*किसानों ने कोऑपरेटिव बैंक का एकमुश्त योजना का लेंगें लाभ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निकसपुर पैक्स गोदाम परिसर में कोऑपेरटिव बैंक समस्तीपुर की ओर से एक मुश्त समझौता योजना का शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों के ऊपर वर्षों से बकाया कृषि श्रृण में ब्याज पर 90% तक छूट दिया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक किसानों ने बैंक के एक मुश्त समझौता योजना का लाभ उठाया। इस अवसर ओटीएस प्रभारी ज्योतिन्द्रनाथ शांडिल्य ने उपस्थित किसानों को योजना संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए मार्च 2021 तक किसान स्वयं संबंधित कोऑपरेटिव बैंक के शाखा पर जाकर…

*गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए विधायक राजेश कुमार सिंह ने पहल शुरू की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के दुबहा पंचायत के दलित-अतिपिछड़ा टोला मस्तलिपुर, मोहनापर एवं बोचहा पंचायत के चकला गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने पहल शुरू की। विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमोद कुमार, रवि रंजन, अजय कुमार के साथ सभी ग्रामीण सड़को का निरीक्षण किया। उक्त सभी टोला में मुख्यमंत्री ग्राम टोला सड़क संपर्क योजना से सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए सभी भूमिदाता को भूमिअधिग्रहण कर मुआवजा दिया जायेगा। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह,…

*भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के रसलपुर स्थित श्री शंकर उच्च विद्यालय परिसर में मोहनपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ट भाजपा नेता चंद्रकांत चौधरी व प्रो० अमरेन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण से पूर्व भाजपा नेता बिपिन बिहारी सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को चरित्र निर्माण, संगठन शक्ति और सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और समाज निर्माण से विमुख न हों।…

*अपहृत नाबालिग किशोरी का शव चौर से बरामद, इलाके में सनसनी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज… 

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना के सातनपुर एनएच 28 के किनारे बहिरा चौर स्थित पानी से भरे गड्ढ़े में से एक नाबालिग युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं पानी में शव होने के कारण उसके पैरों में सूजन को देखकर ऐसा लगता है कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर देर रात ही उक्त पानी भरे गड्ढ़े में शव को फेक दिया होगा। वैसे शव को देखने से प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों ने युवती की हत्या गला दबाकर…

*ट्रक की चपेट में आने से दो व्यक्ति जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 बल्लोचक के समीप ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाईकल चालक सहित दो लोग हुआ जख्मी। मौके पर गश्ती कर रहे स्थानीय थाने के एएसआई शम्भू कुमार ने दोनों जख्मी को पुलिस की गश्ती गाड़ी से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के मकदमपुर वार्ड 4 निवासी राम भरोस राय के पुत्र अमरजीत राय उम्र 22 वर्ष एवं सलखंनी पंचायत वार्ड 4 निवासी लक्ष्मी नारायण राय उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई।…

*छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब किया बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत के बोलता चौक के समीप बगीचे से छापेमारी के दौरान कल्याणपुर पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस छापेमारी में एएसआई परशुराम झा व थाने के अन्य पुलिस बल मौजूद थे। इसमे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

*नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार झा के नेतृत्व में पैक्स चुनाव का प्रशिक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के टाउन हॉल में जिला प्रशासन के द्वारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार झा के नेतृत्व में पैक्स चुनाव- 2021 के लिए आज प्रथम पाली में गश्ती दल सह मतपेटिका संग्रहन दंडाधिकारी एवं द्वितीय पाली में मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक का प्रशिक्षण मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार के द्वारा दिया गया। वहीं प्रथम पाली में दंडाधिकारी के कर्तव्य एवं विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित तथ्यों पर ध्यान आकृष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि दंडाधिकारी को मतदान केंद्र से संबंधित सभी…

*डिजे, नृत्य व ऑर्केस्ट्रा के आयोजन की अनुमति नहीं:- जिलाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा, मैट्रिक परीक्षा एवं पैक्स चुनाव को मद्देनजर देखते हुए समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की गई। वहीं जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन ने विभिन्न बिंदुओं पर दिए निर्देश:- ०१. दिनांक 15 फरवरी को पैक्स चुनाव, 16 फरवरी को सरस्वती पूजा और 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा 2021 होने वाला है। ०२. पैक्स (PACS) जिले में कुल 62 बूथों पर जिले के 11 प्रखंडों में मतदान किया जाएगा। ०३. दिनांक 15 फरवरी 2021 को पैक्स चुनाव से…

*चोरों ने ताला तोड़कर की दुकान से चोरी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर बीते रात एक मोबाइल दुकान सह एयरटेल पेमेंट बैंक के सीएसपी में चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी। वहीं सीएसपी संचालक संतोष सहनी ने बताया कि बीते रात हमारे सीएसपी में अज्ञात चोरों ने लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर, हार्ड डिक्स, मोबाइल का पार्ट्स एवं 7 मोबाइल चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी समान की कीमत लगभग 50,000 रू० से ऊपर है। इस तरह की घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हर रोज कहीं न कहीं होती रहती…

*बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में  बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती करते हुए दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है। यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर ब्रह्मस्थान के पास की है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने घर के बाहर एक व्यक्ति पर कई राउंड गोली चला दिया।   जिसमें दो गोली एक व्यक्ति को लगी है। वहीं  गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान उदय शंकर प्रसाद उर्फ…