वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार सरकार द्वारा राज्य के पैक्सों/व्यापार मंडलो के जन वितरण प्रणाली के लाइसेंस को तीन महीने के लिए निलंबित करने के निर्णय पर समस्तीपुर केंन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष-सह-राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कड़ा एतराज जताया है। वहीँ उन्होंने कहा कि बिहार में कुल 8463 पैक्स हैं तथा 4000 पैक्सों के पास पीडीएस लाइसेंस है। पैक्सों द्वारा पीडीएस का संचालन बेहद कुशलता, निष्ठापूर्वक, ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैक्सो से पीडीएस को 03 महीने तक…
Category: समस्तीपुर
*जान जोखिम में डाल कर हमारे जीवन की रक्षा करने वाले डाक्टरों, नर्सों और पुलिस कर्मियों पर हमला निंदनीय है। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी को रोकने के कार्य में लगे चिकित्सक, पुलिस सहित अन्य कर्मियों पर देश के कई जगहों पर विगत दिनों हुई हमले की घटनाओ पर युवा समाजसेवी – सह -रेलवे ट्रेड यूनियन (ECRKU) नेता एस०के०निराला ने गहरी नाराजगी जताते हुए इसकी तीव्र निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसवालों पर हमले की खबरें आ रही हैं। कई जगहों से पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। वहीँ एस०के० निराला ने कहा कि अपनी…
*न्यायाधीश ने महादलित बस्तियों में चलाया जागरूकता अभियान, बांटे खाद्य सामग्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
महादलित बस्ती में खाद्य सामग्री का वितरण किए न्यायाधीश। वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति की ओर से कोरोना को लेकर यूथ ब्रिगेड के सौजन्य से महादलित बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दरम्यान सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री सहित सर्फ,मास्क,हैंडवाश,सेंनेंटाइजर,रूमाल आदि का वितरण किया गया। राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति व यूथ ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जागरूकता अभियान का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सह अपर जिला…
*वीसी के जरिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला में अन्य जिला के कोरोना वायरस पॉजिटिव केस…
*अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के हाँसा पंचायत के नागरबस्ती गांव में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीँ कोरोना वायरस महामारी से आर्थिक तंगी को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एवं अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लगभग सौ जरुरतमंद गरीब लोगों, विकलांगों एवं विधवा महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया गया। वहीँ बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रभारी जिला एवं…
*राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एवं अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क व साबुन वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के नागरबस्ती में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु एवं इस महामारी में आर्थिक तंगी को देखते हुए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एवं अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क व साबुन वितरण किया गया। डीडीएम नाबार्ड, जयंत विष्णु के निर्देशानुसार स्वयंसेवी संस्था औसेफा के निदेशक देव कुमार ने कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को हल्के में नहीं लें। आज पूरे विश्व में तबाही मचाने वाले…
*स्थानी विधायक अख्तरुल इशलाम शाहीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा। हर खबर पर पैनी नजर।*
देश के विभिन्न राज्यों में फंसे अप्रवासी मजदूरों की हालत दयनिय:- विधायक। वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के स्थानी विधायक अख्तरुल इशलाम शाहीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा और कहा कि बिहार के अप्रवासी मज़दूर करोड़ो की संख्या में देश के विभिन्न राज्यों में जीविकोपार्जन हेतु वहाँ की अर्थव्यवस्था को विभिन्न रूपों में मजबूती प्रदान करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान कर रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण 22 मार्च-2020 जनता कर्फ्यू से लगातार देश में लॉकडाउन घोषित है।परिणाम स्वरुप अप्रवासी खासकर दैनिक मजदूर…
*अपनी जान की बाजी लगाकर दिन रात ड्यूटी करने वाले कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- अपनी जान की बाजी लगाकर दिन रात एक कर अपनी ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी,सफाई कर्मी,व मीडिया कर्मी को युवा नेता अंकित कुशवाहा, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,प्रभात मिश्रा के द्वारा सम्मानित किया गया,गमछा,पौधा व पुष्प की वर्षा कर उनका सम्मान किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश ठाकुर,डॉक्टर सुधीर कुमार, जेएन झा,डॉ०मैनेजर मोहम्मद अमानुल्लाह,मुकेश कुमार,कुमारी पूनम कर्ण, संजय कुमार झा, सफाई कर्मी मंजू कुमारी,बच्चियां देवी।वहीं थाना परिसर पर अंचलाधिकारी रियाज अंसारी,थानाध्यक्ष विजय शंकर शाह,एसआई अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह,मुकेश कुमार,राहुल सिंह और विजया यादव…
*कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सेनेटाइज करने की कवायद तेज कर दी है। हर खबर पर पैनी नजर।*
विशनपुर पंचायत को सेनेटाइज करने की कवायद तेज। वन्दना झा समस्तीपुर:- कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत को सेनेटाइज करने की कवायद तेज कर दी गई है। वहीँ विशनपुर पंचायत के मुखिया रिंकू देवी तथा पूर्व मुखिया मृत्युंजय ठाकुर पूरे पंचायत को सेनेटाइज करवाने में जुटे हुए है। पंचायत के सभी वार्डो में कोरोना प्रतिरोधी लिक्विड/ब्लीचिंग का छिड़काव करवाया जा रहा है। मुखिया रिंकू देवी ने बताया कि गांव के प्रत्येक वार्ड में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों के अलावे घरों के कैम्पस…
*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से वीसी के जरिए कोविड१९ के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से वीसी के जरिए कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दिए दिशा निर्देश। जिलाधिकारी के कार्यालय में पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला…
