*नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। वहीँ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में प्रखंड कार्यालय परिसर, थाना परिसर, स्वास्थ्य केंद्र, ई किसान भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

वहीँ ब्लॉक परिसर में विडीओ चंद्रिका कुमारी, सीओ रियाज अहमद,एवं अंचल कर्मी, ब्लॉक कर्मी ने पौधरोपण किया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष विजय शंकर शाह, एसआई अर्जुन सिंह, मुकेश कुमार सहित इत्यादि पुलिस कर्मियों ने वृक्षारोपण किया। वहीं किसान भवन में बिओ त्रिलोकी ठाकुर एवं स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर एनवाईवी ओम कुमार, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, प्रभात मिश्रा, शिक्षक लालबाबू सहित इत्यादि लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment