अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर:- जिले के मुसरीघरारी थाना के एसआई वशिष्ठ कुमार महतो ने कोरोना जागरूकता अभियान चलाते हुए पैदल मार्च किया। वहीँ लोगों से लॉकडाउन का पालन करने पर जोर देते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। और बोले लॉकडाउन नहीं पालन करने वाले के ऊपर सरकार ने जेल और हजारों का जुर्माना रखा हैं। वहीँ एसआई वशिष्ठ कुमार महतो अपनी ड्यूटी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित नजर आ रहे हैं इसी का नतीजा है की मुसरीघरारी में लॉक डाउन की स्थिति पूरे तौर पर संतोषजनक…
Category: समस्तीपुर
*महामारी संकट मे बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार:- सुमित सहनी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के विकासशील इन्सान पार्टी जिला मिडिया प्रभारी सुमित सहनी ने कोरोना वायरस संक्रमण व लॉकङाउन त्रासदी मे उत्पन्न महामारी संकट मे बिहार के सभी बिजली उपभोक्ताओं का तीन महीने की बिजली बिल मॉफ करने के लिए बिहार सरकार को एक पत्र लिखकर मॉग किया है। वहीँ पार्टी जिला मिडिया प्रभारी ने आम जनों से लॉकङाउन का नियम को पालन करते हुए 03 मई तक घर मे रहने की अपील किया।
*डा० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्व विद्यालय में कुलपति के निर्देश पर कोरोना से निपटने के लिए एक विशेष प्रकार का हाथ धोने का यंत्र बनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- डा० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्व विद्यालय में कुलपति डा० रमेश चंद्र श्रीवास्तव के डिजाइन पर कोरोना से निपटने के लिए एक विशेष प्रकार का हाथ धोने का यंत्र बनाया गया है। इस यंत्र की विशेषता है कि इसमें हाथ साफ करने के लिये साबुन या नल को छूना नहीं पड़ता, इससे कोरोना संक्रमण का खतरा लगभग शून्य हो जाता है। कुलपति डा श्रीवास्तव ने इस संयत्र का डिजाइन लाक डाउन के दौरान तैयार किया और विश्विद्यालय के वर्कशाप में कर्मचारियों की मदद से युद्ध स्तर पर…
*राजद नेता ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया,कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी ना लगाई जाए। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- राजद के प्रांतीय नेता राजीव प्रकाश सर्राफ ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी ना लगाई जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस मुश्किल वक्त में हम लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस महामारी के इलाज से सम्बंधित सभी छोटे-बड़े उपकरण जीएसटी मुक्त किए जाएं। वहीँ राजद नेता ने कहा कि बीमारी और ग़रीबी से जूझती जनता से सैनिटाइज़र, साबुन, मास्क, दस्ताने आदि पर जीएसटी वसूलना अनुचित है। हम…
* जिला राजद नेता ने हकीमाबाद पंचायत में कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के हकीमाबाद पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व जिला राजद नेता सुनील कुमार शोले ने हकीमाबाद पंचायत में कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया। वहीँ ग्रामीणों से लॉकडाउन का पूर्णतः पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने ग्रामीणों लोगो से कहा कि जरूरी न हो तो यात्रा से बचें। मास्क लगाएं, हाथ साबुन से बार-बार धोने, घर से बाहर न निकलने, खांसते या छींकते समय रुमाल या मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की जानकारी देते हुए इस महामारी से स्वयं को परिजनों…
*लॉकडाउन में गर्दन के दर्द से कैसे राहत पाएं:- डॉ० रोली प्रकाश। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- बुनियाद केंद्र की सीनियर फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ० रोली प्रकाश के अनुसार घर में रहकर गर्दन के दर्द से कैसे राहत पा सकते हैं। डॉ० रोली प्रकाश के अनुसार कुछ बर्षो पहले तक जिन बीमारियों के बारे में किसी ने सोचा भी नही था।आज वह हमारी जिंदगी का हिस्सा बनते जा रही है, जैसे जोड़ों में दर्द, पीठ में दर्द, गर्दन दर्द करना इत्यादि। कभी-कभी इतने दर्दनाक हो जाते हैं कि जिसे सहना लगभग न मुमकिन सा हो जाता है। वहीं शरीर पर लगी चोट अथवा बुखार आदि को…
*लॉकडाउन को सफल बनाने में रात दिन एक करने वाले कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के अंगार घाट थाना परिसर में पुलिसकर्मी व मीडिया कर्मियों को छात्र नेता विकास झा के द्वारा अंगवस्त्र, फूलों का माला, पौधा व पुष्प की वर्षा कर सम्मानित किया गया। वैश्विक आपदा कोरोना वायरस महामारी मे अपनी जान की बाजी लगाकर लॉकडॉन को सफल बनाने में रात दिन एक करने वाले पुलिसकर्मी एवं निष्पक्ष भाव से जन-जन तक पत्रकारिता के माध्यम से आवाज पहुंचाने वाले देश के चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार बंधुओं को भी विकास झा के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीँ इस मौके…
*अचानक पीपल के पेड़ मुरझाने से लोगो मे संसय। हर खबर पर पैनी नजर।*
अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर:- कोरोना महामारी से पूरे विश्व मे मौत का कहड़ जाड़ी है इस दौरान समस्तीपुर जिला में लॉक डाउन से सभी घरों में रह रहे है और पहले से ही काफी दहसत में है। इस समय कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के पकड़ी डीह में अचानक पीपल के पेड़ की सभी पत्ते मुरझा गया। जिससे ग्रामीण में कौतूहल होने लगी इस दौरान कुछ लोगो को जब इस बात की जानकाड़ी हुई तो भीड़ लग गई और लोगो ने बताया कि इस पेड़ को लगभग 40 वर्ष…
*सनातन रक्तदान समूह द्वारा स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- लॉकडाउन में रक्त की कमी को देखते हुए सनातन रक्तदान समूह द्वारा स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भरतीय रेडक्रोस सोसाइटी के दिशा निर्देश पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सम्पन्न हुआ। वहीँ रक्तदान शिविर में भीड़ जमा न हो इसके लिये एक ही दिन में दो गांव पहला चंदौली और दूसरा रेपुरा गांव में किया गया। जहाँ से कुल 28 रक्तविरो ने रक्त योगदान दिया। लॉकडाउन में जहा हर जगह रक्त की कमी है वहाँ सनातन रक्तदान समूह हमेशा की तरह ही…
*साइकिल से 4 दिन पहले चले बनारस से मधेपुरा के 10 मजदूर, समस्तीपुर से गुजरते समय पुलिस ने सभी को भेजा जांच के लिए। हर खबर पर पैनी नजर।*
अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर:- लॉकडाउन के दौरान जिला के हर क्षेत्रो में पुलिस की कड़ी चौकसी के बाद भी जिला मुख्यालय के समाहरणालय के पास से 10 मजदूर 4 दिन पहले बनारस से चले मधेपुरा के लिए, लेकिन समाहरणालय के मुख्य द्वार पर खड़े सुरक्षा कर्मी ने रोका और मीडिया को बुलाकर इस बात की जानकारी दी। उसके बाद मीडिया ने थाना को सूचना दिया,जब सभी मजदूरों से बात की गई। आखिर कब और किस हालत में बनारस से चले तो मजबूर मजदूरों ने बताया प्लास्टर के काम वहां करते…
