*सिलिन्डर फटने से लगी आग से चार घर जलकर हुए राख। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव के वार्ड संख्या 8 में गुरूवार दोपहर बाद लगी आग के कारण 4 घर जलकर राख हो गई । घर भीतर रखे बर्तन, कपड़ा, आनाज आदि जले हैं । घटना में 3 गाय के झूलस जाने की बातें कही गई है । गांव के मोहन कुमार, मुरारी कुमार, मुकेश कुमार और मिथिलेश देवी के घर समेत लाखों की संपत्ति के जलने का अनुमान लोगों ने बताया है । इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार एक घर में चाय…

*अनमोल उपहार सेवा फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के तहत मिशन मोड पर क्रेडिट तीव्रता अभियान सह जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहेता पंचायत के कमरगामा गांव में राष्ट्रीय कृषि, ग्रामीण विकास बैंक एवं अनमोल उपहार सेवा फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के तहत मिशन मोड पर क्रेडिट तीव्रता अभियान सह जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन डीडीएम जयंत विष्णु ने किया। उन्होंने कहा कि अब बैंकों को ई-शक्ति स्वयं सहायता समूह में ऋण देना आसान हो गया है। डिजिटाइज्ड एसएचजी को बैंक कम कागजी प्रक्रिया एवं कम समय में समूहों को ऋण स्वीकृत करेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री बीमा एवं…

*फिजियोथेरेपी पद्धति काफी कारगर:- *डॉ० नीरज।* हर खबर पर पैनी नजर।

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- फिजियोथेरेपी पर परिचर्चा का आयोजन वीणा फिजियोथेरेपी पर किया गया। वहीँ डॉ) रोली प्रकाश के अनुसार आम लोगों तक लकवा ₹और उसके उपचार से संबंधित जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से एक परिचर्चा किया गया। इस परिचर्चा में मुख्य रूप से फिजियोथेरेपी के विशेषताओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वीणा फिजियोथेरेपी के संचालक डॉ० नीरज कुमार। उन्हीने ने कहा कि फिजियोथेरेपी पद्धति खासकर लकवा, हड्डी और नस से सम्बंधित रोगों के लिए राम बाण साबित हो…

*युवा पत्रकार के बहन की शादी धुमधाम से सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर। *

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार के शेखपुरा जिला निवासी सोनू मिश्रा पत्रकारिता करने वाले कम उम्र के कर्मठ पत्रकार। पत्रकार सोनू मिश्रा इंडिया युवा चौपाल न्यूज नेटवर्क के संपादक, मासिक पत्रिका के कार्यकारी संपादक एवं न्यूज क्राइम 24 के क्राइम ब्यूरो हैं।  बता दें  की 20 जनवरी को पत्रकार सोनू मिश्रा की बहन की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। वहीँ महेंद्र प्रसाद की सुपुत्री मानसी कुमारी और उदयकांत प्रसाद के पुत्र कुमार उत्सव मैनेजर के पद पर बंगलोर में नियुक्त हैं।  मुख्य रूप से नालंदा जिला के नूरसराय निवासी हैं।…

*राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड परियोजना व प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए अनामिका चयनित। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विघालय मऊ की छात्रा कुमारी अनामिका ने अपने बेहतर प्रदर्शन व परियोजना के बल पर पटना में होने वाले राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हो इलाके को गौरवान्वित किया है।  सम्रग शिक्षा अभियान बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में दरभंगा में 21 जनवरी को आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक अंतर्गत जिला स्तरीय परियोजना व प्रदर्शनी प्रतियोगिता के दौरान अनामिका ने अपनी परियोजना ”स्मार्ट वाकिंग स्टिक फाॅर ब्लाइंड” की प्रदर्शनी में अव्वल स्थान प्राप्त कर चयनकर्ताओं को भी अपनी प्रतिभा…

*स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने इस तरह के शिविरों के आयोजन पर बल देते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। शिविर में नेत्र चिकित्सक डा.हेमंत कुमार ने दर्जनों लोगों का नेत्र परिक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। मौके पर समाजसेवी सतीश चंद्र तिवारी,मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।

*कुछ भी ठीक नहीं चल रहा कल्याणपुर प्रखंड में, जनता है परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। *जनता है परेशान अधिकारी है चुप*। इसी क्रम में देखा गया है कि जनप्रतिनिधि से लेकर जनता तक प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। अगर आप पढ़े लिखे हैं तो धौंस दिखा कर या अपने पॉकेट का दम दिखा कर काम ले सकते हैं। बगैर घूस कोई काम नहीं हो रहा है। इसी क्रम में कुछ घटनाओं का विवरण करते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के कलौजर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 06 की…

*सड़कों का है बुरा हाल, थाना नहीं पहुँच पा रही हैं घटनास्थल समय पर। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सड़कें खुद बयां करती है अपना हाल। यहां की सड़कों की बात क्या करना ऐसा नहीं है कि इस विकास सरकार में यहां की सड़कें नहीं बनी है। लेकिन कमीशन की या रंगदारी की भेंट चढ़ रही है। ऐसा यहां की सड़कें बता रही हैं, बनने के बाद 6 माह भी परिवहन व्यवस्था नहीं चल पा रही है। यहां की सड़कों की वजह से वाहन मालिकों को बहुत कुछ नुकसान सहना पड़ा है। आखिर वाहन खरीदते समय यह सड़क का…

*नल जल योजना की अनियमितता को लेकर वार्ड सदस्य बैठी आमरण अनशन पर। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर पर वीडियो प्रकोष्ठ के सामने कलौजर पंचायत के वार्ड 6 की सदस्य सुशीला देवी ने अपने वार्ड में नल जल योजना में प्रखंड कार्यालय से लेकर पंचायत सचिव तक नियमों को ताक पर रखकर योजना चलने में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए आमरण अनशन पर बैठ गई। प्रधान लिपिक शेख अलाउद्दीन की सूचना पर अनशन कारी महिला का स्वास्थ परीक्षण करने पी०एच०सी०, कल्याणपुर के चिकित्सक रविंदर सिंह द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सक ने बताया कि अनशनकारी महिला…

*अपराधियो ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली, हुआ जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में इन दिनों अपराधियो का मनोबल चरम पर है। ताज़ा मामला बिथान का है जहाँ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वहीँ ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़कर पीटा, जिससे अपराधी जख्मी हो गया। दोनों अपराधियों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। यह घटना बिथान थाना क्षेत्र के फुइया गांव की है। बता दें कि बिथान थाना क्षेत्र के सलहा चंदन में अहले सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक…