*राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झाा,

समस्तीपुर:-जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक बस स्टैण्ड के पास शेखटोली में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मो० याहया उर्फ बरसाती तथा संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष रामकरण राय ने किया। वहीं संगठन को धारदार बनाने पर विचार -विमर्श किया गया तथा बढ़ते हुए अपराध पर चिंता व्यक्त की गयी। इस बैठक के उपरांत मोहिउद्दीननगर नगर तथा मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया गया।

इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि जलजमाव से सम्बंधित रिपोर्ट को लेकर जिलाधिकारी समस्तीपुर से मिलकर अपेक्षित पहल करने का आग्रह किया जायेगा तथा पीड़ित किसानों को हुए फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग भी जिला प्रशासन से की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि राजद ने सदैव गरीबो, शोषितों-पीड़ितों, मजदूरों, किसानो के कल्याण के लिए संघर्ष किया है। राजद सामाजिक न्याय, सामाजिक सदभाव, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की तानाशाही के चलते आज देश प्रदेश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश की रीढ़ कहे जाने वाले अन्नदाता का शोषण हो रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आज देश भर का किसान सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान सरकार जनता को राहत प्रदान करने के बजाय उन्हें महंगाई की आग में झौंकने का काम किया है। वहीं राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेहद तेजी से बढ़ रही अपराध की घटनाएं बेहद चिंताजनक है। अपराध पर काबू पाने में बिहार सरकार विफल साबित हुई हुई है। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सको व दवाओं का घोर आभाव है। बिहार में चहुँ ओर भय भ्रष्टाचार व अराजकता का आलम है तथा नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष मोo ￰याहया उर्फ बरसाती, जिला राजद नेता ज्योतिष महतो, रामलखन राय, प्रखंड उपाध्यक्ष रामकरण राय, पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र राय, राजद नेता अशोक राय, अनिल राय, मोo आजाद, मोo अशफाक, डाo रामनेरश राय, सरोज सिंह, मोo मेहरबान खान, धीरेन्द्र राय आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment