*नेता प्रतिपक्ष के आवाह्न पर राजद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर थाली कटोरा बजाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत राजद कार्यकर्ताओं ने ताजपुर प्रखंड में थाली कटोरा बजया। राजद नेता तेजस्वी यादव के आवाह्न पर पूर्व मंत्री अशोक सिंह, जिला राजद उपाध्यक्ष मो० अरमान सदरी, राजद सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो० फैयाज एवं राजद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर थाली, लोटा, कटोरा बजाया। इस मौके पर राजद प्रदेश सचिव विनोद कुमार राय तथा प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार भी पूर्व मंत्री अशोक सिंह के आवास पर मौजूद थे। वहीँ पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में सरकार पूरी…

*देवालयों को कराया गया सेनिटाइज, आठ से खुलेंगे पट। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी के कारण ढाई महीने से बंद और लॉकडाउन के बाद भक्त व भगवान की नगरी विघापतिधाम मंदिर सहित अन्य देवालय आठ से भक्त श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कोरोना से जंग व प्रखंड में अब तक कोरोना पाॅजीटिव के सात मरीज मिलने के बाद यूथ ब्रिगेड की टीम ने काफी सक्रियता के साथ कमर कस लिया है।  वहीँ प्रशासनिक स्तर पर चल रही कवायदों के बीच युवाओं की टोली ने रविवार को विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर, विवाह भवन, पर्यटन केेंद्र भवन, राम-जानकी…

विभिन्न क्षेत्रों में अमित शाह के वर्चुअल रैली के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओ ने थाली-कटोरा पीटकर गरीब अधिकार दिवस मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभन्न क्षेत्रों अमित शाह के वर्चुअल रैली के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाह्न पर प्रखंड राजद के तत्वावधान में राजद कार्यकर्ताओ ने समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जितवारपुर चौक पर थाली-कटोरा पीटकर गरीब अधिकार दिवस मनाया। वहीँ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली के ख़िलाफ़ राजद कार्यकर्ताओं ने आज जितवारपुर चांदनी चौक पर 11 बजे से 11 बजकर 11 मिनट तक थाली, लोटा, कटोरा बजाया। इसका नेतृत्व प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव ने किया। अमित शाह के…

*स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कार्यकर्ताओ के साथ मजदूर अधिकार दिवस के तहत थाली बजाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कार्यकर्ताओ के साथ आज रविवार को मजदूर अधिकार दिवस के तहत समस्तीपुर शहर के धरमपुर चौक पर थाली बजाया। इसके बाद केंद्र व राज्‍य सरकारों पर हमलावर राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में गरीब का पेट खाली है। देश में 12 करोड़ कोरोना काल में बेरोजगार हो गए हैं। बिहार में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में डिजिटल रैली का इस्‍तेमाल कोरोना संक्रमण के काल…

*कोरोना वारियर्स डीएसपी कुंदन कुमार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वीटी प्रिया ने किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना वायरस की इस विपदा की घड़ी में एक ओर जहां लोग अपने-अपने घरों में रहकर किसी तरह जान बचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरों की मदद में दिन-रात जुटे हुए हैं। ऐसे ही लोगों को सामाजिक संगठन यूथ ब्रिगेड की ओर से रविवार को दलसिंहसराय डीएसपी कुंदन कुमार को सम्मानित किया गया। वहीँ यूथ ब्रिगेड ने डीएसपी कुंदन कुमार को उनकी सामाजिक सरोकार के प्रति अदम्य जीजिविषा के कारण बतौर कोरोना…

*लोक जनशक्ति पार्टी ने राजीव कुमार के कार्य की कुशलता को देखते हुए लोजपा आईटी सेल समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- लोक जनशक्ति पार्टी ने राजीव कुमार के कार्य की कुशलता को देखते हुए लोजपा आईटी सेल समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। राजीव कुमार को आईटी सेल का जिलाध्यक्ष बनने पर लोजपा सुप्रीमों सह जमुई सांसद चिराग पासवान और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने बधाई व शुभकामनाएं दिया। वहीँ नव अध्यक्ष के मनोनीत पर समस्तीपुर के लोजपा कार्यकर्ताओं में काफ़ी खुशी देखने को मिला, सभी ने नए अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, युवा…

*वैदिक मंत्रोचार के बीच तरूसंस्कार करवा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

पद्माकर सिंह लाला समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर क्षेत्र विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूथ ब्रिगेड की टीम के द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोगों के घर-घर जाकर पौधे वितरण किया। वहीं एक साथ दर्जनों पौधों का वैदिक मंत्रोचार के बीच तरूसंस्कार करवा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।इसके बाद मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के दर्जनों लोगों के आवासीय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नेतृत्व अध्यक्ष सज्जन कुमार झा ने किया। जागरूकता अभियान के दरम्यान यूथ ब्रिगेड के संयोजक पदमाकर सिंह…

*पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी वाहन जांच के दौरान पाँच अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के मुफ्फसिल थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने प्रेस वार्ता किया। पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सदर पुलिस के नेतृत्व में मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष एवं मुफ्फसिल थानाध्यक्ष के द्वारा मुसरीघरारी एवं मुफ्फसिल थाना के सीमा क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान मुसरीघरारी की ओर से दो मोटरसाइकिल तेजी से आ रहा था जैसे ही पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया…

*वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी की विडियो कान्फ्रेंसिंग मे शामिल हुए युवा नेता संतोष सहनी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में विकासशील इन्सान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं के साथ किया बैठक। इस वीडियो कान्फ्रेंसिंग बैठक मे पटोरी प्रखंड से युवा नेता संतोष सहनी, अनिल सहनी व संतोष कुमार सहनी ने भाग लिया। वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों को बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा निर्देशित कार्य बुथ से लेकर पंचायत व प्रखंड स्तरीय कमिटी को ससमय पुरा करेंगे।…

*नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। वहीँ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में प्रखंड कार्यालय परिसर, थाना परिसर, स्वास्थ्य केंद्र, ई किसान भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वहीँ ब्लॉक परिसर में विडीओ चंद्रिका कुमारी, सीओ रियाज अहमद,एवं अंचल कर्मी, ब्लॉक कर्मी ने पौधरोपण किया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष विजय शंकर शाह, एसआई अर्जुन सिंह, मुकेश कुमार सहित इत्यादि पुलिस कर्मियों ने वृक्षारोपण किया। वहीं किसान भवन में बिओ त्रिलोकी…