रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस (NVD) का आयोजन जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों एवं जिला स्तर पर किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम दिनांक 25/01/2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे से नगर भवन समस्तीपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ली जाने वाली शपथ का महत्व छात्रों को समझाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी नव पंजीकृत निर्वाचकों के…
Category: समस्तीपुर
*शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk Desk समस्तीपुर:- वर्षों से बिहार के युवा बीटीईटी- सीटेट- एसटीइटी उत्तीर्ण कर सड़क पर बेरोजगार है। सरकार भी सालों से पूरे बिहार में नियोजन इकाइयों में फॉर्म भरवा कर युवाओं को परेशान कर रही है। पिछले दिनों जब अपने अधिकार को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जहां उन्हें नियुक्ति पत्र देना चाहिए वहां उन पर वर्तमान सरकार द्वारा लाठी बरसाई गई। इसी के खिलाफ आज रोसरा में शिक्षक अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन जिले के रोसड़ा सिनेमा चौक…
*भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापति नगर में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में विद्यापति मंडल के शीर्ष नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प तथा दीप अर्पित कर दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे भी लगाए। तथा कुछ अहम मुद्दों जैसे राम जन्म भूमि, किसान बिल तथा भाजपा पार्टी को धारदार बनाने के लिए लोगों से अपील की ।विद्यापति नगर सरायरंजन बिधान सभा से आयी विद्यापति प्रभारी वीना शाह ने राम मंदिर निर्माण हेतु राशि संग्रह…
*दिव्यांगजनों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है:- प्रेमलता। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk Desk समस्तीपुर:- सरकार ने दिव्यांगजनों के जीवन के तौर-तरीकों को और बेहतर बनाने के साथ कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। दिव्यांगों को राजनीतिक, आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक जैसी भागीदारी हो, इन्हें अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाता है। उक्त बातें मोहिउद्दीननगर उच्च विद्यालय परिसर में दिव्यांग जांच शिविर में अध्यक्षता करते जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता ने कही। कार्यक्रम का संचालन निदेशक गायत्री कुमारी ने किया। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर संयुक्त रुप से जिप अध्यक्ष, विधायक राजेश कुमार सिंह, समाजसेवी पिंकू सिंह, गायत्री कुमारी…
*शिविर में 317 दिव्यांगों का पंजीकरण हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के उच्च विद्यालय मोहिउद्दीननगर परिसर में शिविर के माध्यम से 317 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। विभिन्न कोटि के 317 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। पंजीकृत दिव्यजनों को कहा गया है कि सहाय्य उपकरण मिलने की तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी। शिविर में आये लोगों के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क भी दिया गया।
*डीवाईएफआई के शाखा सम्मेलन में चुने गए पदधारक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सैदपुर के प्रांगण में भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के सैदपुर शाखा का सम्मेलन मणि भूषण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए डीवाईएफआई के जिला मंत्री महेश कुमार ने नौजवानों से रोजगार पाने की लड़ाई को तेज करने के लिए संगठित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों के चलते रोजगार के अवसर छीने जा रहे हैं। और रोजगार देने का वादा खोखला साबित हुआ है।…
*हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, एक अपराधी को किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में दिनांक:- 30/12/2020 को चकमेहसी थाना क्षेत्र में मो० शमशेर उर्फ हैप्पी (23 वर्ष) पिता मो० इस्लाम के अपहरण किए जाने की सूचना थाना को प्राप्त हुई थी। इस संबंध में प्रभात चौधरी तथा उसके पिता संजय चौधरी को नामजद करते हुए आवेदन प्राप्त हुआ था। जिस पर प्राथमिकी कांड संख्या 253/20 दिनांक 31/12/20 धारा 363/364 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। अपहरण की घटना के चार दिन पश्चात शमशेर की लाश मधुबनी के खुटौना थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। कांड…
*पुलिस ने विदेशी शराब के साथ ट्रक को किया जप्त। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिन गुरुवार 21 जनवरी को जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में छिपाकर ले जा रही विदेशी शराब के बड़ी खेप को किया बरामद। वहीं पुलिस के द्वारा इसको लेकर एक ट्रक को जब्त किया गया है। जिसमें 1120 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है।
*मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में सायक्लोथों नाम से साइकिल रैली का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- भारत सरकार के खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट अभियान जिसे रेल मंत्रालय द्वारा भी सवंर्धित किया जा रहा है। जिसमें गतिशीलता प्रदान करने तथा रेलकर्मियों एवं उनके परिवार के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में दिनांक- 21/01/2021 को समस्तीपुर मंडल मुख्यालय में सायक्लोथों (CYCLOTHON) नाम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के प्रथम चरण में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, समस्तीपुर की अध्यक्षा कल्पना माहेश्वरी के द्वारा महिलाकर्मियों, स्काउट एवं गाइड के…
*विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व निजी कोचिंग संस्थान के संचालकों की आवश्यक बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DVG DESK समस्तीपुर:-जिले के खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं निजी कोचिंग संस्थान के संचालकों की आवश्यक बैठक प्रखण्ड पदाधिकारी गौरी कुमारी की अध्यक्षता में प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में वेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण हेतु विद्यालय के शिक्षकों एवं निजी कोचिंग संस्थान के संचालकों के बीच आपसी समन्वय आवश्यक है। चूंकि कोरोना काल में इस सत्र का अधिकांश समय विद्यालय बंद रहा…
