![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/05/IMG_20200108_222823-1-840x834-1.jpg)
वंदना झा
समस्तीपुर:- राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत राजद कार्यकर्ताओं ने ताजपुर प्रखंड में थाली कटोरा बजया। राजद नेता तेजस्वी यादव के आवाह्न पर पूर्व मंत्री अशोक सिंह, जिला राजद उपाध्यक्ष मो० अरमान सदरी, राजद सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो० फैयाज एवं राजद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर थाली, लोटा, कटोरा बजाया। इस मौके पर राजद प्रदेश सचिव विनोद कुमार राय तथा प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार भी पूर्व मंत्री अशोक सिंह के आवास पर मौजूद थे।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/06/IMG-20200607-WA0013-840x630.jpg)
वहीँ पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में सरकार पूरी तरह से विफल है। जिसका खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई त्रासदी एवं आपदा आता है, तो उसका मुकाबला समाज का हर व्यक्ति मिलकर करते है। गरीब मजदूर एवं असहाय लोगों की मदद के लिए आम लोगों से लेकर सरकार तत्पर रहती है। लेकिन दुर्भाग्य ऐसा है इस त्रासदी में भी सरकार मौन रह रही और अब केंद्रीय गृह मंत्री वर्चुअल रैली कर रहे है जो उनकी असंवेदनशीलता का परिचायक है। इस आशय की जानकारी राकेश कुमार ठाकुर के द्वारा प्रेस को मिला।