*शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में बसंत पंचमी को लेकर जगह-जगह हजारों लोगों ने जलाभिषेक करते हुए *ओम् नमः शिवाय* के नारों से प्रखंड क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

बाबा तिलकेश्वर नाथ शिवालय जटलपुर तीरा में सुबह से महिला पुरुष बच्चों की भीड़ जलाभिषेक को लेकर शाम तक देखी गई।

स्थानीय सुधीर मिश्रा सहित मुखिया मीरा चौधरी, रंजन चौधरी, स्थानीय पुलिस विधि व्यवस्था संधारण सक्रिय सहयोग कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर अन्य शिवालयों अजना,

सती स्थान (ध्रुबगामा), बासुदेवपुर, मधुरापुर, रामपुरा छठीयारी पोखर, खजूरी, गोविंदपुर खजूरी  शिवालय आदि में लोगों ने जलाभिषेक किया।

Related posts

Leave a Comment