों को संबोधन करते हुए कृषि समन्वयक ने कहा कि किसानों को उपज का लाभ दिलाने के लिए बिहार सरकार दृढ़ संकल्पित है। जिसमे किसानों की आय दुगुनी करने…
Category: समस्तीपुर
*रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले में बिहारशरीफ से पधारे रोटेरियन डॉ० अजय कुमार ने रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की गतिविधियों पर खास कर मोती व सीप की खेती और मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी द्वारा मोती और सीप की खेती और मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज के आर्थिक स्वाबलंबन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस क्षेत्र में स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। वहीं रोटरी समस्तीपुर की यह पहल बेहद सराहनीय है। कोरोना काल में रोटरी समस्तीपुर…
*ग्राम कचहरी पर संपन्न हुआ किसान चौपाल कार्यक्रम। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब पंचायत के आदर्श चौक स्थित ग्राम कचहरी भवन पर किसान चौपाल का आयोजन सरपंच सुशीला देवी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कृषि समन्वयक कैलाश सहनी एवं नंदकिशोर ने बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती, जल जीवन हरियाली, फसल अवशेष प्रबंधन इत्यादि पर किसानों से संवाद किया। वहीं प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने खेती के साथ-साथ बागवानी पर चर्चा किए। किसान सलाहकार रामशंकर एवं प्रेमचंद सिंह ने पशुपालन एवं आत्मा से संबंधित योजना पर किसान भाइयों को बताया। मुख्य…
*पुण्यतिथि पर नम आंखों से किया श्रद्धांजलि अर्पित। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के बालेश्वर राम नंद किशोर सिंह महाविद्यालय कल्याणपुर के प्रांगण में प्राचार्य प्रोफेसर सूर्य देव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय के संस्थापक सचिव पुरुषोत्तम कुमार सिंह उर्फ मंटून बाबू का नौ वीं पुण्यतिथि नम आंखों से उनके प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गयी। इस पुण्यतिथि के अवसर पर प्राचार्य सूर्य देव प्रसाद सिंह ने कहा कि पुरुषोत्तम बाबू प्रतिभा के धनी, मृदुभाषी, कर्मठ एवं शिक्षा प्रेमी व्यक्ति थे। जब कल्याणपुर एवं इसके आसपास के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज जाते थे तो उन्हें यह…
*उपकारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया बिहार कारा दिवस, कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय में कारा दिवस के अवसर पर उपकारा दलसिंहसराय में सरकार का गाइड एंव शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उपकारा दलसिंहसराय में शनिवार को कारा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। वहीं उपकारा अधीक्षक स्नेहलता ने बताया कि भजन, कीर्तन, गाना समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। वहीं उत्कृष्ट करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर उपाधीक्षक निर्मल कुमार समेत अन्य कारा कर्मी मौजूद थे।
*राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया ऑनलाइन आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय में राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार सिविल कोर्ट परिसर में आज शनिवार को ऑनलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय विवेक विशाल, मुंसिफ अभिषेक कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार समीर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त ऑनलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 86 वादों का निस्तारित किया गया। जिसमें बिजली विभाग के 04 वादों का निपटारा किया। इस मौके पर बिजली विभाग को 4440/- रुपये प्राप्त किए। 138…
*कारा दिवस कार्यक्रम का आयोजन मंडल कारा में सम्पन्न हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मंडल कारा में बिहार कारा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने किया। वहीं मंच का संचालन जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने कहा कि यह बंदियों के सुधार के लिए कारा प्रशासन हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा समय समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा बंदियो में सकारात्मक ऊर्जा का विकास किया जाता है। आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने…
*बैंक बचाने को लेकर आंदोलन छठें दिन भी जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे निर्णय के खिलाफ “महागठबंधन संघर्ष समिति” के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में “अनिश्चितकालीन धरना-सह -सत्याग्रह” आज शनिवार को छठें दिन भी जारी रहा l राजद , कांग्रेस, माकपा , भाकपा तथा भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बैंक प्रबंधन एवं कॉलेज की प्राचार्या के खिलाफ जम कर नारेबाजी की l आंदोलनकारियों ने कॉलेज की प्राचार्या तथा बैंक प्रबंधन को धरना स्थल पर बुलाने की मांग…
*पंचायत में कार्यकरिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
आज़ाद इदरीसी। समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मराँची उजागर पंचायत के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में मुखिया विभा मंडल की अध्यक्षता में पंचायत सचिव बैजनाथ प्रसाद और मुखिया संघ के अध्यक्ष राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल एवं उप मुखिया दामोदर साह की उपस्थिति में पंचायत कार्यकरिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी वार्डों के वार्ड सदस्यों उपस्थित हुई। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष राम नारायण मंडल ने बताया कि उपयुक्त बैठक में वार्ड सभा द्वारा सात निश्चय के अंतर्गत हर घर नल-जल योजना पारित योजनाओं…
*सड़क में घटिया ईट लगाने से नाराज ग्रामीणों ने दिया आवेदन। हर खबर पर पैनी नजर।*
भारत कनेक्ट संवाददाता आजाद इदरीसी समस्तीपुर:- जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के उजान पंचायत में नरेगा के तहत चल रहे पुराने सड़क के रिपेयर के कार्य में घटिया ईट लगाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड विकाश पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग किया। बता दें की उजान पंचायत के पचरुखी ग्राम के वार्ड नं० 12 में शिवमंदिर से मरथुआ ग्राम संपर्क सड़क में मुखिया के द्वारा सड़क में पुराणी टूटी फूटी ईट को लगाते देख ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं। स्थानीय वार्ड सदस्य निरंजन कुमार पिता श्री सुरेश यादव…
