वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में जिला अधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस सभाकक्ष में उपस्थित अपर समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी थे। इस बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक, वीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट अन्य लोग शामिल हुए थे। वहीँ जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी को परीक्षा के तय समय का अनुपालन करने को कहा। सही समय पर प्रश्न पत्र केंद्र तक पहुंचाना, परीक्षार्थियों का…
Category: बिहार
*जर्जर सड़क के करण लोग हो रहे है दुर्घटना का शिकार, आला अधिकारी मौन। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के प्रखंड में सड़कों का हालत है बेहाल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त आए दिन आम जनता हो रही दुर्घटना का शिकार थोड़ी थोड़ी दूर पर भी पहुंचने में लग जाते हैं घंटों। ऐसा ही एक वाकया कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिला कल्याणपुर विधानसभा के सड़कों का तो कहना ही क्या उसमें भी चकमेहसी थाना क्षेत्र के सड़कों के विषय में तो पूछिए ही मत चकमेहसी जाने के नाम से ही रूह कांप जाता है। वही कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कुसियारी चौक से गोराई जाने…
*प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी हुए सेवानिवृत्त। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मुजम्मिल हुसैन खान 31 जनवरी 2020 को सेवानिवृत्त हो गए। इस संबंध में दूसरे पदस्थापित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि श्री खान कल्याणपुर प्रखंड में प्रतिनियोजन पर कार्यरत थे। उनका पदस्थापन किशनगंज में था ये पहले भी कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में योगदान दे चुके हैं, इनका कार्यकाल बहुत ही सवालिया रहा है जिसमें की धान खरीद में तो इनकी मनमानी रही है। कल्याणपुर प्रखंड में 31 पंचायत 31 पैक्स को ले दो प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की…
*विद्युत कनीय अभियंता ने थाने में दिया मारपीट का आवेदन। हर खबर पर पैनी नजर।*
महिला ने थाने में दिया छेड़खानी के आरोप का आवेदन। ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिला के कल्याणपुर विद्युत कार्यालय में कार्यरत कनीय अभियंता एकलाकुर रहमान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर बताया है कि मिर्जापुर गांव के जनक सहनी के पुत्र राजेंद्र सहनी के यहां चल रहे आटा चक्की पर मानव बल के साथ विद्युत का बकाया राशि होने के कारण बिजली काटने के लिए पहुंचा। इसी क्रम में सोनू कुमार चार पांच अन्य सहयोगी के साथ पहुंचा और मेरे साथ मारपीट करने लगा तथा मेरे पॉकेट में रखे 11600 रु०…
*शांतिपूर्ण माहौल में हुई मूर्ति विसर्जन, हर जगह मुस्तैद रहे पुलिस बल। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर थाना क्षेत्र एवं चकमेहसी थाना क्षेत्र में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर पूजा समिति के सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ मां शारदे की प्रतिमा को नदी व तालाब में माता का जयकारा लगाते हुए मूर्ति विसर्जन किया। कोयलाम के कपूरपट्टी में कल्याणपुर पुलिस के साथ हायाघाट सीमावर्ती पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस निरीक्षक समस्तीपुर कुमार ब्रजेश के नेतृत्व में मुस्तैद थी। कल्याणपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बागमती तट…
*अंचल प्रधान सहायक को दी गई सम्मान पूर्वक विदाई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक नथुनी दास के सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुक्रवार को अंचल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता सीओ अजय कुमार ने की।संबोधित करते हुए सीओ अजय कुमार ने कहा कि प्रधान सहायक नथुनी दास ने अपने लंबे कार्यकाल के दरम्यान अपने कार्यों व दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। सीओ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इनके कार्यअनुभवों का लाभ हमेशा मुझे मिलता रहा। मौके पर उन्होंने सेवांत लाभ से जुङे सभी कागजातों…
*शिक्षक को दी गई समारोह पूर्वक विदाई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर् मध्य विघालय मऊ के सहायक शिक्षक मदन मोहन पासवान के सेवानिवृति के मौके पर विदाई समारोह शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक मो.निजामुद्दीन ने की। वहीं संचालन शिक्षक शिव कुमार झा ने किया। विदाई समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से शाल, पाग,अंगवस्त्र,गीता, गुलदस्ता व माला पहना कर श्री पासवान को सम्मानित किया गया।समारोह को सम्बोधित करते हुये शिक्षाविद रंधीर प्रसाद सिंह ने कहा की शिक्षक राष्ट्र निर्माण के मुख्य आधार स्तम्भ होते है । शिक्षक विद्यार्थी और विद्यालय…
*विभिन्न क्षेत्रो में हुई मां शारदे का विसर्जन,लोगों में दिखा उत्साह का माहौल,चप्पे-चप्पे पर प्रशासन रहे तैनात। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार/मृत्युंजय कुमार ठाकुर। समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वसंत पंचमी के अवसर पर माघी नवरात्रा के पांचवें दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। जिसमें अनेकानेक पुरुषों एवं महिलाओं, छात्र- छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं ने और आमजन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही नवरात्रा के छठवें दिन मूर्ति विसर्जन का कार्य किया गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की अभी तक जानकारी नहीं मिली है। सभी जगहों पर प्रशासन जिम्मेदारी पूर्वक अपना कार्य कर रही है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के…
*सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में करणवीर ने दिखाया जौहर, परिजनों में खुशी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- प्रतिभाएं कभी साधन व सुविधा की मोहताज नहीं होती। बड़े शहरों की ऊंची-ऊंची अट्टालिकाओं में बिकने वाली शिक्षा का मिथक भी अब टूटने लगा है। गांवों की गलियों में पलने-बढ़ने वाले बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने हैं। इसे साबित कर दिखाया है प्रखंड अंतर्गत मऊ गांव निवासी किसान संतोष कुमार सिंह व गृहिणी रीना देवी के पुत्र करणवीर सिंह ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्णकर यह साबित कर दिया है। देश की सुरक्षा के लिए भारतमाता की गोद…
*अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाना चाहती है स्वीटी ताक्क्षे। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना के समर्था कल्याणपुर गांव की रहने वाली मिस ब्यूटी ऑफ बिहार स्वीटी ताक्क्षे अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहती है। वहीँ स्वीटी ताक्क्षे ने चांस लिया और वह मॉडलिंग हंट शो मिस अलटीमेट- 2018 में मिस ब्यूटी ऑफ बिहार का खिताब हासिल करने में कामयाब हुई थी। स्वीटी ने भले ही मिस ब्यूटी ऑफ बिहार का ताज अपने नाम कर लिया हो लेकिन उनके बड़े सपने अभी पूरे होने बाकी है। स्वीटी के पिता सुनील कुमार चौधरी और माता मनीषा ने…
