*मंडल स्तरीय 66वां रेलवे सप्ताह पुरस्कार २०२१ संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ/DESK, समस्तीपुर:- जिले में कोरोना महामारी के प्रोटोकाॅल को ध्यान में रखते हुए 66वां मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार 2021का आयोजन ललित कला केन्द्र, अधिकारी क्लब परिसर में मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी द्वारा समस्तीपुर मंडल के 09 राजपत्रित अधिकारी, 165 कर्मचारी को एकल रूप से तथा 07 सामूहिक पुरस्कार में 28 कर्मचारी सहित कुल 202 रेलकर्मियों को उनके पिछले वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्षन के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शरीक होने से पूर्व पुरस्कृत होने वाले समस्त कर्मियों का कोरोना संक्रमण को…

*संवरेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शैक्षणिक स्तर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

ईसीसीई विषय पर सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। वंदना झा, समस्तीपुर:- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने की दिशा में अब नयी पहल की गयी है। इसके लिए राज्य में ‘सुनंदिनी’ कार्यक्रम की शुरुआत हुयी, जिसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ई०सी०सी०ई० ( प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) विषय पर 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स और 1 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा। वहीं  गुरुवार को राज्य के अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग ने ‘सुनंदिनी’ कार्यक्रम की वर्चुअल शुरुआत की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा क्षमता वर्धन…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जलजमाव, जल निकासी के संबंध में बैठक आहूत की गई। इस बैठक में जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों से जल के त्वरित निकासी हेतु निर्धारित रूट (यथा क्रांति होटल से नक्कू स्थान, लखना चौक से आर पी मिश्र रोड, सोनेवर्षा चौक से पंचवटी चौक) में नाला की साफ-सफाई के संबंध में निर्देश दिया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सदर उक्त स्थानों से गुजरने वाले नाला की साफ-सफाई एवं नाला से निकलने वाले गाद का निष्पादन जलजमाव की गंभीरता एवं निरंतर वर्षा को देखते…

*गर्भवती महिलाएं भी ले सकती हैं कोविड-१९ का टीका, टीका पूरी तरह से सुरक्षित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले में कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर हर रोज नये निर्देश जारी किये जा रहें है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगवाने से जुड़ी गाइडलाइंस जारी कर दीं। जिसमें कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन गर्भवतियों के लिए भी सुरक्षित है और उन्हें भी दूसरे लोगों की तरह संक्रमण से बचाती है। इस गाइडलाइंस के मुताबिक, वैक्सीनेशन के लिए उन्हें कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वह वैक्सीनेशन सेंटर पर…

*हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अपराधियों को हथियार व कारतूस सहित किया गिरफ्तार। हर खबर पर पहल नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ, DESK, समस्तीपुर:- जिले के पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 97 कारतूस व 6 मोबाइल किया बरामद, तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार। जहां पुलिस ने 20 सितंबर 2020 को प्रॉपर्टी डीलर रिंकू चौधरी की हत्या मामले का किया खुलासा। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 97 कारतूस और 6 मोबाइल फोन भी किया बरामद। इस हत्याकांड मामले को लेकर सदर डीएसपी…

*हरियाली मिशन के निदेशक ने कार्यों का लिया जायजा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

जीविका दीदियों को किया प्रेरित। RSJ, डेस्क, समस्तीपुर:- पर्यावरण संरक्षण को लेकर समस्तीपुर की जीविका दीदियां काफी सजग हैं। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा 8 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में गड्ढा खोदो एवं पौधरोपण कार्यों की समीक्षा के लिए हरियाली मिशन बिहार के निदेशक संजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को समस्तीपुर का भ्रमण किया। वहीं श्री सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान जीविका के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक के दौरान…

*जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य पदाधिकारियों सहित राम सेवक सिंह ने आभार व्यक्त किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनित होने के बाद राम सेवक सिंह ने प्रेस को कहा की नीतीश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कराया गया कार्यों को आम जन तक पहुंचा कर शिक्षा प्रकोष्ठ को सशक्त और मजबूत बनाऊंगा। उन्होंने कहा की हमारी सरकार हर मोर्चे पर सफल होकर अपना एक अलग कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा की समस्तीपुर जिला में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ अपना एक अलग पहचान कायम करेगा। पार्टी के संगठन विस्तार के तहत शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, जिला…

*पुलिस ने पांच अपराधियों सहित लूट की मोटरसाइकिल व देशी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र को सूचना मिली कि लगभग आधा दर्जन अपराधी समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिला के अपराधी हथियार के साथ किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने हेतु शनिचरा स्थान के पास एकत्रित हुए हैं। इस बाबत गुरुवार को विद्यापतिनगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय व तेघड़ा डीएसपी ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरा भूईंया स्थान के समीप समस्तीपुर व बेगुसराय जिला के लगभग आधा दर्जन…

*हत्याकांड पर माले टीम ने जारी किया जांच रिपोर्ट। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर में वर्षा का पानी निकालने को लेकर नाला चीरने के विवाद में तिहरे हत्याकांड से प्रभावित क्षेत्र को बुधवार देर शाम तक दौरा कर भाकपा माले जिला कमिटी की तीन सदस्यीय जांच टीम उपेंद्र राय, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जीबछ पासवान के नेतृत्व में आज गुरूवार को जांच रिपोर्ट जारी किया। वहीं टीम सदस्यों ने पीड़ित के परिजनों, ग्रामीणों, प्रत्यक्षदर्शियों आदि से अलग-अलग मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। इसमें कई चौकाने वाले तथ्य भी सामने आया। मौके…

*66वाँ रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण व विभिन्न कार्यों का हुआ शुभारम्भ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- महाप्रबंधक स्तरीय 66वाँ रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण एवं विभिन्न कार्यों का हुआ शुभारम्भ। कोरोना महामारी’ के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए एल० सी० त्रिवेदी महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा इस बार 66वां महाप्रबंधक स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार के अवसर पर अलग-अलग मंडलों एवं इकाइयों में जाकर रेलकर्मियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई गई। इसी क्रम में आज दिनांक 24/06/2021 को समस्तीपुर मंडल के मंडलीय सभाकक्ष ‘‘मंथन’’ में 66वाँ महाप्रबंधक स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक समस्तीपुर मंडल के एक…