*जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्राधिकृत किया गया है। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा।

समस्तीपुर:- जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों व अंचलों में सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास, मनरेगा, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने हेतु जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्राधिकृत किया गया है।

इस क्रम में शनिवार दिनांक 12/12/2020 को वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा अपने आवंटित प्रखंड/अंचल में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की जांच, आरटीपीएस केंद्रों की जांच एवं आरटीपीएस के कार्यान्वयन/अनुश्रवण हेतु जिला पदाधिकरी द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जांच, प्रखंड अंतर्गत दो पैक्स का भ्रमण कर और भ्रमण के क्रम में धान अधिप्राप्ति हेतु संधारित रजिस्टर में अंकित किसानों से पूछताछ कर सत्यापन करने का कार्य किया जा रहा है।

वहीं वरीय प्रभारी पदाधिकारी और आवंटित प्रखंड निम्नलिखित हैं:- रवीन्द्र कुमार दिवाकर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर- समस्तीपुर, सोमनाथ सिंह जिला आपूर्ति पदाधिकारी समस्तीपुर- कल्याणपुर, विजय कुमार पाण्डेय निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण समस्तीपुर- वारिसनगर, अली एकराम वरीय उपसमाहर्ता समस्तीपुर- खानपुर, संजीव कुमार अपर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर-सरायरंजन, गौरव कुमार वरीय उपसमाहर्ता समस्तीपुर- ताजपुर, शिवानी शुभम वरीय उपसमाहर्ता समस्तीपुर-पूसा,

अनिल कुमार तिवारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता समस्तीपुर सदर-मोरवा, ज्ञानेन्द्र कुमार अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय-दलसिंहसराय, धनंजय कुमार अनु०लो०शि०नि० पदाधिकारी दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर, अनील कुमार अपर अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय-उजियारपुर, ब्रजेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा-रोसड़ा,
श्री ऋषभ राज वरीय उपसमाहर्ता समस्तीपुर-शिवाजीनगर,

मनोज कुमार अनु०लो०शि०नि० पदाधिकारी रोसड़ा-बिथान, जयचन्द्र यादव भूमि सुधार समाहर्ता रोसड़ा- सिंघिया, कुमार गौरव वरीय उपसमाहर्ता समस्तीपुर-हसनपुर, अनुग्रह नारायण सिंह जिला पंचायत राज पदाधिकारी समस्तीपुर-विभूतिपुर, मो० जफर आलम अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी-पटोरी, आदित्य कुमार पियूष भूमि सुधार उपसमाहर्ता दलसिंहसराय- मोहिउद्दीनगर, आनन्द कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी- मोहनपुर को किया गया है।

Related posts

Leave a Comment