*दिव्यांग संघ ने बैठक कर अधिकारियों से किया जवाब तलब, मनरेगा पदाधिकारी के वेतन पर लगा रोक। हर खबर पर पैनी नजर।*

ब्यूरो ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति भवन के प्रांगण में प्रखंड के दिव्यांग संघ की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य निशक्तता आयुक्त शिवाजी कुमार उपस्थित थे। वहीं प्रखंड स्तरीय दिव्यांग संघ की बैठक में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। परंतु बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य विभाग प्रभारी व कल्यणपुर थाना के पदाधिकारी के बाद एक भी प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे। जिस पर आयुक्त ने बहुत नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। वहीं दिव्यांगों को जॉब कार्ड और राशन-किरासन से वंचित रहने के कारण दिव्यांगों के द्वारा शिकायत के बाद निशक्तता आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार के वेतन पर रोक लगा दिया तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन और प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी शारदा साहनी के अनुपस्थति का भी कारण पूछा है।

वहीं पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों की योजनाओं से दिव्यांगों को क्या लाभ मिला इस पर विस्तृत चर्चा किया गया।वहीं आयुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांगों को हर हाल में मिलना चाहिए। वहीं दिव्यांगों के संगठन की बैठक प्रत्येक 15 दिनों पर पंचायतों में और महीना पर प्रखंड में करने का आदेश दिया। सरकारी अफसरों की एक भी बैठक नहीं होने पर उन्होंने काफी नाराजगी जताई। साथ ही पंचायत समिति भवन के ऊपर नाम नही लिखा होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाया और आगे से इसकी बैठक नियमित करने का
आदेश दिया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी अभय पद दास, प्रखंड स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. बी.के. ठाकुर, ए.एस.आई. परशुराम झा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment