*नगर परिषद क्षेत्र के 25 हजार घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होगा:- गरिमा। हर खबर पर पैनी नजर।*

शकिल अहमद। बेतिया:- नगर परिषद क्षेत्र के कुल 24 हजार 823 सर्वेक्षित घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य 15 फरवरी से शुरू कर दिया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुये नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि सूखे व गीले कचरे का अलग अलग कलेक्शन, परिवहन, पृथकीकरण (अलग करने) एवं निष्पादन में सक्षम और सालाना पांच करोड़ या उससे अधिक का टर्नओवर रिटर्न वाली एजेंसी के चयन की निविदा जारी की जा चुकी है। ई टेंडरिंग के माध्यम से जारी उक्त निविदा का निस्तारण 8 फरवरी तक…

*लोजपा नगर कार्यालय पर बिहार के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह (श्री बाबू) का पुण्यतिथि मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के रामबाबू चौक स्थित लोजपा नगर कार्यालय समस्तीपुर में बिहार के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह (श्री बाबू) का पुण्यतिथि मनाया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर युवा लोजपा नेता राजा पासवान ने कहा कि बिहार केसरी श्री बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री गौरव प्राप्त करने वाले बिहार केसरी आजीवन किसान, मजदूरों और पिछड़ों के लिए संघर्ष करते रहे। इस कार्यक्रम के मौके पर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष धिरज ठाकुर, नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, निरज भारद्वाज,…

*गाँधी स्मारक समिति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि मनाई। हर खबर पर पैनी नजर।*

राज कुमार राय समसतीपुर:- जिले के गाँधी स्मारक समिति समस्तीपुर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 72वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मारक समिति के अध्यक्ष सहित साहित्यकार डॉ नरेश कुमार विकल की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर लोगों ने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों में स्मारक समिति के सचिव विनयकृष्ण, डॉ परमानन्द लाभ, पत्रकार राज कुमार राय, लक्ष्मण साह ,नरेन्द्र किशोर सिन्हा, जितेन्द्र प्र० सिंह चन्देल,…

*समाहरणालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। वहीँ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट मौन धारण किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कुष्ठ मुक्त भारत के सपने को पूरा करने हेतु संदेश पढ़ा गया एवं संकल्प/शपथ शपथ के साथ लिया गया।

*सर्वधर्म प्रार्थना के बाद गांधी जी की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह स्थल पर सभा शुरू हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*

बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा है:- फैजुर रहमान फैज। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर जिला मुख्यालय के सरकारी बस स्टैंड में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह 21वें दिन भी अनवरत जारी रहा। वहीँ सत्याग्रह स्थल पर गुरुवार को सर्वधर्म प्रार्थना के माध्यम से गांधी जी की शहादत दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें मनीष कुमार झा, हुसैन अहमद, महेश कुमार, गंगा प्रसाद गंगेश, मो० नासिरउद्दीन अशरफी, सरदार कर्म सिंह ने अपने-अपने धर्म के अनुसार…

*सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों ने मचाया धमाल। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक कुमार पटना/मोकामा:- पूरे देश में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा एवं आराधना की जा रही है। वहीँ मोकामा प्रखंड के मरांची स्थित राईम्स विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर जमकर धमाल मचाया। छोटे-छोटे, नन्हे-नन्हे बच्चे एवं बच्चियों ने फिल्मी गानों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि लाल बाबू प्रसाद सिंह ने विधिवत मां सरस्वती की पूजा करवाई और विद्यालय के बच्चों को एक अच्छा इंसान बनने की शिक्षा दी। विद्यालय के बच्चों…

*पुस्तक शारदामणि का किया गया लोकार्पण। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना अंतर्गत सोरमार गांव में सरस्वती पूजा के पुनीत पावन अवसर पर सरस्वती पूजा के तत्वाधान में प्रख्यात साहित्यकार एवं भारत निर्वाचन आयोग के आइकॉन  मणिकांत झा द्वारा रचित पुस्तक *शारदामणि* का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। जिसमें  मानवाधिकार जन कल्याण सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, कुंदन झा, रामकृष्ण मिश्र, गौरीशंकर मिश्र, बिकास, गणपत ठाकुर, राजा झा, अविनाश, निशांत, देवेंद्र उपस्थित थे ।

*विभिन्न क्षेत्रों में हुई माँ शारदे की पूजा अर्चना, छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के जलालपुर पंचायत एवं कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों सहित निजी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में वसंत पंचमी को लेकर मां शारदे की पूजा अर्चना छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, पंचायत राज के मुखिया आदि ने किया। गोवरसीठा में मुखिया रामनरेश राय, कमलेश राय, पूर्व मुखिया उपेंद्र कृष्णा, ज्ञान निकेतन में पीके राजू, संत पॉल सीनियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिरसिंहपुर में अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में तथा विद्यालय के मैनेजर रंजन झा की देख-रेख में वैदिक…

*शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में बसंत पंचमी को लेकर जगह-जगह हजारों लोगों ने जलाभिषेक करते हुए *ओम् नमः शिवाय* के नारों से प्रखंड क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। बाबा तिलकेश्वर नाथ शिवालय जटलपुर तीरा में सुबह से महिला पुरुष बच्चों की भीड़ जलाभिषेक को लेकर शाम तक देखी गई। स्थानीय सुधीर मिश्रा सहित मुखिया मीरा चौधरी, रंजन चौधरी, स्थानीय पुलिस विधि व्यवस्था संधारण सक्रिय सहयोग कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर अन्य शिवालयों अजना, सती स्थान (ध्रुबगामा), बासुदेवपुर, मधुरापुर, रामपुरा छठीयारी पोखर, खजूरी,…

*जमीन के नीचे से निकला शराब का खजाना, 1053 लीटर शराब हुआ बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- इस वक्त की सबसे बड़ी खबर जिला के कल्याणपुर थाने से आ रही है जहां कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने द्वारा छापेमारी में जितवारिया ग्राम निवासी रंजन सिंह पिता कपिलेश्वर सिंह के आम के बगीचे में मिट्टी के नीचे से शराब का खजाना उजागर हुआ है। बरामद शराब की मात्रा 1053 लीटर है जो अलग-अलग ब्रांडों के हैं। थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जितवरिया के आम के बगीचे में मिट्टी के नीचे शराब छुपा कर रखा गया…