*मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में सायक्लोथों नाम से साइकिल रैली का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- भारत सरकार के खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट अभियान जिसे रेल मंत्रालय द्वारा भी सवंर्धित किया जा रहा है।

जिसमें गतिशीलता प्रदान करने तथा रेलकर्मियों एवं उनके परिवार के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में

दिनांक- 21/01/2021 को समस्तीपुर मंडल  मुख्यालय में सायक्लोथों (CYCLOTHON) नाम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली के प्रथम चरण में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, समस्तीपुर की अध्यक्षा कल्पना माहेश्वरी के द्वारा महिलाकर्मियों, स्काउट एवं गाइड के कैडेट इत्यादि के साथ पहली रैली निकाली गई।

वहीं  दूसरे चरण में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर से मंडल रेल प्रबंधक  अशोक माहेश्वरी के द्वारा फीता काटकर एवं हरि झंडी दिखाकर साइकिल रैली का विधिवत् उद्घाटन किया।

वहीं रैली में मंडल रेल प्रबंधक ने स्वयं भी भाग लिया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्रारंभ होने वाली साइकिल रैली माधुरी चैक तथा अटेरन चैक होते हुए डीजल शेड तक गयी,

फिर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वापस पहुँची। इस साइकिल रैली में साइकिल के साथ मंडल के कई अधिकारी भी शामिल हुए।

जिसमें  जीतेन्द्र कुमार सिंह अपर मंडल रेल प्रबंधक-।, जफर आजम अपर मंडल रेल प्रबंधक-।।,  आर०एन० झा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), ए०एस० राणा

वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (प्रषा०), मनोज कुमार मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग), वेद प्रकाश मुख्य कारखाना प्रबंधक तथा ओम प्रकाश सिंह

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सह मंडल क्रीड़ा अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों सहित अधीनस्थ कर्मचारियों,

मंडल क्रीड़ा संघ के खिलाड़ी तथा समस्तीपुर स्काउट एवं गाइड के कैडेटों ने भी बढ़ चढ़ कर सहभागिता सुनिश्चित कर साइकिल रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

Leave a Comment