*जनता दरबार में जाने से पहले RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा:- जिलाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिले से *“मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम”* में भेजे जाने वाले आवेदकों से संबंधित व्यवस्था हेतु बैठक की गई। इस बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी समस्तीपुर, नजारत उप समाहर्ता, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सीएम व पीएम पोर्टल प्रभारी पदाधिकारी एवं जिला आईटी प्रबंधक उपस्थित थे।


*इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए:-*
०१. बिहार सरकार द्वारा आवेदन हेतु मोबाइल ऐप JKDMM ( लिंक www.jkdmm.bih.nic.in पर उपलब्ध) का निर्माण कराया गया है जिसके माध्यम से जनता दरबार में आने वाले आवेदकों की एंट्री होगी। आवेदन की व्यवस्था जिले में की गई है। आवेदकों को *मोबाइल ऐप में एंट्री करवाने के लिए मोबाइल नंबर और आधार कार्ड* लाना होगा और इसके संचालन की जवाबदेही आईटी प्रबंधक समस्तीपुर की होगी। ०२. जनता दरबार में जाने से पहले *RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा।* सिविल सर्जन और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सबका जांच कराना सुनिश्चित करेंगे।

०३. जिन आगंतुकों को टीका नहीं लगा है उनका ससमय टीकाकरण कराना जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे। ०४. विशेष कार्य पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रा कर रहे लोगों के पास उनका कोविड-19 जांच प्रतिवेदन (RT-PCR) उपलब्ध हो।

०५. जनता दरबार में जाने हेतु अच्छी 40 सीटर बस की व्यवस्था जिला परिवहन पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

०६. फोर्स के रूप में एक महिला और एक पुरुष बल प्रतिनियुक्त रहेंगे।

०७. विशेष कार्य पदाधिकारी यह सुनिश्चित कराएंगे कि कोई ऐसा व्यक्ति ना जाए जिसकी जांच नहीं हुई हो।

०८. जितने लोग समस्तीपुर से जाएंगे उनके *नाश्ता,भोजन, पानी आदि की व्यवस्था* नजारत उप समाहर्ता सुनिश्चित कराएंगे।

०९. समस्तीपुर में अन्य जिला (यथा किशनगंज और पूर्णिया) के लोग भी आएंगे। उनके भोजन, पानी आदि की व्यवस्था नजारत उप समाहर्ता समस्तीपुर सुनिश्चित कराएंगे। *उनके ठहरने की व्यवस्था* नजारत उप समाहर्ता एवं सीएम पीएम पोर्टल प्रभारी पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे।

१०. विशेष कार्य पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से वैसे आवेदकों का दूरभाष नंबर लेना सुनिश्चित करें जो इस जनता दरबार में शामिल होना चाहते हैं।

Related posts

Leave a Comment