*पशुपति कुमार पारस को केन्द्रीय मंत्री बनने पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव-मार्च निकला। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा,

समस्तीपुर:- लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद पशुपति कुमार पारस (खाद्य प्रसंस्करण) केन्द्रीय मंत्री बनने पर आज समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्सव-मार्च निकल गया। यह उत्सव- मार्च लोजपा नगर कार्यालय रामबाबू चौक समस्तीपुर से निकल कर बाबा भीमराव अम्बेडकर स्थल पर पहुंच कर सभा मे तब्दील हो गई, जहां पर लोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं अबिर गुलाल लगाये एवं अतिशबाजी छोड़ कर खुशी का इजहार किया।

वहीं सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा एवं संचालन जिले के प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने किया। इस मौके पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइ एक दूसरे में बांट कर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी एवं मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को धन्यावाद व्यक्त किया। इस अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को केन्द्रीय मंत्री बनने पर खुशी के साथ बधाइ एवं शुभकामनाएं दिया।

इस मौके पर बधाई देने वालों में लोजपा जिला अध्यक्ष सह पुर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय चौधरी, जिला मिडीया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, पुर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, महिला दलित सेना अध्यक्ष रिता पासवान, जिला अध्यक्ष रिना सहनी, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुशवाहा, कला संस्कृति मंच जिला अध्यक्ष मुरारी तिवारी, जिला युवा अध्यक्ष रविशंकर सिंह, आइटी सेल जिला अध्यक्ष राजीव दास, जिला युवा उपाध्यक्ष राजा पासवान, जिला उपाध्यक्ष जीवछ पासवान, प्रदेश युवा नेता ऋषि सिंह, जिला महासचिव डा० अशोक सिंह, समस्तीपुर युवा प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण दास, मधुबाला सिन्हा, हेमा सिंह, फैयाज, अजय कुमार, छोटु पासवान, पुसा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल शर्मा, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष मायाशंकर प्रसाद, रामसागर महतो सहित अन्य लोजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी उमाशंकर मिश्रा जिला मिडीया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष ने प्रेस को दिया।

Related posts

Leave a Comment