*अच्छे सौंदर्य की जरूरत को पूरा करेगा द जावेद हबीब सैलून। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिला एक प्रमुख शहर बन गया है जहाँ लोगों ने वैश्विक संस्कृति में जीना शुरू कर दिया है। कई सारे रिटेलर ब्रांड्स की शुरुआत ने लोगों के खरीददारी के अनुभव को बदल दिया है। लोगों की फैशन के प्रति जागरूकता बढ़ गयी है और उनमें सजने सवरने की चाहत बढ़ गई है। इनकी वजह से काम करने में कुशल लोगों की मांग बढ़ गई है। समस्तीपुर में एक अच्छे सौंदर्य की जरूरत थी जिसे जावेद हबीब पूरा करेगा। उक्त बात की जानकारी समस्तीपुर फ्रैंचाइज ओनर चंदन रत्नाभम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा।


विदित हो कि समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित द जावेद हबीब सैलून का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंद्रदेव गुप्ता के द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सैलून के संचालक को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इसमें क्षेत्र के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीँ प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार- झारखंड के फ्रेंचाइज हेड रवि गुप्ता ने बताया कि यह आम धारणा है कि रोजाना तेल लगाने से बाल स्वस्थ्य होते हैं, लेकिन इसके विपरीत सच यह है कि बालों में तेल लगाने से उसकी सेहत नही सुधरती। विशेष रूप से भारत में जहां बाल स्वाभाविक रूप से घुंगराले और घने हैं , यहां उम्रभर बालों में तेल इस विस्वास के साथ लगाते हैं कि वह बालों के विकास में मदद कर उसे स्वस्थ्य रखेगा।

तेल बालों के घनत्व को इस प्रकार कम करता है कि उसे ठीक ढंग से संवारा जा सके लेकिन यह कार्य हेयर सीरम के उपयोग से भी किया जा सकता है। इसीलिए कोई भी स्नान के दस मिनट पहले तेल या कंडिसनर लगा सकता है।
ज्ञात हो कि द जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटिड भ्रातबक एक अग्रणी हेयर एंड ब्यूटी सैलून है। जिसके वर्तमान में देशभर के 24 राज्यों के 110 शहरों में 875 से अधिक आउटलेट्स संचालित है। कंपनी की योजना अगले 3 साल में 1000 और सैलून खोलने की है।

Related posts

Leave a Comment