रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- राज्य सरकार की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं, शिकायतों से अवगत होने एवं उसके त्वरित निवारण हेतु प्रभावी व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोमवार को संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय, 4 देशरत्न मार्ग, पटना में पूर्वाह्न 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। महीने के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोमवार को सुनी जाने वाली शिकायतों को श्रेणी निम्नवत् है:- *प्रथम सोमवार:-* गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा (गृह विभाग) मद्य निषेघ उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी…
Category: समस्तीपुर
*पानी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण डाउन लाईन पर रेल परिचालन बन्द करने का निर्णय। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर- मुक्तापुर स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 01 डाउन लाईन पर बाढ़ के पानी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण तत्काल प्रभाव से समस्तीपुर – मुक्तापुर के मध्य डाउन लाईन पर रेल परिचालन बन्द करने का निर्णय लिया गया है। वहीं डाउन लाईन पर रेल परिचालन स्थगित किए जाने के कारण निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन,रद्दीकरण व आंशिक समापन किया गया है:- ०१. रददीकरण:- गाड़ी संख्या:- 05554 जयनगर – भागलपुर विशेष गाड़ी – यह गाड़ी दिनांक:- 10/07/2021 को जयनगर से भागलपुर के…
*डाउन लाइन पर पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन तत्काल प्रभाव से स्थगित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- समस्तीपुर मंडल के दरभंगा – समस्तीपुर रेल खंड पर मुकतापुर- समस्तीपुर स्टेशन के मध्य पुल संख्या 01 ( डाउन लाइन) पर पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। इस आशय की जानकारी सरस्वती चंद्र वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक समस्तीपुर ने प्रेस को दी।
*राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झाा, समस्तीपुर:-जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक बस स्टैण्ड के पास शेखटोली में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मो० याहया उर्फ बरसाती तथा संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष रामकरण राय ने किया। वहीं संगठन को धारदार बनाने पर विचार -विमर्श किया गया तथा बढ़ते हुए अपराध पर चिंता व्यक्त की गयी। इस बैठक के उपरांत मोहिउद्दीननगर नगर तथा मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया गया। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि जलजमाव…
*केन्द्रीय सहकारिता बैंक की बैठक बैंक परिसर में संपन्न हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
वंदना झा, समस्तीपुर:- जिले के केन्द्रीय सहकारिता बैंक के निदेशक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बैंक परिसर में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय तथा संचालन उपाध्यक्ष सुनिल कुमार ने किया। वहीं गत बैठक की कार्यवाही की सम्पुष्टि, बैंक की वित्तीय स्थिति की समीक्षा, धान व गेंहू अधिप्राप्ति वर्ष 2020-21की समीक्षा व अनुमोदन, एक मुश्त समझौता योजना की समीक्षा एवं अनुमोदन की गई। इस बैठक में केन्द्रीय सहकारिता बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, निदेशक रामकुमार यादव, निदेशक प्रवीण कुमार रौशन,…
*भूमिहीन एवं बटाईदार किसानों को बैंक जेएलजी के माध्यम से उपलब्ध कराये ऋण। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
वंदना झा, समस्तीपुर:- जिले के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रिय कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के तत्वाधान में स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त देयता समूह पर बैंक कर्मियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख धर्मेंद्र राजोरिया ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए बैंक कर्मियों को कहा कि बिहार जैसे पिछड़े हुए प्रदेश में एसएचजी एवं जेएलजी के सदस्य अच्छा काम कर रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को एसएसजी एवं जेएलजी के…
*जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपीसिंह को मंत्री बनाए जाने पर बधाइयों का सिलसिला शुरू:- स्वीटी प्रिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह को मंत्री बनाए जाने पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बिहार प्रदेश जदयू की प्रदेश सचिव स्वीटी प्रिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह को भेजे अपने बधाई संदेश में कहा की जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर नए भारत निर्माण में केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा की श्री सिंह के कुशल नेतृत्व में…
*पशुपति कुमार पारस को केन्द्रीय मंत्री बनने पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव-मार्च निकला। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
वंदना झा, समस्तीपुर:- लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद पशुपति कुमार पारस (खाद्य प्रसंस्करण) केन्द्रीय मंत्री बनने पर आज समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्सव-मार्च निकल गया। यह उत्सव- मार्च लोजपा नगर कार्यालय रामबाबू चौक समस्तीपुर से निकल कर बाबा भीमराव अम्बेडकर स्थल पर पहुंच कर सभा मे तब्दील हो गई, जहां पर लोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं अबिर गुलाल लगाये एवं अतिशबाजी छोड़ कर खुशी का इजहार किया। वहीं सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा एवं संचालन जिले के प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने किया। इस मौके…
*जनता दरबार में जाने से पहले RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा:- जिलाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिले से *“मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम”* में भेजे जाने वाले आवेदकों से संबंधित व्यवस्था हेतु बैठक की गई। इस बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी समस्तीपुर, नजारत उप समाहर्ता, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सीएम व पीएम पोर्टल प्रभारी पदाधिकारी एवं जिला आईटी प्रबंधक उपस्थित थे। *इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए:-* ०१. बिहार सरकार द्वारा आवेदन हेतु मोबाइल ऐप JKDMM ( लिंक www.jkdmm.bih.nic.in पर उपलब्ध) का निर्माण कराया गया है जिसके माध्यम से जनता…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई। इस बैठक में अधीक्षक- मद्य निषेध, अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता समस्तीपुर सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता-सह-जनसंपर्क पदाधिकारी, राजस्व प्रभारी पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। *इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए:-* ०१. जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा निर्देश दिया गया कि…
