*डेढ़ सौ वर्ष पुरानी धूप घड़ी आज भी बताती है समय। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण पटना:- बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑनसोन में आज भी लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुरानी धूप घड़ी का उपयोग उस रास्ते से आने-जाने वाले लोग समय देखने के लिए करते है। जिस तरह कोणार्क मंदिर के पहिए सूर्य की रोशनी से सही समय बताते हैं, उसी तरह यह धूप घड़ी भी काम करती है। डेहरी के सिंचाई यांत्रिक प्रमंडल स्थित यह धूप घड़ी, आज भी स्थानीय लोगों के समय देखने के काम आती है।जिसे ब्रिटिश शासन काल में बनाई गयी थी। 1871 में स्थापित राज्य की यह…

*बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर परीक्षा पर किया प्रेस वार्ता। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- बिहार राज्य के 1283 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, कुल 12 लाख 5 हजार 390 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे हैं। पटना जिले में कुल 82 केंद्र बनाए गए हैं । सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात रहेंगे । परीक्षार्थियों का 2 बार फिसकिंग किया जाएगा । परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक हर हाल में पहुंचना अनिवार्य होगा। सभी जिलों में 4 -4 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां परीक्षार्थी से…

*शोक प्रकट कर पुष्प चक्र अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समसतीपुर:- जिले में पूर्व मंत्री राम लखन महतो के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव रामपुर जलालपुर, दलसिंहसराय लाया गया। जहाँ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीँ राजकीय सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वर्गीय महतो बिहार सरकार के राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री थे। उनके निधन पर समस्तीपुर की कई लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व…

*वृंदावन भवन में खचाखच भरे विद्वानों के बीच शनिवार को अंगिका महोत्सव 2020 का हुआ आगाज। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा, भागलपुर:- आखिरकार वो घड़ी शनिवार को आ ही गयी जिसका सबको इन्तेजार था। जी हां हम बात कर रहे अंगिका महोत्सव 2020 की।तिलकामांझी स्थित वृंदावन भवन के सभागार शनिवार को अंग प्रदेश के विद्वानों से खचाखच भरा हुआ था , और वहीं इस बीच में अंगिका महोत्सव 2020 का आगाज हुआ। भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ राम आश्रय यादव और स्वामी आत्मानंद महाराज के हाथों अंगिका महोत्सव 2020 का उद्घाटन मंजूषा दीप प्रज्वलित कर किया गया, और सभागार उनके संबोधन से मंत्रमुग्ध हो उठा। पूरा सभागार शांति…

*नल जल योजना में लापरवाही बरते जाने पर नपेंगे मुखिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर/विभूतिपुर:- सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना अन्तर्गत नल जल योजना और गली नली योजना में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु प्रखंड प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । यह जानकारी बीडीओ धीरज कुमार ने दी । बताया कि जिस वार्ड में कार्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, वहां के वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव, पंचायत सचिव और मुखिया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की तैयारी है । जिला पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशों का हवाला देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

*सीएचसी में तैनात एएनएम मीना को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर/विभूतिपुर:- स्थीनीय सीएचसी में तैनात एएनएम मीना देवी को सेवानिवृत्ति उपरांत शनिवार को सम्मानित किया गया । मिथिला परंपरा के मुताबिक उन्हें अंगवस्त्र, माला, चादर आदि भेंटकर सीएचसी परिवार ने उन्हें विदाई दी । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी फुलेश्वर प्रसाद सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने सम्मानित किया । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि एएनएम के पद पर रहते हुए मीना ने हमेशा क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्परता दिखाई । मौके पर संजय कुमार, विनोद कुमार, उपेन्द्र उपाध्याय, नवल किशोर सिंह, अरूण कुमार, सूर्यदेव मालाकार, मृत्युंजय कुमार…

*गरीबों का घर उजारने पर तुली है सरकार:- भाकपा। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर में सरकार गरीब-गुरबों को बेघर करने पर तुली हुई है। सरकारी बाबूओं के द्वारा नोटिश भेजकर पोखर के भिंड पर बसे भूमिहीन खेत मजदूरों को जगह खाली करने के लिए दबाब बनाया जा रहा है । भूमिहीनों को पहले जमीन उपलब्ध कराई जाए । इसके बाद उन्हें वहां से हटाया जाय । उक्त बातें भाकपा राज्य परिषद सदस्य गजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने शनिवार को कही । वे प्रखंड कार्यालय कार्यालय के समक्ष सीपीआई और खेत मजदूर यूनियन अंचल परिषद की ओर से आयोजित धरना…

*सत्याग्रह का 23 वां दिन जारी, नागरिकता कानून वापसी तक सत्याग्रह जारी रहेगा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर कानून वापस लेने की मांग पर समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में 10 जनवरी से जारी सत्याग्रह आंदोलन शनिवार को 23 वें दिन भी अनवरत जारी रहा। इस मौके पर खुर्शीद खैर, राम विनोद पासवान एवं फैजुर रहमान फैज की 3 सदस्य ने सभा की अध्यक्षता किया। वहीँ संचालन कोर्डिनेटर सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर रामचंद्र पासवान, मो० कमालुद्दीन, मो० साकिब, मो० खालिद अनवर, पप्पू खान, मो० सिकंदर, अधिवक्ता मो० अब्दुल्ला, मोहम्मद तबरेज, मजहबी, रफत, गंगा…

*मानहानि का दावा ठोकेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा भागलपुर:- दो वर्ष पूर्व खगड़िया में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के दौरान आयोजकों के द्वारा अपने नाम पर की गई ठगी और उल्टे ही तोड़फोड़ के बाद उन्हें अभियुक्त बनाए जाने को लेकर भोजपुरी की सुपर स्टार अदाकारा अक्षरा सिंह आयोजकों व उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले लोगों पर मानहानि का दावा करेगी। वहीँ मुंबई से दूरभाष पर उन्होंने बताया कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि उनके बारे में मनगढ़ंत आरोप लगाकर एक झूठा मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें नोटिस जारी हुआ है। अपने वकील…

*पूर्व मंत्री राम लखन महतो के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके गाँव पहुँचा। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय में पूर्व मंत्री राम लखन महतो के पार्थिव शरीर को लोगों को अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव रामपुर जलालपुर, दलसिंहसराय लाया गया। जहाँ जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। वहीँ उन्हें राजकीय सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।