![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200127-WA0001-840x494.jpg)
ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के जलालपुर पंचायत एवं कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों सहित निजी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में वसंत पंचमी को लेकर मां शारदे की पूजा अर्चना छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, पंचायत राज के मुखिया आदि ने किया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200130-WA0028-840x420.jpg)
गोवरसीठा में मुखिया रामनरेश राय, कमलेश राय, पूर्व मुखिया उपेंद्र कृष्णा, ज्ञान निकेतन में पीके राजू, संत पॉल सीनियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिरसिंहपुर में अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में तथा विद्यालय के मैनेजर रंजन झा की देख-रेख में वैदिक पंडित दिनेश झा यजमान छात्र रोशन कुमार के द्वारा मां शारदे की पूजा अर्चना हर्षोल्लास के साथ की गई।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200130-WA0029-840x473.jpg)
इस क्रम में विद्यालय में पूरा हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। संत पाल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में भी प्राचार्य डॉ० रोली द्विवेदी की अध्यक्षता में पुस्तकालय अध्यक्ष रोशन कुमार गुंजन एवं पुरोहित दिनेश झा के द्वारा पूजा अर्चना की गई।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200130-WA0030-840x629.jpg)
झहुरी वार्ड 13 में कल्याण विभाग, मधुबनी से सेवानिवृत्त प्रधान सहायक रामदेव पासवान के द्वारा भी मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। न्यू एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल एवं साइंस कोचिंग सेंटर,
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200130-WA0027-840x630.jpg)
गोपालपुर चौक पर भी अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं प्रधानाध्यापक पूजा सिन्हा के द्वारा मां शारदे की पूजा अर्चना विद्यार्थी शिव कुमार एवं अमरजीत कुमार ने संयुक्त रूप से पुरोहित राजू झा के मंत्र उच्चारण के द्वारा किया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200127-WA0017.jpg)
कल्याणपुर चौक पर प्रोफेसर विजय कुमार, बासुदेवपुर में प्रोफेसर युगल किशोर झा ने मां शारदे की पूजा अर्चना की।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20190930_091102-1-840x495-1.jpg)
जगह-जगह मां शारदे की पूजा अर्चना कराई गई। एस.एस.सी. कोचिंग सेंटर, सेढी में भी मां शारदे की पूजा अर्चना की गई।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20200108_222823-1-840x834.jpg)
समस्तीपुर जिले के सभी प्रखंड के आपका न्यूज़ बहुत सुंदर बहुत ही अच्छा पैनी निगाह रहता है आपको इसलिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद शुभकामना
धन्यवाद
बहुत बहुत धन्यवाद