*भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के विद्यापति नगर में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में विद्यापति मंडल के शीर्ष नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के  तैल चित्र पर पुष्प तथा दीप अर्पित कर दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे भी लगाए।

तथा कुछ अहम मुद्दों जैसे राम जन्म भूमि, किसान बिल तथा भाजपा पार्टी को धारदार बनाने के लिए लोगों से अपील की ।विद्यापति नगर सरायरंजन बिधान सभा से आयी विद्यापति प्रभारी वीना शाह ने राम मंदिर निर्माण हेतु राशि संग्रह करने के लिए पूरे मंडल में पंचायत बार त्रि सदस्य टीम बनाई है। जिसमें संयोजक, सहसंयोजक तथा कोषाध्यक्ष बनाया गए हैं। विद्यापति नगर प्रभारी वीना शाह ने विस्तार से भाजपा संगठन की चर्चा की।

उन्होंने कहा की किसान बिल किसान के हित में बनाया गया है। विरोधी दल इसे हथकंडा अपनाकर किसानों को बदनाम करने के लिए अपना मुद्दा बना रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने सबसे पहले किसानों के हित में काम किया है जैसे किसान समृद्धि योजना जो साल में 6000 रुपए किसान के खाते में चला जाता है। जो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे बिहार के सभी किसान प्रबुद्ध है समझदार हैं मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूं। और किसान यह समझते हैं कि किसान बिल किसान के हित में हैं। वहीं सरायरंजन विधानसभा  के पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे रंजीत निर्गुणी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 वर्ष में कांग्रेस पार्टी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं करा पाई तथा चीन और पाकिस्तान के इशारे पर काम करती रही।

आज किसान बिल किसान के हित में लागू हुआ जिसके कारण अब किसान अपने उत्पादन के सामान को कहीं भी किसी भी मंडी में स्वतंत्र होकर बेच सकते हैं। तथा भाजपा नीयत और नीति दोनों साफ कर काम करती है।सभा में बैठे सभी कार्यकर्ताओं से किसान बिल किसान के हित में है इसे हम कार्यकर्ता लोग को किसान तक पहुंचाना है।और
किसान बिल के संबंध में तथा पार्टी संगठन की मजबूती को धार दार बनाने के लिए राजनीतिक प्रस्ताव भी दिया।
राम मंदिर निर्माण धन संग्रह हेतु कमेटी का निर्माण हुआ है तथा अनलोगो से आग्रह किया है  कि राशि इकत्रित कर यथाशीघ्र कोश में जमा कर भेजें।भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने बताया कि निल गाय द्वारा किसान की खाई जाने वाली फसल से  काफी दुखी हैं तथा इसके लिए सरकार भी गंभीर है।साथ ही किसान को मशरूम शिमला मिर्च तथा गन्ने की खेती के लिए प्रेरित किया। अभी जो किसान तंबाकू उत्पादन कर लाभान्वित होते थे अब वह उत्पादन बंद हो जाएगा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता एवं किसान गण मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार पिंटू, महामंत्री अमित कुमार जयसवाल, अमरकांत झा, अविनाश भारद्वाज, नरेश महतो, प्रणय कुमार चुन्नू, विजय महतो, जितेंद्र सिंह, अमोद कुमार सिंह, सुनील दुबे, शंभू शर्मा, रोशन सिंह, अनुराग कुमार, मिथिलेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment