*पूर्व मंत्री रामलखन महतो के शांति भोज में तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।*

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। डी० कुमार समस्तीपुर:- जिले दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में पूर्व मंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य स्व० राम लखन महतो के आकस्मिक निधन के उपरांत आज शांतिभोज के मौके पर उनके पैतृक गांव रामपुर जलालपुर में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, विधायक रामबालक सिंह, रोमा भारती, पूर्व मंत्री बैधनाथ सहनी, रामाश्रय सहनी, हरिश्चन्द्र पोद्दार, सुनील कुमार बमबम, सत्यनरायन सिंह सहित इत्यादि लोग शामिल हुए।

*बजरंगी लाए खबरिया, राम आते नगरिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रामकथा के अंतिम दिन भाव विभोर हुए श्रोता मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सीमावर्ती गांव सोहिलवारा में चल रही राजन जी महाराज के मुखारबिंद से नौ दिवसीय रामकथा के अंतिम दिन मंगलवार को वातावरण काफी भावुक हो गया । रामकथा का रसपान कर रहे श्रोता भाव विभोर हो गए । विदाई की बेला भांपते हुए जहां श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं, वहीं खचाखच भरे पंडाल में मंत्र मुग्ध बैठे श्रद्धालुओं को देखकर राजन जी महाराज भी भावुक हो गए । अपने आशीर्वचन में उन्होंने इतना कहा कि…

*भाजपा ने मनाई समर्पण दिवस। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के महमदपुर सकड़ा में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया । चना देवी के आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र यादव ने की । संबोधित करते हुए दक्षणी मंडल उपाध्यक्ष दीपक कौशल ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व कि सबसे बड़ी राजनितिक संगठन बनी है । हर एक भाजपा कार्यकर्ता को उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है । मौके पर अमरेश कुमार, राजेश…

*समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के बासुदेवपुर शक्ति केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि *समर्पण दिवस* के रूप में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार साहनी ने किया। इस मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि गुड्डू, भाजपा के कैलाश प्रसाद सिंह, मंडल महामंत्री राजन कुमार सिंह, शिव शंकर ठाकुर, वासुदेवपुर मंदिर के कोषाध्यक्ष रामकृष्ण महतो, मंडल कार्यसमिति सदस्य विष्णु देव महतो, भाजपा के झोपड़ी मंच के सदस्य सत्यनारायण महतो, भोला राम, मुकेश कुमार सिंह…

*नागरिकता कानून के खिलाफ लड़ाई जारी, 33वें दिन सत्याग्रह जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- नागरिकता कानून के खिलाफ देशव्यापी निर्णायक लड़ाई ने भाजपा- संघ सरकार के मनुस्मृति को भारतीय संविधान के रूप में लाने के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बतौर अध्यक्ष राम कुमार सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कह रहे थे कि मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित नागरिकता कानून के खिलाफ 33 वें दिन भी जारी सत्याग्रह आंदोलन जारी है और जारी रहेगा। आहूत सभा की अध्यक्षता राम कुमार, खुर्शीद खैर एवं नसीम अब्दुल्ला की तीन सदस्यीये…

*निर्यात संभावनाओं पर चर्चा का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- भारत सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के के०एन०एस० राजकिय पोलीटेक्नीक कॉलेज में दो दिवसीय तकनीक पर आधारित निर्यात संभावनाओं पर विषयक चर्चा किया गया। वहीँ कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य एस के मेहता एवं एम०एस०एम०ई० (MSME) के सहायक निदेशक आर के यादव, कुंदन कुमार राॅय, यूथ मोटीवेटर, अमित मधुकर, सचिव वेल वर्सिटी उद्योग विकास पदाधिकारी एस के कामत ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थीयों को इस तरह…

*कौशल विकास समिति की बैठक आज उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले में कौशल विकास समिति की बैठक आज उप विकास आयुक्त वरुण मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक के मौके पर सिविल सर्जन, कार्यपालक पदधिकारी नगर पालिका, महाप्रबंधक उद्योग, आईटीआई प्रिंसिपल, लीड बैंक के प्रबंधक, जिला कल्याण पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, शिक्षा पदाधकारी, वन प्रमंडल पाधिकारी, कौशल विकास पदाधिकारी, नियोजन पदाधिकारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। वहीँ इस बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा और विचार विमर्श किया गया। ०१. समस्तीपुर जिला के०वाय०पी० (KYP) के पंजीकरण में प्रथम स्थान तथा प्रशिक्षण में चौथे स्थान…

*साईं की रसोई को पिछले 540 दिनों से पीएमसीएच में मरीजों और उनके परिजनों को लगातार भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिया सम्मान पत्र। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह। पटना:- राजधानी में दधीचि देह दान कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा साईं की रसोई को पिछले 540 दिनों से पीएमसीएच में मरीजों और उनके परिजनों को लगातार भोजन उपलब्ध कराने के लिए सम्मान पत्र दिया । वहीँ बिहार की दो साहसिक महिलाओं द्वारा प्रारंभ की गई साईं की रसोई आज पटना ही नहीं पूरे बिहार और देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। बिना किसी सरकारी सहायता के आपसी जन सहयोग से यह रसोई सफलतापूर्वक संचालित हो…

*गुरू डा० एम० रहमान को मिला बिहार रत्न सम्मान। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह। पटना:- वेद और कुरान के ज्ञाता गुरु डॉक्टर एम रहमान को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए संस्कृति फाउंडेशन ह्यूमेन विंग की तरफ से बिहार गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया उन्हें यह सम्मान रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार डॉ नीतू नवगीत गंगा बचाओ अभियान के प्रमुख विकास चंद्र गुडू बाबा पत्रकार अमिताभ ओझा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया.बिहार की राजधानी पटना के नया टोला गोपाल मार्केट में सिविल सर्विसेज की कोचिंग क्लास चलाने वाले डा एम रहमान की…

*वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अनूप नारायण सिंह को मिला बिहार रत्न सम्मान। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। पटना:- संस्कृति फाउंडेशन एवं हेल्पिंग ह्युमेन के द्वारा बिहार की विभूतियों को सम्मानित करने के लिए बिहार रत्न सम्मान समारोह का आयोजन आज कालिदास रंगालय, पटना में किया गया। फिल्म पत्रकार अनूप नारायण सिंह को इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र मे सम्मानित किया गया। गुरु डॉक्टर एम रहमान गुरमीत सिंह मुकेश हिसारिया साईं रसोई की अमित जायसवाल समेत पूरे बिहार से 45 लोगो को इस सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वरीय रेलवे अधिकारी दिलीप कुमार समाज सेवी गुड्डू बाबा News24…