रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बुधवार को समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा पंचायत के वार्ड संख्या- 03 में 9.5 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन नारियल फोड़ कर व फीता काट किया। इस मौके पर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास किया हूं। उन्होंने कहा कि विकास मेरी प्रतिबद्धता है। इस से पहले भी क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों और वार्डों में विकास की रोशनी पहुंचाने का…
Category: समस्तीपुर
*ठंड लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज़…
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता पंचायत के कमरगामा गाव में वार्ड नंबर एक के निवासी रामयाद ठाकुर को ठंड लगने से मौत हो गई। जिनकी आयु लगभग 47 वर्ष थी। यह बहुत ही गरीब व्यक्ति थे। वहीं आज के समय मे भी वह जमीन पर सोते थे। इनको कहि से कुछ सुबिधा मिलती तो यह घटना नही होती।
*आपसी जमीनी विवाद में दो महिला जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना के मालीनगर में दो भाइयों के बीच आपसी जमीनी विवाद में एक भाई की पत्नी जख्मी हो गई।जिसका चिकित्सा अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में कि जा रही है।वहीं जख्मी महिला की पहचान राहुल कुमार मेहता की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। दूसरी ओर नामापुर खेड़ी गांव में दो पक्षों में हुए मारपीट में एक पक्ष की एक महिला जख्मी हो गई। जिसकी पहचान बिर्जेश सहनी की पत्नी कामिनी देवी के रूप में हुई है। जख्मी महिला…
*दरभंगा-झंझारपुर के बीच चलेगी एक जोड़ी सवारी गाड़ी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने दिनांक 01/01/2021 से दरभंगा-झंझारपुर के बीच एक जोड़ी डेमू सवारी गाड़ी चलाये जाने का निर्णय लिया है। इस गाड़ी का समय सारणी एवं ठहराव निम्न प्रकार होगा:- ०१. गाड़ी संख्या 05580 झंझारपुर – दरभंगा डेमू सवारी गाड़ी:- यह गाड़ी प्रतिदिन 06:45 बजे झंझारपुर से प्रस्थान करेगी तथा लोहना रोड:- 06:52/06:54, मंडन मिश्र हाल्ट:- 07:01/07:03, मनीगाछी:- 07:10/07:12, सकरी:- 07:24/07:26, शहीद सुरजनारायण सिंह हाल्ट:- 07:33/07:34, तारसराय:- 07:39/07:41, बिजूली हाल्ट:- 07:48/07:49, काकरघाटी:- 08:00/08:02 होते हुए 08:20 बजे दरभंगा पहुँचेगी। ०२. गाड़ी संख्या 05579 दरभंगा…
*सामाजिक कार्यकर्ता का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, माले ने मौके पर पहुँच कर दी श्रद्धांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के कस्बेआहर पंचायत के मुखिया नीला देवी के पति सह सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश राय (70) का असामयिक निधन बुधवार की तड़के उनके आहर स्थित आवास पर हो गया। उनकी अचानक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आमजन, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन को पहुंचने लगे हैं। अंतिम दर्शन को पहुंचे भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मुखिया विनोद राय, भोला बिहारी, शिक्षक चंद्रशेखर…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में नगर परिषद एवं नगर पालिका की समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में नगर परिषद एवं नगर पालिका की समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य प्रशाखा, कार्यपालक पदाधिकारी (नगर), रोसड़ा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि अतिक्रमण मुक्त किये हुए जगहों पर समय-समय पर पुनः यदि अतिक्रमित हुआ हो तो उसे हटाने का निर्देश दिया।
*कोविड-19 टीकाकरण के लिए 6.14 लाख सिरिंज आवंटित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- कोविड-19 के नियंत्रण के लिए कोविड-19 का टीकाकरण किया जाना है। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभाग की ओर से जिला स्तर पर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसी कड़ी में जिले में टीकाकरण को लेकर 6.14 लाख सिरिंज का आंवटन किया गया है। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र लिखकर सभी सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। वहीं कार्यपालक निर्देशक ने सिरिंज के आपूर्ति के लिए बीएमएसआईसीएल के निर्देशक को…
इंडिया पब्लिक न्यूज़- *प्रशिक्षण के लिए अभ्यार्थियों को विजन इंडिया सेंटर भेजा। हर खबर पर पैनी नजर। (०३- न्यूूूज)*
DkDesk समस्तीपुर:- बी०पी०आई०यू० जीविका ताजपुर से प्रखंड एरिया कोडिनेटर संदीप कुमार, जे०आर०पी० अजय कुमार एवं सी०सी० स्वेता रानी के नेतृत्व में बिहार ग्रामीण कौशल प्रशिक्षण बिहार सरकार दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विकाश प्रशिक्षण हेतु तीन अभ्यार्थियों को 120 दिवशीय इलेक्ट्रिशन प्रशिक्षण के लिए विजन इंडिया लिमिटेड सेंटर मुजफ्फरपुर के लिए भेजा। वहीं जानकारी देते हुए जेआरपी अजय कुमार ने बताया कि इस योजना में वैसे शिक्षित बेरोजगार अभ्यार्थियों को भेजा जाता है, जो बी०पी०एल० परिवार एवं जीविका स्वयं सहायता समूह से उनके परिजन जुड़े हो। इस योजना के तहत प्रखंड…
*पोलियो अभियान की सफलता के लिए बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आदर्श कुमार की अध्यक्षता में पोलियो अभियान की सफलता के लिए आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आगामी 17 जनवरी से शुरू होने वाले पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही कोविड भक्षण की तैयारी के लिए भी आवश्यक विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में सीडीपीओ कुमारी सौम्या, प्रबंधक फजले रब, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, शशि देव मिश्र आदि ने बैठक को…
*आजादी के सत्तर वर्षों बाद भी बस्ती में घर जाने की सड़क या पुल नही। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड के वनवीरा पंचायत के वार्ड संख्या दस की आबादी के लिए आजादी के सत्तर वर्षों बाद भी यातायात के लिए सड़क उपलब्ध नहीं है। फल स्वरूप पांच सौ से अधिक गरीब व दलित आबादी के लोगों को यातायात में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा के द्वारा कई बार सड़क निर्माण का प्रयास किया गया लेकिन निजी जमीन मालिकों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने के कारण अब तक सड़क की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।…
