डी कुमार समस्तीपुर:- एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में जदयू की बूथ स्तरीय सम्मेलन होने जा रही है। जिसको लेकर जदयू मीडिया सेल संयोजक समस्तीपुर राजीव कुमार मिश्रा ने अपने जिले भर के बूथ अध्यक्ष और सचिव सहित अन्य कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में हिस्सा लेने की अपील किया है ।उन्होंने बताया कि बूथ सचिव बूथ अध्यक्ष के अलावा अन्य कार्यकर्ता लोग अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचे और इस सम्मेलन का लाभ उठाएं।
Category: समस्तीपुर
*साक्ष्य के अभाव में 28 अभियुक्त को कोर्ट ने किया रिहा। हर खबर पर पैनी नजर।*
18 वर्ष पूर्व 2002 का है मामला 2 मृत लोगों के विरुद्ध भी किया गया था एफआईआर। डी कुमार समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय सिविल कोर्ट के एसीजेएम सेकेंड विनीत कुमार सिंह के न्यायालय ने शुक्रवार को विद्यापतिनगर थाना कांड सं 62/02 के 28 अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में रिहा किया । मामले को लेकर एपीपी मनिंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 29 अक्टूबर 2002 को विद्यापतिनगर थानांतर्गत हरपुर बोचहा के पास वाया नदी पल निर्माण संघर्ष समिति भाई रणधीर द्वारा मिट्टी तेल छिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया…
*अच्छे सौंदर्य की जरूरत को पूरा करेगा द जावेद हबीब सैलून। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिला एक प्रमुख शहर बन गया है जहाँ लोगों ने वैश्विक संस्कृति में जीना शुरू कर दिया है। कई सारे रिटेलर ब्रांड्स की शुरुआत ने लोगों के खरीददारी के अनुभव को बदल दिया है। लोगों की फैशन के प्रति जागरूकता बढ़ गयी है और उनमें सजने सवरने की चाहत बढ़ गई है। इनकी वजह से काम करने में कुशल लोगों की मांग बढ़ गई है। समस्तीपुर में एक अच्छे सौंदर्य की जरूरत थी जिसे जावेद हबीब पूरा करेगा। उक्त बात की जानकारी समस्तीपुर फ्रैंचाइज ओनर चंदन…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में के मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, डीएलएससी के जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम वरीय उप समाहर्ता धान अधिप्राप्ति, मैनेजिंग डायरेक्टर कोऑपरेटिव सोसायटी, एवं सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ बैठक में धान की कम अधिप्राप्ति पर जिला अधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि 15 मार्च 2020 तक लक्ष्य के विरुद्ध धान की अधिप्राप्ति कर…
*रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों की सामान्य बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में की गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी के द्वारा सिविल सर्जन, समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी, सचिव रेड क्रॉस सोसायटी तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को यह निर्देश दिया गया कि रेड क्रॉस सोसाइटी से नये सदस्यों को जोड़ने में सहयोग करें। जिससे नए गवर्निंग बॉडी की गठन हो सके। वहीँ सिविल सर्जन को जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि रेड क्रॉस के द्वारा संचालित ब्लड बैंक में उपकरणों की सूची निरीक्षण करने के…
*खनन टास्क फोर्स की बैठक जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
टास्क फोर्स की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया एवं उनका वेतन रोका गया। वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक जिला अधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक के मौके पर अपर समाहर्ता, जिला कोषागार पदाधिकारी, समस्तीपुर डीएफओ, समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी, डॉक्टर अशोक कुमार मिश्र निदेशक डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद समस्तीपुर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, सभी कार्यपालक अभियंता विद्युत मंडल, सभी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग एवं अन्य…
*निर्यात संभावनाओं पर चर्चा का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के उद्योग केंद्र स्थित भारत सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस।कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद, एम एस एम ई के सहायक निदेशक आर० के० यादव, जिला उद्योग केन्द्र से अर्जून पंडित, यूथ मोटीवेटर कुंदन कुमार राॅय, सचिव वेल वर्सिटी, अमित मधुकर, निर्यात कौन्सिल से नवीन कुमार,गो ग्रीन के निर्यात प्रबंध निदेशक उज्वल कुमार, डिपार्टमेंट औफ हैंडीक्राफ्ट से रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलन कर किया। इस कार्यक्रम…
*चंडी महायज्ञ के हवन सामग्री से बदल रही है चांदी धनुषी की फिजां, रोम रोम हो रहा पुलकित। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- हाजीपुर में श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ के आयोजन से चांदी धनुषी की फिजां एकबारगी ही आनंदित वातावरण से बदल गयी है। महायज्ञ अनुष्ठान में प्रतिदिन सैकड़ों किलो हवन साम्रगी के उपयोग होने से जहां बाबा पशुपतिनाथ जी महाराज की तपोभूमि धर्मनगरी चांदी धनुषी में माहौल भक्तिमय बना हुआ वहीं यज्ञ स्थल पर पहुंच रहे लोगों के रोम रोम पुलकित हो रहा। महायज्ञ के आचार्य श्रीकालकाजी मंदिर,नई दिल्ली के आचार्य सचिन वशिष्ठ ने बताया कि दुर्गा सप्तशती का पाठ और यज्ञ रोजाना सुबह 8.30 से 12.30 और शाम को 3…
*शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के आगमन की तैयारियां पूरी, पुष्प वर्षा के बीच होगा शंकराचार्य जी का स्वागत। हर खबर पर पैनी नजर।*
श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ में होंगे सम्मिलित, पुष्प वर्षा के बीच होगा शंकराचार्य जी का स्वागत। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- हाजीपुर ब्रहालीन बाबा पशुपतिनाथ महाराज की तपोभूमि धर्मनगरी चांदी धनुषी में आयोजित श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ में शनिवार को जगन्नाथपुरी गोवर्धन मठ के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज शिरकत करेंगे। वहीँ शंकराचार्य के एक दिवसीय यात्रा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के धर्मनगरी चांदी धनुषी में पुष्प वर्षा के बीच स्वागत किया जाएगा। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए…
श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र।
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर/हाजीपुर:- धर्म प्रचारक संघ के तत्वावधान में आयोजित श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ के चौथे दिन गुरूवार को श्रद्धालुओं का हुजूम महायज्ञ स्थल पर उमङ पङा। भक्त-श्रद्धालुओं ने महायज्ञ पर बनाये गए विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा में तल्लीन दिखे। वहीँ लगभग 70 एकड़ में फैले यज्ञ स्थल में मेला सरीखा परिदृश्य प्रतिबिंबित हो रहा है। बच्चों व महिलाओं के लिए मीना बाजार, झूला, ब्रेक डांसिंग झूला, मौत का कुआं सहित अन्य उपयोगी मनोरंजक प्रसाधन उत्साहवर्धन कर रहे हैं। वहीं…
