*जुलूस निकालकर कृषि समन्वयक का पूतला फूंका, किसानों के साथ कृषि पदाधिकारी का कारनामा निंदनीय:- सुरेन्द्र, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा, समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में कृषि समन्वयकों द्वारा फसल क्षति का रिपोर्ट “शून्य” भेजकर किसानों को फसल क्षति मुआवजा से बंचित करने के खिलाफ शनिवार को बड़ी संख्या में किसानों ने पंचायत भवन से जुलूस निकालकर फतेहपुर ठुट्ठा बर के पास कृषि समन्वयकों का पूतला फूंककर विरोध जताया। वहीं आखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने अपने-अपने हाथों में नारे लिखें तख्तियां, झंडे, बैनर एवं कृषि समन्वयक का पूतला लेकर जुलूस निकाला जो पुनः पंचायत भवन के पास पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। इस…

*शिविर का निरीक्षण बीएचएम रंजीत कुमार, पर्यवेक्षक पुनम कुमारी ने किया, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा, समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के हांसा पंचायत के नागरबस्ती वार्ड सं० 05, ऑंगनवाड़ी केन्द्र सं 238 पर कोविड19 का टीका लगभग 100 लोगों को दिया गया। टीकाकरण शिविर का निरीक्षण बीएचएम रंजीत कुमार, पर्यवेक्षक पुनम कुमारी ने किया। उन्होंने कोविड से बचाव हेतु सभी को मास्क लगाने का अपील किया। इस मौके पर टीकाकरण कार्य में लगे एएनएम चंदा कुमारी, फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार, कार्यपालक सहायक राजु कुमार, सेविका वीणा कुमारी व मुन्नी कुमारी, आशा सुनीता कुमारी, औसेफा के निदेशक देव कुमार साहित्य अन्य उपस्थित थे।

*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां छोटे-छोटे बच्चे हैं उसकी सूचना देने पर वहां सुधा का ड्राई दूध पाउडर का वितरण करने का निर्देश जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

वन्दना झा, समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन अंतर्गत बाढ़ की समीक्षात्मक बैठक पंचायत समिति भवन विद्यापतिनगर प्रखंड में की गई। इस बैठक में अपर समाहर्त्ता, समस्तीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दलसिंहसराय, प्रखंड विकास पदाधिकारी विद्यापतिनगर, अंचल अधिकारी विद्यापतिनगर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस बैठक में पंचायत वार क्रमशः बालकृष्णपुर मड़वा, मऊ धनेशपुर दक्षिण, शेरपुर ढेपुरा, बाजिदपुर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया एवं उनकी समस्याएं सुनी गई। प्रतिनिधियों के द्वारा बाढ़…

*रात्रि प्रहरी को अपराधियों ने मारी गोली। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

वन्दना झा, समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने रात्रि प्रहरी को गोली मारकर हत्या कर दिया है। बतादें की हसनपुर थाना क्षेत्र के एनकेडब्लू ईट चिमनी के रात्रि प्रहरी को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। मृतक रात्रि प्रहरी की पहचान हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के महुली गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय अजीत यादव के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में चिमनी मालिक निरंजन यादव ने बताया कि रात्रि प्रहरी के लिए दो लोगों को रखा गया था। जिसमें…

*पत्रकार मनीष की हत्या से संपूर्ण बिहार में आक्रोश, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

श्री राम सहनी, समस्तीपुर:- मोतिहारी के पत्रकार मनीष कुमार सिंह की हत्या के बाद संपूर्ण बिहार में आक्रोश व्यापत है। विभिन्न पत्रकारों के द्वारा हत्या के खुलासे की मांग की जा रही है। समस्तीपुर जिले में भी अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (अपवा) के पत्रकार इसके लिए न्याय की मांग कर रही है की जल्द से जल्द इस हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। वहीं अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (अपवा) ने मृतक पत्रकार मनीष कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। वहीं दूसरी ओर…

*स्वर्गीय शशिनाथ झा हत्याकांड का कारण आगामी चुनाव:- डीएसपी, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन। वहीं सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। शशिनाथ झा की हत्या के बाद उनकी पत्नी सह वर्तमान मुखिया ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करायी थी। इस मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिली। उसके बाद पुलिस ने…

*संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागिता कर उत्साहित दिखीं जीविका दीदियां, बैंक सखी दीदी के कार्यों की भी चर्चा, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा, समस्तीपुर:- प्रधानमंत्री के “आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम” में जिले की जीविका दीदियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बातचीत की एवं उनके अनुभवों से रूबरू हुए। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका के सामुदायिक संगठनों में जीविका दीदियां दूरदर्शन, सीएससी, के यान प्रोजेक्टर, पिको प्रोजेक्टर, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से संवाद कार्यक्रम से जुड़ी। वहीं जिला स्तर पर समाहरणालय अवस्थित एनआईसी में सदर प्रखंड की जीविका दीदियां उपस्थिति होकर प्रधानमंत्री के संवाद…

*महामारी से बचना है तो टीका लगाना आवश्यक:- जिलापार्षद, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

IPN/DESK/RT, समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 18 स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में कोविड19 टीकाकरण का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुंदर साहनी,सविता देवी एवं अवधेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद ने कहा कि कोविड 19 एक विश्वव्यापी महामारी का रूप ले लिया है। पहले बुजुर्गों को प्रभावित किया, दूसरी लहर में युवाओं को सबसे अधिक प्रभावित किया और अब बच्चों में…

*समीक्षात्मक बैठक मोहनपुर में की, सामुदायिक किचन अंतर्गत दो वक्त का भोजन दिया जाएगा:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा, समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन अंतर्गत बाढ़ की समीक्षात्मक बैठक मोहनपुर प्रखंड में आहूत की गई। इस बैठक में मोहीउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा प्रेमलता, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी, अपर अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनपुर, अंचल अधिकारी मोहनपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस बैठक में पंचायत वार क्रमशः धरनीपट्टी पश्चिमी, हरदासपुर, पगड़ा, राजपुर जौनापुर, विशनपुर, डुमरी उत्तरी, दशहरा पंचायत, जलालपुर पंचायत, डुमरी दक्षिणी पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों से बाढ़ की…

*संसार में सभी स्वार्थ बस एक दूसरे से प्रेम करते हैं, ईश्वर का प्रेम ही ऐसा है कोई स्वार्थ है ना कोई भेदभाव, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के साखमोहन में भगवान अवध बिहारी का 13 दिवसीय झूला उत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत शंख ध्वनि से हुआ। तत्पश्चात गद्दी महंत राम भजन दास ने अपने संबोधन में कहा कि मानव का ईश्वर के साथ प्रेम ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए उसी की कडी में सदियों से महंतों द्वारा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है। यह हमारे आत्मिक भक्ति स्नेह एवं आनंद का महत्वपूर्ण उदाहरण है। वहीं ईश्वर के साथ प्रेम, अनुराग,…