डी कुमार समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा में 9 फरवरी 2020 की देर रात राजकीय मध्य विद्यालय ढट्ठा के सहायक शिक्षक व हिरमिया निवासी वीरेंद्र कुमार और अपर्णा कुमारी के परिणयोत्सव कार्यक्रम में एन्वाइरन्मेंट एंड क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट पौधा वाले गुरुजी ट्रीमैन राजेश कुमार सुमन उपस्थित होकर वरमाला के समय वर वधु को कृत्रिम उपहार देने के बजाय इको फ्रेंडली उपहार के रूप में आम्रपाली आम का पौधा भेंट किया और वर-वधू को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। हरित उपहार के रूप में वर वधू पौधा पाकर खुशी जाहिर करते हुए…
Category: समस्तीपुर
*बिजली के चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़ठा गांव में बिजली विभाग के द्वारा तीन पुराने तार बदलने की कार्य चल रहा है। वहीँ तार बदलने के लिए लाइन को काटकर पोल पर चढ़ा था मिस्त्री। दूसरी ओर से लाइन आने के क्रम में बिजली मिस्त्री 11000 बोल्ट के चपेट में आ गया और वह पोल पर ही मौत हो गया। मरने वाले मिस्त्री की पहचान समस्तीपुर जिला के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर वार्ड नंबर 12 निवासी रविंद्र साह के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के…
*शहर में जाम से अस्त-व्यस्त, जिला प्रशासन रहे मस्त। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- शहर क्षेत्र में कई घंटों से पूरे शहर में जाम का नजारा देखने को मिल रहा है। लाखों का इंधन बर्बाद हो चुका है लेकिन जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है। यहां तक की मगर दही घाट पर तैनात पुलिसकर्मी होटलों में नजर आए। मगरदही घाट पर तो जाम खिसकने का भी नाम नहीं ले रहा है, लोग अस्त व्यस्त हैं, इधर उधर से रास्ते तलाश रहे हैं लेकिन कहीं से भी निकलने का कोई उपाय नहीं नही मिल रहा है। वहीं प्रशासन…
*भाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर क्षेत्र मे एकात्म मानववाद के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सोमवार को मुस्तफापुर पंचायत में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया । स्थानीय रामलाल महतो के दरवाजे पर होनेवाले कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष दीपक कौशल ने की । संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन बनी है । आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए…
*पुण्यतिथि पर याद किए गए रामलखन। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौलिया में सोमवार को प्रखर शिक्षाविद राम लखन सिंह की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह ने की । श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने राम लखन बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया । सभा को राम नारायण सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, डॉ. विष्णु देव प्रसाद सिंह, महेश्वर प्रसाद सिंह, बालेश्वर महतो, तेज नारायण राय, राम स्वार्थ शर्मा आदि ने अपने विचार रखे । इसके उपरांत एक सत्संग में…
*ग्रामीण चिकित्सकों को प्रमाण पत्र नहीं मिला, तो होगा आंदोलन। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर उत्तर के सभागार में ग्रामीण चिकित्सक संघ की एक बैठक श्रीनारायण यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई । जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्र 2018-19 एनआईओएस के द्वारा एवं बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के संयुक्त आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण का एक वर्ष हो गया । लेकिन, अभी तक प्रशिक्षित चिकित्सकों को संबंधित प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है । सभी ने निर्णय लिया कि सरकार और बोर्ड के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । साथ हीं…
*श्रद्धा पूर्वक मनी संत शिरोमणि रविदास जयंती। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड 5 राम टोल में देव नारायण राम के आवासीय परिसर में सन्त शिरोमणि रविदास जी की जयंती रविवार को मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया उपेन्द्र महतो ने और संचालन रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया । कार्यक्रम आरम्भ में उपस्थित लोगों ने रविदास जी और बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया । तत्पश्चात वक्तताओ ने उनके जीवन चरित पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला ।…
*भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिला में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन, समस्तीपुर जिला इकाई की बैठक काशीपुर में डॉक्टर बालेश्वर पांडे मेमोरियल अस्पताल के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में समाज के बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा समाज की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति पर प्रकाश डाला गया। बैठक की अध्यक्षता शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अमलेन्दु कुमार पांडे ने किया। बैठक में विमलेश पांडे, राजीव चौधरी, शिवम सौरभ, टुन्नु ठाकुर , हेमंत कुमार, राजा सिंह, झुनझुन ठाकुर, बाबुल सिंह, अमित सिंह, रामसखा ठाकुर, राजीव शेखर सहित सैकड़ों की संख्या…
*तेरा नाम सुनकर दाता, दर पे गरीब आया…. हर खबर पर पैनी नजर।*
संत समागम में जमकर झूमे श्रद्धालु रमेश शंकर झा समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- तेरा नाम सुनकर दाता, दर पे गरीब आया, गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो राधारमण हरि गोविंद बोलो, मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है …आदि भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। मौका था ठाकुर अनुकूल चंद्र महाराज के शिष्यों के एक दिवसीय समागम का। वहीँ प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार में समाजसेवी नवीन कुमार सिंह के संयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक भक्ति रस की सरिता में गोते लगाए। दरभंगा सेे आए मुख्य वक्ता सुशील दा त्रत्वि्क देव…
*श्रीरामचरित्र मानस नवाह महायज्ञ की तैयारियां शुरू। हर खबर पर पैनी नजर।*
14 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह। वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में अगामी 14 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक होने वाले लक्ष्मी नारायण मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव सह रामचरित्र मानस नवाह महायज्ञ की तैयारियां शुरू कर दी गयी है।इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के महंथ सह कार्यक्रम संयोजक आचार्य विनोद झा ने बताया कि पहले दिन 14 फरवरी को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तदोपरांत अखंड राम ध्वनि संकीर्तण का आयोजन किया जाएगा। वहीं…
