*एएसपी हिमांशु को किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाने के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हिमांशु के यहां से स्थानांतरित होने पर को जगह-जगह विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं एनएच 28 स्थित निजी टीवीएस शोरूम में प्रबंधक राज दीपक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में एएसपी हिमांशु को पाग, चादर व पेंटिंग्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। दलसिंहसराय में थानाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल व कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें कुशल प्रशासक बताया गया। उनके पदोन्नति व स्थानांतरण को लेकर शोरूम प्रबंधक राज दीपक…

*परीक्षार्थियों को जूता – मोजा पहन कर परीक्षा भवन में प्रवेश करने की मिली अनुमति। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दिनांक:- 01/02/2021 से प्रारंभ होकर 13/02/2021 तक आयोजित होनी है। वहीं बिहार विद्यालय  समिति द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से निर्देश दिया गया था कि परीक्षा भवन में परीक्षार्थियों को स्लीपर (चप्पल) पहन कर ही आना है। जूता पहन कर आना पूर्णता वर्जित है। परंतु हर राज्य में वर्तमान में जारी शीतलहर के कारण छात्र हित को ध्यान में रखते हुए उक्त निर्देष तत्काल निरस्त करते हुए अपवादस्वरूप इस वर्ष आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक…

*इन दिनों बात बात पर निकालता है युवक पिस्टल। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DVG, DESK समस्तीपुर:- जिले के खानपुर में इन दिनों बात बात पर निकालता है युवक पिस्टल। बतादे कि खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हरियाबाद चक्का गांव के निवासी दीपक कुमार ने अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर एक लिखित आवेदन खानपुर थाने में देकर न्याय की गुहार लगाया है। इसके साथ ही उसने एक वीडियो को भी पुलिस प्रशासन को सौंपा है जिस वीडियो में खुलेआम पिस्टल लहराते हुए बैजू प्रसाद नामक युवक जो दीपक कुमार को धमकी देते हुए मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ है। इससे डरे सहमे हुए  दीपक…

*थाने में पदस्थापित एस आई की सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DKDesk समस्तीपुर:- जिले के बंगरा थाना में पदस्थापित एस आई कृष्णनंदन शर्मा की सेवानिवृत्त होने पर रविवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने किया वहीं संचालन कोठिया पंचायत के वर्तमान मुखिया धरवेंद्र चौरसिया ने किया। विशेष अतिथि के रूप पुलिस निरक्षक देवेंद्र कुमार यादव, ताजपुर एसएचओ शम्भू नाथ सिंह, डी आई ओ परमानंद लाल कर्ण, एसएचओ संजय कुमार सिंह एवं आई सी आई के विशिष्ट पदाधिकारी सुमन कुमार उपस्थित हुए। मौके पर सेवानिवृत्त एस आई कृष्णनंदन शर्मा को विशिष्ट अतिथि,…

*आस्था सर्किट स्पेशल टूरिस्ट रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखा कर मंडल रेल प्रबंधक ने किया रवाना। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य मंडल रेल प्रबंधक  अशोक माहेश्वरी ने आईआरसीटीसी द्वारा संचालित आस्था सर्किट स्पेशल टूरिस्ट रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना। विदित हो की आईआरसीटीसी द्वारा दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु रक्सौल से त्रिवेन्द्रम के बीच एक विशेष गाड़ी चलाया गया। यह रेलगाड़ी रक्सौल से खुलकर सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, मोकामा, किउल एवं आसनसोल जं० पर यात्रियों हेतु रूकेगी तथा यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरूपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, त्रिवेन्द्रम एवं पुरी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करायेगी। इसी क्रम…

*बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह की पुन्यतिथी पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के लोजपा कार्यालय मे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह जी की पुन्यतिथी पर श्रध्दांजलि सभा नगर लोजपा अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं ने श्री बाबु के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया। वहीं जिला लोजपा के द्वारा आहुत श्री बाबु के पुन्यतिथी पर आहुत श्रध्दांजलि सभा मे जिला लोजपा के प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा की स्वतंत्रता सेनानी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ० कृष्ण सिंह…

*कोचिंग में शैक्षणिक सत्र समापन समारोह का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के नरहन स्थिति निजी कोचिंग एवं निजी फिजिक्स क्लास का संयुक्त रूप से शैक्षणिक सत्र समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समारोह में आगामी माह में होने वाली बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर अपने क्षेत्र के नाम रोशन करने का मूलमंत्र दिया। वहीं छात्रों को संस्कार, अनुशासन, जोश जुनून, आत्मविश्वास व समूल्यांकन पर विशेष बल दिया। बच्चों को अपने जीवन में हमेशा लक्ष्य प्राप्ति के लिए अग्रसर रहने को कहा। वहीँ स्वाध्याय करने पर विशेष जोर दिया, बच्चों से…

*जिलाधिकारी ने अनुमंडल के विभिन्न विभागों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में मोहनपुर प्रखंड परिसर में पटोरी अनुमंडल के सभी विभागों के भू अभिलेख संधारण, नल जल, नाली गली योजना सात निश्चय योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस कार्य में जो कमी पायी गयी उसे शीघ्र सुधार करने का सख्त निर्देश दिया। वहीं नल जल में सुधार करने  एवं नहीं होने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात जिलाधिकारी ने कही। मोहनपुर थाना, प्रखंड, अंचल व अस्पताल के लिए कई जगहों पर भू सर्वेक्षण…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों द्वारा धान अधिप्राप्ति की जांच की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों द्वारा उनके प्रखंड अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की जांच की। वहीं सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने आवंटित प्रखंड अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई और समीक्षा के क्रम में संबंधित किसानों से अधिप्राप्ति के संदर्भ में पूछताछ भी किया गया।

*भोजन गृह भवन का उद्घाटन कुलपति डा० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के डा० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डा० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर भोजन गृह के नये भवन का उद्घाटन किया। छात्रों को बेहतर और हाईजीनिक खाना उपलब्ध कराने के लिए इस भोजन गृह में सभी अत्याधुनिक सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं। वहीं उद्घाटन समारोह में कुलपति ने कहा कि छात्र उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं और वे चाहते हैं कि उन्हें उन्नत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा० ए० के० मिश्रा ने कहा कि कुलपति…