अनूप नारायण सिंह। पटना:- जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और शमीम खान पहली बार एक साथ रुपहले परदे पर धमाल करने जा रहे हैं। सबसे मंहगी भोजपुरी की पहली बायोपिक फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में उनके शानदार अभिनय से सजी एस. के. फिल्म्स इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 फरवरी से पूरे भारत और नेपाल में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। काफी मंहगी फिल्म का ट्रेलर इंटर10 म्यूजिक कम्पनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल…
Category: बिहार
*दर्शकों को पसंद आई वीरों के वीर। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह। पटना:- वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी की प्रस्तुती भोजपुरी फिल्म वीरों के वीर को दर्शक का अच्छा प्रतिसाद मिला है। वहीँ 31 जनवरी को फिल्म का प्रदर्शन मुंबई, गुजरात और बिहार में बड़े स्तर किया गया था। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। इस फिल्म के जरिए भोजपुरी फिल्म जगत में निवेदन चौधरी और आकांक्षा दूबे का पदार्पण हुआ है। दर्शकों को फिल्म में निवेदन और आकांक्षा की जोड़ी बहुत पसंद आई है। दोनों के अभिनय की तारीफ दर्शकों ने खुले दिल से की है।…
*भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेगे सुरसंड विधानसभा क्षेत्र से ब्रजेश कुमार जलान। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह। पटना/सीतामढ़ी:- बिहार के सुरसंड विधानसभा क्षेत्र से ब्रजेश कुमार जलान भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में लगे हैं। वहीँ जनकपुर रोड नगर पंचायत के पार्षद रह चुके विमल जलान के परिवार का इलाके में अच्छा-खासा प्रभाव है। ब्रजेश कुमार जलान 2005 से 2010 तक जनकपुर रोड नगर पंचायत के पार्षद थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी बेहतरीन कार्य किया है सीतामढ़ी के सुरसंड विधानसभा क्षेत्र से चुनावी तैयारी में लगे है। ब्रजेश कुमार जलान…
*दिव्यांग संघ ने बैठक कर अधिकारियों से किया जवाब तलब, मनरेगा पदाधिकारी के वेतन पर लगा रोक। हर खबर पर पैनी नजर।*
ब्यूरो ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति भवन के प्रांगण में प्रखंड के दिव्यांग संघ की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य निशक्तता आयुक्त शिवाजी कुमार उपस्थित थे। वहीं प्रखंड स्तरीय दिव्यांग संघ की बैठक में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। परंतु बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य विभाग प्रभारी व कल्यणपुर थाना के पदाधिकारी के बाद एक भी प्रखंड के…
*कंबल मांगने पर अस्पताल में नर्सों की मिलती है फटकार, एक महीने से सिलसिला जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा भागलपुर:- जिले के मायागंज अस्पताल के इंडोर में भर्ती मरीज जब कंबल मांगते हैं तो उन्हें नर्सो से फटकार मिलती है। कहा जाता है कि कंबल नहीं है। इंडोर विभागों में दर्जनों मरीजों कंबल नहीं मिलने के कारण ठंड में ठिठुर रहे हैं। जबकि अस्पताल में कंबल की कोई कमी नहीं है। यह सिलसिला दिसंबर से जारी है जो आजतक यानी 11 फरवरी तक जारी है,पर सुध लेने वाला कोई नहीं। गायनी विभाग में मेहरून 10 दिनों से भर्ती हैं। उन्हें आज तक कंबल नहीं मिला है। नवगछिया…
*क्या है राष्ट्रीय पेंशन योजना..? हर खबर पर पैनी नजर।*
ब्यूरो ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- क्या है नेशनल पेंशन योजना? आइए जानते हैं इसे सरल भाषा में रामलाल जो कि एक छोटा व्यापारी है, उसने अपने उम्र के 25 वें वर्ष में राष्ट्रीय पेंशन योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें उसने अपने 60 वर्ष की आयु होने तक प्रतिमाह 1000 रुपए जमा करवाया। यानी उसने 35 वर्षो में कुल 2 लाख 40 हज़ार (240000) रुपए अपने पेंशन खाते में जमा करवाया। इन 35 वर्षों में रामलाल के 2 लाख 40 हज़ार रुपये 8 प्रतिशत के चक्रवृद्धि से 23…
*किसान लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू, आदेश जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- भारत सरकार ने पूरे भारतवर्ष में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत पीएम किसान कार्यक्रम चलाया है। जिसमें सभी किसानों को दो हजार करके साल में तीन किस्त मिलने हैं। अब इसी कार्यक्रम अंतर्गत किसानों को एक और सौगात का आगाज भारत सरकार ने कर दिया है। जिसके तहत पी.एम. किसान के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ प्रदान किया जाएगा। अर्थात् जिन किसानों को P.M. KISAN का लाभ मिल रहा है तथा उनके नाम पर कोई किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)…
*जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद भी बस स्टैंड का नये निकास द्वार का अब तक चालू नहीं हो पाना बड़ी गम्भीर बात:- गरिमा। हर खबर पर पैनी नजर।*
डेस्क बेतिया/प.च०:- जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के करीब एक साल बाद भी बस स्टैंड का नये निकास द्वार का अब तक चालू नहीं हो पाना बड़ी गम्भीर बात है। दो सप्ताह में बस स्टैंड के नये निकास द्वार से ही बसों का निकलना सुनिश्चित होना चाहिए। अबकी बार के निर्देश की अनदेखी हुई तो इसकी जिम्मेदारी तय कर के सख्त कार्रवाई होगी। उक्त चेतावनी नप सभापति गरिमा सिकारिया के स्तर से दी गयी। वे मंगलवार को बस स्टैंड के नए निकास द्वार व उसके लिये 21.99 लाख की लागत से…
*दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत पर स्थानीय विधयक ने दिया बधाई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं। बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में धन और बल का प्रयोग किया। दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति को परास्त किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी ने सारे सांप्रदायिक मुद्दे उठाए तो वहीं आम आदमी पार्टी ने सारे विकास के मुद्दे उठाए, इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल के विकास के मुद्दों की जीत हुई है। वहीँ विधायक ने कहा है कि दिल्ली चुनाव…
*सीएससी के द्वारा पंचायतों में लगाया जाना है ई-लाभार्थी कैम्प, आवश्यक निर्देश जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिले के सभी पंचायतों में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा पोषित सामान्य सेवा केंद्रों के V.L.E. को सूचित किया गया है कि जिन V.L.E. ने अपना नाम ई-लाभार्थी कैम्प के लिए भेजा था। वे सभी V.L.E. कल दिनांक 12 फरवरी 2020 से प्रातः 10:00 बजे कैम्प अवश्य लगाएं तथा लाभार्थियों का e-kyc अवश्य करें। या कैंप विकास मित्र के सहयोग से लगाया जाना है। यदि किसी भी V.L.E. को कैम्प में विकाश मित्र सहायता नही करते हैं या लाभार्थी निर्धारित पंचायत भवन पर…
