*दर्शकों को पसंद आई वीरों के वीर। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह।

पटना:- वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी की प्रस्तुती भोजपुरी फिल्म वीरों के वीर को दर्शक का अच्छा प्रतिसाद मिला है। वहीँ 31 जनवरी को फिल्म का प्रदर्शन मुंबई, गुजरात और बिहार में बड़े स्तर किया गया था। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। इस फिल्म के जरिए भोजपुरी फिल्म जगत में निवेदन चौधरी और आकांक्षा दूबे का पदार्पण हुआ है। दर्शकों को फिल्म में निवेदन और आकांक्षा की जोड़ी बहुत पसंद आई है। दोनों के अभिनय की तारीफ दर्शकों ने खुले दिल से की है।

भोजपुरी सिने संगीत जगत को नया आयाम दे रही म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वे अपनी कंपनी से नये प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोमोट करने के साथ साथ उन्हें लांच भी करते हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक मनोज नारायण हैं। संगीतकार मधुकर आनंद ने गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, संतोष पुरी के लिखे गीतों को सुमधुर संगीत से सजाया है। फ़िल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर मुन्ना हैं। छायांकन राजू थापा, नृत्य कवि राज, राजू तिर्की, मारधाड़ रोशन श्रेष्ठ का है। मुख्य कलाकार निवेदन चौधरी, आकांक्षा दूबे, अंजी निरौला, मनोज नारायण, राजा घोष, युवराज सिंह राठौर, अमृत कुमार, अरुण सिंह, शांतनु सिंह, निशा सिंह, रेखा सहा आदि हैं।

Related posts

Leave a Comment