*लोक जनशक्ति पार्टी ने राजीव कुमार के कार्य की कुशलता को देखते हुए लोजपा आईटी सेल समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- लोक जनशक्ति पार्टी ने राजीव कुमार के कार्य की कुशलता को देखते हुए लोजपा आईटी सेल समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। राजीव कुमार को आईटी सेल का जिलाध्यक्ष बनने पर लोजपा सुप्रीमों सह जमुई सांसद चिराग पासवान और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने बधाई व शुभकामनाएं दिया।

वहीँ नव अध्यक्ष के मनोनीत पर समस्तीपुर के लोजपा कार्यकर्ताओं में काफ़ी खुशी देखने को मिला, सभी ने नए अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष धिरज ठाकुर, युवा जिला अध्यक्ष रविशंकर सिंह, दलित सेना जिला अध्यक्ष राज किशोर हजारी, महिला जिला अध्यक्ष रिना सहनी, जिला प्रवक्ता सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष निरज भारद्वाज, युवा लोजपा नेता राजा पासवान, लक्ष्मण कुमार, राकेश राउत, धनंजय चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, मुरारी तिवारी सहित इत्यादि लोजपा कार्यकर्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

Related posts

Leave a Comment